रविवार के दिन शहर के जखराज स्थान में संचालित कोविड केयर सेंटर में इलाजरत एक संक्रमित की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत गडूआ निवासी 66 वर्षीय दिनेश सिंह को गत 8 मई को सेंटर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था।उन्होंने गत 7 मई को जब सदर अस्पताल में कोरोना का जांच ट्रूनेट से करवाया था ।तब रिपोर्ट पटना से दूसरे दिन पोजीटिव आया था। रिपोर्ट पोजीटिव आने के बाद उन्हें सेंटर में भर्ती करवाया गया था। सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होने के बाद उनके शरीर में ओक्सीजन का स्तर लगातार गिरते गया और वे रविवार को दम तोड़ दिया। सेंटर में उनकी मौत खबर सुनकर परिवार के लोग उनका शव लेने पहुंचे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।