Transcript Unavailable.
चेनारी प्रखंड के बैरिया गांव में ग्रामीणों से समस्या जाना गया वहां पर राशन नहीं मिल रहा है डीलर ने बताया जिसका अंगूठा लगा है उसी का राशन मिलेगा और वहां को ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा विभाग में हम लोग का काम धंधा नहीं मिल रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दुर्गावती जलाशय परियोजना करमचट बांध बन जाने से रोहतास और कैमूर जिला के किसानों की खुशहाली बड़ी और इससे नाहर से अलग-अलग कैनाल निकाल कर के किसानों की खेती करने के लिए बहुत बेहतरीन तरीका से तैयार की गई हैं जिसमें रोहतास और कैमूर के किसानों की सिंचाई अच्छी तरीका से की जाएगी। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बरबीघा हाई स्कूल में सरकार के द्वारा संचालित समुदायिक किचन अंचलाधिकारी बरबीघा अशोक कुमार की देख रेख में चल रहा है। जिसका निरीक्षण बीजेपी के एक टीम ने किया। सुबह शाम लोगो को भोजन दिया जा रहा है जिसमे बच्चे बुजुर्ग और महिला खाना खा रहे थे। जिनसे जानकारी लिया गया तो लोगों ने खाना के प्रति अपनी संतुष्टि जाहिर की। साथ ही वहां अंचलाधिकारी और बरबीघा नगरपरिषद के भी कर्मचारी मौजूद थे। उनसे कहा गया कि इस दिशा में और जागरूकता लाया जाय ताकि और ज्यादा लोग इस किचेन का लाभ ले सकें। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस लॉक डाउन में किचन का लाभ ले सके। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार, जिला उपाध्यक्ष हिरालाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष विपिन मण्डल, बरबीघा मण्डल अध्यक्ष राकेश कुमार और युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बलराम वर्णवाल उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार के दिन शेखोपुरसराय थाने के समीप ओवरलोड वाहनों के खिलाफ खनन विभाग के द्वारा कार्रवाई के दौरान दो ओवरलोड ट्रक को जब्त किया गया। चेकिंग अभियान में दो ओवरलोड ट्रक को जप्त कर शेखोपुरसराय थाना के हवाले कर दिया। खनन विभाग के द्वारा लगातार चलाएं जा रहे चेकिंग अभियान के कारण ट्रक मालिकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डी एस पी सह थानाध्यक्ष कल्याण आनंद बताया कि दो ओवरलोड वाहनों को खनन विभाग के द्वारा जप्त किया गया है ।जिसमें की एक ट्रक बिना चालान के बालू लेकर बरबीघा की ओर जा रहा था। वही दूसरी ट्रक ओवरलोड गिट्टी लेकर बरबीघा के तरफ जा रहा था। उसी दौरान दोनों ट्रक को जप्त कर शेखोपुर सराय थाने को सुपुत्र कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहनों के परिचालन के कारण सरकार को राजस्व की काफी हानि हो रही है।उन्होंने कहा कि जिले में ओवरलोड ट्रकों के परिचालन पर रोक लगाने के लिए यह छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिला मुख्यालय के टाउन हाल टीका केंद्र पर लाभुको ने रविवार को हंगामा किया। टीकाकर्मियों के समय पर नहीं पहुचने के कारण यह स्थित उत्पन्न हुई। टीका के लिए हंगामा करने वालो में 18 बर्ष के युवा ज्यादा शामिल थे। इन लोगो ने बताया कि टीका लेने के पूर्व टीकाकरण पोर्टल निबंधन पर निबंधन कर यहाँ पहुचे थे। ऑनलाइन निबंधन में निर्धारित समय से पूर्व ही ये लोग टीका लेने केंद्र पर पहुच गए। लेकिन टीकाकर्मी टाउन हाल में ग्यारह बजे पहुचे। टाउन हाल के बाहर टीका लेने आये लोगो के बैठने या ठहरने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। टीका लेने वाले घंटो धूप में टीकाकर्मी का इंतजार करते रहे। फ़िलहाल टीकाकर्मी के पहुचने के बाद सभी लोगो को कोविड 19 से बचाव का टीका दिया गया। टीकाकरण को लेकर युवा कुछ ज्यादा ही उत्साहित हैं। सभी ऑनलाइन निबंधन कर समय पर टीका लेने टीका केंद्र पर पहुच रहे हैं। जिले के सभी प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और टाउन हाल में टीका देने का काम किया जा रहा है। 