गत 6 अप्रैल की शाम नगर थाना क्षेत्र के बरूई मोड के पास सीएसपी घाट कुसुंभा के संचालक एक लाख दस हजार रूपए की नकदी व मोबाइल लूट कांड का पुलिस उद्भेदन करने में सफलता पाई है। इस बाबत एस पी कार्तिकेय शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को बताया कि इस मामले में जमुई जिला अन्तर्गत सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुरहा डीह गांव के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों में रवीश कुमार पिता सागर महतो और टिंकू कुमार पिता धर्म महतो का नाम शामिल है। इनके पास से नकद 46सौ रुपए , लूट का मोबाइल के साथ कुल 13 मोबाइल सेट , एक पल्सर बाईक , बैंक पासबुक , 3 ए टी एम , एक पैन कार्ड बरामद किया गया है। जिसे पुलिस ने जब्त कर ली है। छापामारी का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक ऋषभ यादव ने की।उन्होंने बताया कि गत 6 अप्रैल की शाम सदर प्रखंड के पुरैना गांव निवासी और सीएसपी घाट कुसुंभा के संचालक बाईक पर सवार होकर शेखपुरा से रुपयों को लेकर वापस घर लौट रहा था।तभी बरूई मोड पर घात लगाए अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर घटना को अंजाम दिया था।गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस इस सड़क लूट के मामले घटना के महज डेढ़ माह के अंदर पर्दाफाश करने में सफलता अर्जित की।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।