कोरोना की दूसरे लहर में शहर के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी और सेवानिवृत्त बैंक प्रबन्धक राम उजागर सिंह की मौत कोरोना से होने के महज 18 दिन बाद उनके बड़े इंजीनियर पुत्र 32 वर्षीय राहुल कुमार की भी इससे हो गई। कोरो ना से पिता - पुत्र की मौत होने के बाद जहां क्षेत्र में लोगों के बीच शोक व्याप्त हो गया। वहीं लोग दहशत में है। मालूम हो कि ग्रामीण बैंक से शाखा प्रबन्धक पद से सेवानिवृत्त हुए राम उजागर सिंह की मौत इलाज के दौरान हो गई थी। अपने बीमार पिता का देखभाल करने उनका इंजीनियर पुत्र राहुल कुमार पिता की मौत के चार दिन पहले घर आया था। इसी क्रम में वह भी पोजिटिव हो गया। मालूम हो कि राहुल कुमार पुणे में एक कम्पनी में सॉफ्ट वेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था और उसकी इंजीनियर पत्नी भी वहीं ड्यूटी करती थी। राहुल को एकमात्र दो साल की अभी पुत्री थी। राहुल का तबियत बिगड़ने के बाद उसे यहां से रांची ले जाया गया। वहीं उसके ससुराल परिवार के लोग रहते थे। रांची में ही राहुल ने निजी क्लीनिक में बीती रात्रि दम तोड दिया। कोरोना से बाप - बेटा की मौत की यह घटना इस जिला में पहली घटना है । परिवार और मुहल्ले के लोग काफी मर्माहत है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
ग्राम पंचायत मल्हीपुर के सरपंच महोदय ने मल्हीपुर पंचायत के ग्राम वासियों को अपील की कि सभी ग्राम वासियों करोना का टेस्ट कराएं और अपने बच्चे और अपने परिवार को भी बचाएं और अपने घर में रहें और सुरक्षित रहे सभी ग्राम वासियों से अपील करते हुए ग्राम कचहरी के सरपंच महोदय ने आग्रह किया कि सभी लोग सुरक्षित रहें। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के रोहतास ज़िला से संवाददाता रंजीत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चेनारी बाज़ार में जो लोग चेनारी से सासाराम तक का सफ़र कर रहे है ,उनसे ऑटो चालक मनमाना किराया वसूल कर रहे है। लॉक डाउन से पहले ऑटो चालक चेनारी से सासाराम तक का 40 रूपए किराया लेते थे परन्तु अब लॉक डाउन के समय दोगुना किराया लिया जा रहा है। ऐसी मनमानी से गरीब जनता परेशान है। इस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पहड़िया गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में एक पक्ष के लोगों ने लोहे के रॉड से प्रहार कर याशमीन खातून, सबीहा खातून और अब्दुल रजाक को बुरी तरह जख्मी कर दिया ।इस बाबत इसकी जानकारी देते हुए अब्दुल रजाक ने बताया की घर के पास खाली पड़े जमीन की बाउंड्री कराने पर दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा हमला कर घायल कर दिया गया। जख्मी हुई महिला को थाना से उपचार हेतु पीएचसी भेजा गया। जहां महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे पावापुरी हॉस्पिटल रेफर कर दिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोमवार को क्षेत्रीय विधायक विजय सम्राट ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान अस्पताल में एक भी डॉक्टर मरीजो के इलाज के लिए उपस्थित नहीं थे। सभी ड्यूटी से फरार मिले ,उपस्थिति पंजी का जाँच करने पर उन्होंने पाया कि डॉक्टर पिछले 4-5 दिनों से गायब है ।दावा वितरण काउंटर भी बंद पाया गया। उपस्थित नर्सों ने बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गॉर्ड उपलब्ध नही है,।डॉक्टर हमेशा ड्यूटी पर नही रहते है, एम्बुलेंस की व्यवस्था नही है। जिससे मरीजो को काफी परेशानी होती है, कोई संसाधन नही है सभी स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से फरार रहते है। विधायक ने कहा की भीषण महामारी से जूझने की जानकारी रहे लोगों के बारे जानकारी रहने बाबजूद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था बद से बदतर पाया।उन्होंने ड्यूटी से फरार डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों पर करवाई कर अस्पतालों में डॉक्टर की समुचित उपस्थिति सुनिश्चित करने और व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल वीसी के माध्यम से डाइट गर्ल्स हॉस्टल शेखपुरा तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरबीघा में संचालित सामुदायिक कीचेन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सामुदायिक किचन में भोजन कर रहे स्थानीय नागरिकों से मुख्यमंत्री ने खाना के गुणवत्ता एवं मात्रा आदि के संबंध में फीडबैक प्राप्त किए। वर्चुअल वीसी में प्रभारी डीएम सह डीसीसी सत्येन्द्र कुमार सिंह , एस डी ओ निशांत , सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सी एम ने किचेन