सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल वीसी के माध्यम से डाइट गर्ल्स हॉस्टल शेखपुरा तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरबीघा में संचालित सामुदायिक कीचेन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सामुदायिक किचन में भोजन कर रहे स्थानीय नागरिकों से मुख्यमंत्री ने खाना के गुणवत्ता एवं मात्रा आदि के संबंध में फीडबैक प्राप्त किए। वर्चुअल वीसी में प्रभारी डीएम सह डीसीसी सत्येन्द्र कुमार सिंह , एस डी ओ निशांत , सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सी एम ने किचेन शेड के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। साथ ही इन शेड में भोजन करने वाले गरीब गुरबों की संख्या बढ़ाने को कहा। इस बाबत सी एस ने बताया कि सीएम ने इस जिला में मात्र दो किचेन शेड खोंलने पर शेड की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशो के आलोक में इस जिला में दो और किचेन शेड खोला जा रहा है। जिसमे एक चेवाड़ा और दूसरा शेखोपुरसराय में खुलेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के महामारी काल में कोई भी भूखा न रह सके । इसपर सरकार विशेष तौर पर ध्यान रख रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