45 बर्ष से उपर के लोगो को जिला में इन स्थानों के अलावा 15 स्थानों पर टीका दिया जा रहा है। बताया गया है कि टीकाकरण के लिए यहाँ टीका के खुराक की कोई कमी नहीं है। रविवार को टीका शुरू होने के पूर्व लगभग तीन हजार डोज जिला के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों के पास उपलब्ध है। सरकार के नियम परिवर्तन के कारण टीका की दूसरी डोज लेने वालो के बीच उहापोह की स्थित बनी है। स्वास्थ्य केन्द्रों पर दूसरी डोज लेने वाले को सरकार के नियम पहले डोज के बाद 90 से 112 के अन्तराल की जानकारी दी जा रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शेखोपुरसरायथाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती कबीरपुर गांव स्थित एक घर में शेखोपुरसराय थाना पुलिस और नई दिल्ली से पहुंची एक पुलिस टीम ने संयुक्त रूप में छापामारी की। छापामारी के दौरान मिथलेश सिंह के घर उनके एक पुत्र पुरूषोतम कुमार को एक राइफल , एक एटीएम , दो मोबाइल एवम अन्य आपत्तिजनक सामानों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।जबकि गिरफ्तार युवक का भाई विकास कुमार निकल भागने में सफल हो गया। इस बाबत थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कल्याण आंनद ने बताया कि नई दिल्ली से एक पुलिस टीम थाना पर एक साईबर क्राईम के सिलसिले में युवक पुरूषोतम कुमार को पकड़ने पहुंची थी। दिल्ली पुलिस के साथ स्थानीय थाना पुलिस संयुक्त रूप ने युवक के घर में छापामारी की। उन्होंने बताया कि युवक को पकड़ने के बाद दिल्ली पुलिस उसके साथ पूछताछ की।पूछताछ के बाद जब दिल्ली पुलिस वापस लौट गई।तब युवक को आर्म्स एकट के तहत गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध एक प्राथमिकी थाना में दर्ज की गई। बरामद राइफल और अन्य सामानों को जब्त कर लिया गया। बाद में उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई । प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि इस मामले में आरोपी बनाए गए उसके फरार हुए भाई की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
बीती रात्रि अज्ञात बदमाशों ने सदर प्रखंड के मतोखर पहाड़ पर संचालित श्रृष्टि पत्थर तोड़ कम्पनी के निकट एक भोजन और नाश्ता के होटल में आग लगा दी। आगजनी की इस घटना में होटल में रखे चावल , दाल , प्याज , बर्तन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया । घटना में होटल मालिक उपेन्द्र महतो को लगभग एक लाख रुपए का नुक़सान पहुंचने की संभावना जताई गई है। सूत्रों ने बताया कि इस होटल में पत्थर तोड़ कम्पनी के स्टाफ और मजदूर भोजन किया करते थे । पीड़ित होटल दुकानदार का परिवार इसी पर आश्रित था।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रविवार के दिन शहर के जखराज स्थान में संचालित कोविड केयर सेंटर में इलाजरत एक संक्रमित की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत गडूआ निवासी 66 वर्षीय दिनेश सिंह को गत 8 मई को सेंटर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था।उन्होंने गत 7 मई को जब सदर अस्पताल में कोरोना का जांच ट्रूनेट से करवाया था ।तब रिपोर्ट पटना से दूसरे दिन पोजीटिव आया था। रिपोर्ट पोजीटिव आने के बाद उन्हें सेंटर में भर्ती करवाया गया था। सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होने के बाद उनके शरीर में ओक्सीजन का स्तर लगातार गिरते गया और वे रविवार को दम तोड़ दिया। सेंटर में उनकी मौत खबर सुनकर परिवार के लोग उनका शव लेने पहुंचे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
राजधानी राज्य से होते हुए जिला तक आने वाले चक्रवाती तूफान का दिया गया जानकारी। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