शेड के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। साथ ही इन शेड में भोजन करने वाले गरीब गुरबों की संख्या बढ़ाने को कहा। इस बाबत सी एस ने बताया कि सीएम ने इस जिला में मात्र दो किचेन शेड खोंलने पर शेड की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशो के आलोक में इस जिला में दो और किचेन शेड खोला जा रहा है। जिसमे एक चेवाड़ा और दूसरा शेखोपुरसराय में खुलेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के महामारी काल में कोई भी भूखा न रह सके । इसपर सरकार विशेष तौर पर ध्यान रख रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शेखपुरा जिले में अब संक्रमित होने से ज्यादा लोग स्वास्थ्य हो रहे हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग के ताज़ा आंकड़ो के अनुसार एक दिन में 183 लोगो ने कोरोना को मात दे दी। इसमें से अधिकाश कोरोना संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में थे. होम आइसोलेशन में दस दिनों तक कोरोना के कोई लक्षण नहीं आने पर उन्हें स्वास्थ्य घोषित कर दिया जाता है। अभी तक जिले में ठीक होने वाले लोगो की कुल संख्या 3553 पहुच गयी है। इसके साथ ही जिला में कोरोना संक्रमितो की संख्या भी अब 800 के नीचे चला गया है। एक साथ इतने लोगो के स्वास्थ्य होने पर यहाँ स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ जिला प्रशासन में हर्ष देखा जा रहा है। इसे कोरोना के खिलाफ जारी जंग में जीत के रूप में देखा जा रहा है। इससे कोरोना से पीड़ित लोगो का हौसला भी बढेगा। साथ ही दूसरे लोग भी इससे सबक लेकर कोरोना नियमो का पालन करते हुए कोरोना पर बिजय पा सकेगे। हलाकि अधिकारी इसे लॉकडाउन का असर भी बता रहे हैं। बताया गया है कि कोरोना संक्रमित होने के दस दिन बाद इस बीमारी से सम्बन्धित कोई लक्षण नहीं पाए जाने पर ऐसे लोगो को स्वत स्वस्थ्य घोषित करते हुए पोर्टल से संक्रमित की सूचि से नाम अलग कर देता है। जिले में कोरोना का दूसरा लहर बड़ी संख्या में लोगो को चपेट में लेकर भयाक्रांत किये हुए। परन्तु ऐसे आंकड़े से हौसलाअफजाई हो रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बरबीघा प्रखंड कृषि कार्यालय में चोरों ने लॉक डाउन का फायदा उठाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर के द्वारा प्रखंड कृषि कार्यालय के छत के रास्ते प्रवेश कर दरवाजे का कुंडी तोड़कर कंप्यूटर की चोरी कर ली गई। चोरी की घटना की जानकारी सोमवार को लगी। जानकारी में बताया गया कि कृषि विभाग के कार्यालय को क्रॉप कटिंग मामले में सोमवार को खोला गया था । दस दिनों से कार्यालय बंद था। सोमवार को खोलने के दौरान कंप्यूटर चोरी का मामला सामने आया। प्रखंड कार्यालय प्रभारी महेश मल्लिक, डाटा ऑपरेटर रणधीर कुमार के द्वारा अधिकारियों को सूचना दी गई । घटना के सम्बन्ध में अज्ञात के विरूद्ध एक प्राथमिकी बरबीघा थाना में दर्ज कराई गई है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत नीमी गांव के वार्ड नंबर 6 में रविवार की रात को असामाजिक तत्वों के द्वारा नल जल योजना के पाइप को काटकर नष्ट कर दिया गया । जिसके कारण ग्रामीणों को पानी के लिए घोर समस्या उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हर एक गांव के हर एक बार में पानी की समस्या को लेकर नल जल योजना का निर्माण कराया गया था ।जिससे कि ग्रामीणों को गर्मी के दिनों में पानी के लिए घोर समस्या उत्पन्न हो रही थी। जिससे कि नल जल योजना के तहत हर एक ग्रामीण को शुद्ध जल मिल सके। लेकिन नीमी गांव के और असामाजिक तत्वों के द्वारा नल जल योजना के पाइप को काट दिया गया ।जिसके कारण पानी की घोर समस्या उत्पन्न हो गई है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि नल जल योजना में काफी लापरवाही बरती गई है। आज तक नल जल योजना का शुद्ध जल सही ढंग से हर एक ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। नल जल योजना के संवेदक की मनमानी के कारण नीमी गांव में लगभग हर एक गली की ढलाई को तोड़कर नष्ट कर दिया गया है। लेकिन पाइप बिछाने के कई महीने बाद भी गली की ढलाई नहीं करने से गांव की सारी गलियां गड्ढे में तब्दील हो गई है ।गड्ढों को भरने के नाम पर सिर्फ उसमें मिट्टी डाल दिया गया है । ग्रामीणों में आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।कभी-कभी ऐसा होता है कि बाइक से जा रहे व्यक्ति अचानक गड्ढे के कारण गिर जाते हैं। जिसमें काफी दिखते होती हैं ।ग्रामीण का कहना है ठेकेदार को कहने पर अभी तो ढलाई नहीं कराई।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
