जिला मुख्यालय के टाउन हाल टीका केंद्र पर लाभुको ने रविवार को हंगामा किया। टीकाकर्मियों के समय पर नहीं पहुचने के कारण यह स्थित उत्पन्न हुई। टीका के लिए हंगामा करने वालो में 18 बर्ष के युवा ज्यादा शामिल थे। इन लोगो ने बताया कि टीका लेने के पूर्व टीकाकरण पोर्टल निबंधन पर निबंधन कर यहाँ पहुचे थे। ऑनलाइन निबंधन में निर्धारित समय से पूर्व ही ये लोग टीका लेने केंद्र पर पहुच गए। लेकिन टीकाकर्मी टाउन हाल में ग्यारह बजे पहुचे। टाउन हाल के बाहर टीका लेने आये लोगो के बैठने या ठहरने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। टीका लेने वाले घंटो धूप में टीकाकर्मी का इंतजार करते रहे। फ़िलहाल टीकाकर्मी के पहुचने के बाद सभी लोगो को कोविड 19 से बचाव का टीका दिया गया। टीकाकरण को लेकर युवा कुछ ज्यादा ही उत्साहित हैं। सभी ऑनलाइन निबंधन कर समय पर टीका लेने टीका केंद्र पर पहुच रहे हैं। जिले के सभी प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और टाउन हाल में टीका देने का काम किया जा रहा है। 45 बर्ष से उपर के लोगो को जिला में इन स्थानों के अलावा 15 स्थानों पर टीका दिया जा रहा है। बताया गया है कि टीकाकरण के लिए यहाँ टीका के खुराक की कोई कमी नहीं है। रविवार को टीका शुरू होने के पूर्व लगभग तीन हजार डोज जिला के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों के पास उपलब्ध है। सरकार के नियम परिवर्तन के कारण टीका की दूसरी डोज लेने वालो के बीच उहापोह की स्थित बनी है। स्वास्थ्य केन्द्रों पर दूसरी डोज लेने वाले को सरकार के नियम पहले डोज के बाद 90 से 112 के अन्तराल की जानकारी दी जा रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
