कोविड केयर सेंटर शेखपुरा में इलाजरत कुल 18 संक्रमितों में 10 मरीजों का शुगर लेवल बढ़ने की खबर मिली है। सूत्रों ने बताया कि को विड का खतरा मधु मेह के रोगियों पर ज्यादा होने की संभावना होती है। इस स्थिति में सेंटर के चिकित्सक और कर्मी वैसे मरीजों पर विशेष निगरानी रख रहें है ।साथ ही उनके शुगर लेवल को कम करने में जुटे है। सूत्रों ने बताया कि कुल 18 मरीजों में दस मरीज ओक्सीजन पर है। जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सेंटर के कर्मी इन मरीजों को समय समय पर दवा , भोजन नाश्ता , ओक्सीजन आदि उपलब्ध करा रहे है।साथ ही उनके वार्डों में पहुंचकर उनका हाल चाल लिया जा रहा है।सूत्रों ने बताया कि सेंटर में पर्याप्त दवा और ओक्सीजन उपलब्ध है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बीती देर रात्रि बरबीघा - सरमेरा मुख्य सड़क मार्ग पर दयालीबीघा गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। इस घटना में एक इंडिगो कार ने सामने से आ रहे जुगाड़ वाहन में जबरदस्त टक्कर मार दी.घायलों को बरबीघा रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.घायलों की पहचान डीह गांव निवासी टन्ना राउत,चंदन साव तथा राजीव साव के रूप में कई गई है.जानकारी के मुताबिक तीनों जुगाड़ वाहन से घर लौट रहे थे उसी समय यह घटना घटी.घायलों में एक की स्थिति गंभीर बताई गई है,जो पटना पीएमसीएच में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.वही घटना में इंडिगो कार के भी परखच्चे उड़ गए हैं.जबकि इस घटना में इंडिगो कार चालक बाल बाल बच गया और वह वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वही इंडिगो कार को जब्त कर थाने ले कर चली गई।
एक दिन के विराम के बाद जिले में 18 बर्ष से उपर के युवाओ का टीकाकरण रविवार को फिर से शुरू हो गया। देर रात दवा की खुराक राज्य मुख्यालय से यहाँ पहुचते ही इसे जिले के सभी प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर इसे वितरित कर दिया। सवेरे से ही पोर्टल पर पूर्व में निबंधन कराये हुवा टीका केंद्र पर पहुच कर टीका लेने का काम शुरू किया। टीका लेने के बाद जिला में किसी भी व्यक्ति के किसी प्रकार के प्रतिकूल प्रभाव की सूचना नहीं है।टीकाकरण का यह काम जिले के सभी प्रखंड प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सदर अस्पताल के बदले टाउन हाल में दिया गया। इसके अलावा 45 बर्ष से उपर के लोगो का भी टीकाकरण इन केन्द्रों पर किया गया। 45 बर्ष से उपर के लोगो का टीकाकरण के लिए निबंधन कार्य टीका केंद्र पर ही किया जाता है। आधार कार्ड और मोबाइल के सहारे निबंधन के बाद टीका लगा दिया जाता है। गौरतलब है कि 45 बर्ष से उपर के लोगो का टीका का काम केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है, जबकि 18 से 44 आयु वर्ग का टीका राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 बर्ष से उपर के टीकाकरण के लिए सरकार द्वारा 300 वायल खुराक देर रात यहाँ पहुची। उसी प्रकार 45 बर्ष से उपर के लिए भी जिला में 109 वायल खुराक मौजूद है। एक वायल में 10 लोगो को टीका दिया जाता है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बंगाल की खाड़ी से निकल रहे चक्रवती तूफान 'यास' को लेकर मौसम विभाग ने बिहार में भी 25,26 एवं 27 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार लखीसराय में भी 25,26 एवं 27 मई को तेज हवाओं के साथ गरज कर बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रविवार को जिला के चांदनी चौक के समीप जदयू के कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों के बीच मास्क वितरण अभियान चलाया गया। जिसमें जदयू के नगर अध्यक्ष अनिल साव, जदयू अरियरी प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, जदयू नेता राहुल कुमार, ओमकार कुमार , संदीप कुमार, पप्पू कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। चांदनी चौक पर जदयू कार्यकर्ताओं ने कैंप लगाकर लगभग एक हजार मास्क का वितरण किया। जदयू नेताओं ने लोगों से अपील भी की घर से निकले तो मास्क लगाकर जरूर निकलें। जरूरी कार्य पड़ने पर ही घर से निकलें।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
