बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार के दिन शेखोपुरसराय थाने के समीप ओवरलोड वाहनों के खिलाफ खनन विभाग के द्वारा कार्रवाई के दौरान दो ओवरलोड ट्रक को जब्त किया गया। चेकिंग अभियान में दो ओवरलोड ट्रक को जप्त कर शेखोपुरसराय थाना के हवाले कर दिया। खनन विभाग के द्वारा लगातार चलाएं जा रहे चेकिंग अभियान के कारण ट्रक मालिकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डी एस पी सह थानाध्यक्ष कल्याण आनंद बताया कि दो ओवरलोड वाहनों को खनन विभाग के द्वारा जप्त किया गया है ।जिसमें की एक ट्रक बिना चालान के बालू लेकर बरबीघा की ओर जा रहा था। वही दूसरी ट्रक ओवरलोड गिट्टी लेकर बरबीघा के तरफ जा रहा था। उसी दौरान दोनों ट्रक को जप्त कर शेखोपुर सराय थाने को सुपुत्र कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहनों के परिचालन के कारण सरकार को राजस्व की काफी हानि हो रही है।उन्होंने कहा कि जिले में ओवरलोड ट्रकों के परिचालन पर रोक लगाने के लिए यह छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।