लॉक डाउन के दौरान सरकार द्वारा नृत्य , डीजे बजाने सहित अन्य प्रतिबन्ध लगाए जाने के बाद भी केवटी ओपी के केवटी गांव में एक तिलक समारोह में बालाओं का नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल होने का मामला छा गया। इस वीडियो वाइरल होने के मामले की भनक पुलिस को लगने के बाद केवटी ओपी पुलिस ओपी अध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में डांस कार्यक्रम का आयोजन करने वाले के घर जा पहुंची। इस बाबत ओपी अध्यक्ष ने बताया कि इस सम्बन्ध में एक प्राथमिकी थाना में दर्ज की गई है। जिसमे वर कुणाल कुमार और उसके पिता विपिन सिंह को लॉक डॉउन का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सुगिया गांव के पानी से भरे पोखर में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सुगिया गांव निवासी रुकमणी देवी 80 वर्ष के रूप में पहचान की गई है। मृतक महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि सुगिय गांव के देवी स्थान के समीप अवस्थित पोखर में पैर फिसल जाने के कारण गड्ढे पानी में चली गई। जिसके कारण महिला की मौत हो गई इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को तब लगी। जब सुबह में ग्रामीण लोग टहलने के लिए बाहर निकले ।तब एक महिला की लाश पोखर में पाया। इस घटना की जानकारी मिलते हैं पूरे गांव के लोग मौके पर पहुंच कर शव को पानी से बाहर निकाला। बाद मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
उत्पाद विभाग की टीम ने जिले में जगह जगह चल रहे देशी शराब उत्पादन के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया। छापामारी का नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने किया। इस बाबत उन्होंने बताया कि सैप और सशस्त्र बलो के सहयोग से सदर प्रखंड के सूरदास पुर और कमासी गांव में नदी किनारे छापामारी की गई। जहां व्यापक पैमाने पर देशी शराब का निर्माण लुक छुप कर किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इन दोनों स्थानों पर छापामारी के दौरान लगभग 35 सौ लीटर की मात्रा में अर्द्ध निर्मित देशी शराब बरामद किया गया। बरामद अर्द्ध निर्मित शराब और सैकड़ों टीना को घटना स्थल पर ही नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान दोनों जगह से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। लेकिन इस कारोबार में जुटे लोगों की तलाश की जा रही है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
शुक्रवार को प्रखंड के महुली बाजार में राष्ट्रीय जनता दल कोविड केयर सह शेखपुरा कोविड केयर सेंटर के द्वारा ग्रामीणों के बेहतर स्वास्थ के लिए कैम्प लगाया गया। जिसमें सोहदी, महुली, चोरवर,कमालपुर , कोइन्दा , फुलचोढ़ , वरुणा, बौरणी भलुआ ,फतेहपुर, लोहान , एवं अन्य गाँव के सैकड़ो लोग कैम्प पहुंचे। शिविर में कोविड विशेषज्ञ डॉ प्रशांत कुमार के द्वारा स्वास्थ जाँच कर आवश्यक दवाई दिया गया और कोरोना से बचाव के उपाय बताया गया |इस अवसर पर राजद विधायक विजय सम्राट , राजद के जिला कोषाध्यक्ष शम्भू यादव, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र यादव, राजद नेता मुन्ना यादव , जवाहर साव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गत दिनों अरियरी प्रखंड के एक शिक्षक का निधन कोविड-19 की वजह से हो गया था। कोविड-19 से निधन के बाद सहकर्मी शिक्षकों के द्वारा संगठित रूप से कोष इकट्ठा किया गया और शिक्षक के घर जाकर उनके आश्रित को सहायता राशि दी गई। शिक्षकों के द्वारा परिवार वालों से मिलकर सांत्वना भी दिया गया ।मालूम हो कि प्रखंड के वरुणा गांव निवासी भीखो रविदास प्राथमिक विद्यालय दाउदपुर इटावा में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत थे। को विड से उनकी मौत होने के बाद शिक्षकों के द्वारा 25 हजार रूपए की राशि सहायता स्वरूप परिवार वालों को दिया। इस अवसर पर रंजीत शर्मा, रामबिलास प्रसाद, मो जफर इक्वाल, सुरेंद्र पासवान, विनय कुमार, नरेश प्रसाद, राजेश कुमार बीआरपी, रत्नाकर प्रसाद सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे ।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
