चेनारी प्रखंड के राम दुलारी गंगा उच्च विद्यालय में करो ना टीकाकरण किया गया 18 से 45 वर्ष को लोगों को टीकाकरण किया गया चेनारी प्रखंड के वीडियो साहब द्वारा अलाउंस किया गया लॉक डाउन के नियम को पालन करते हुए टीकाकरण किया जाए
बिहार सरकार ने किया नए नियम जारी बिहार में मछली मुर्गा मांस और अंडा का दुकान खुला रहेगा लॉकडाउन और करो ना महामारी के ध्यान में रखते हुए दुकान खुलेगा
चेनारी सामुदायिक स्वास्थ केंद्रों पर करोना टीकाकरण 10 लोगों को लगाया गया और वहां को अधिकारी ने बताया पहले से अब लोग टीका लेने के लिए बहुत उत्साह है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मैं आशीष कुमार मल्हीपुर गांव में नाली का रास्ता नहीं देने से पूरा मोहल्ला नाली के पानी से भर गया है एक महीना से ऐसे ही है इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है और लोगों को आने जाने में बहुत परेशानियां झेलनी पड़ रही है इस खबर को विस्तार से सुनने के लिए इस ऑडियो को डिलीट करें। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
शुक्रवार के दिन स्थानीय थाना पुलिस ने छापामारी कर विदेशी शराब के फरार कारोबारी एवम पुलिस टीम के उपर हमला करने के मामले आरोपी पिंटू यादव को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार बदमाश नगर के नर्सरी मुहल्ला निवासी सुनील यादव का पुत्र है । पुलिस ने बताया कि पिछले तीन माह से यह फरार था। पुलिस ने बताया कि गत 7 फरवरी को नर्सरी मुहल्ला स्थित एक पुराने सरकारी भवन में छापामारी के दौरान इसी गिरोह के तस्करों द्वारा छुपाकर विदेशी शराब की एक खेप रखा था। छापामारी के दौरान भवन से दर्जन भर कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया था। छापामारी के दौरान गिरफ्तार किए गए तस्कर सरगना चांदी यादव को पुलिस गिरफ्तार कर ली थी। लेकिन मुहल्ले के लोगों ने पुलिस टीम पर हमलाकर उसे पुलिस गिरफ्त से छुड़ा लिया था। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में इसकी तलाश थी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
अखिल विद्यार्थी परिषद के उत्साही कार्यकर्ता हर्ष कुमार ने एक थेलसीमीया पीड़ित 3 वर्षीय बालक को के लिए रक्तदान किया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी में बताया गया कि शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के प्रेमचंद्र बीघा गांव के दिव्यांग राज थेलसीमीया से पीड़ित है। उसे प्रति सप्ताह रक्त की आवश्यकता पड़ती है। इस बात की जानकारी पर अखिल विद्यार्थी परिषद के सदस्य और समाजसेवी हर्ष कुमार का दिल पसीज गया। हर्ष कुमार नगर क्षेत्र के इदाय मोहल्ले के रहने वाले हैं। उन्होंने सदर अस्पताल आकर इस नन्हे बालक के लिए रक्तदान किया। लोगों ने हर्ष कुमार के इस कार्य की प्रशंसा की है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शुक्रवार के दिन नगर परिषद क्षेत्र अधीन रामपुर सिंदाय गांव निवासी एवम वयोवृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक कौशल किशोर सिंह उर्फ जयराम मास्टर साहब का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष आयु के थे। वे मध्य विद्यालय माउर से सेवानिवृत्त हुए थे। विगत पांच दिनों से वे बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर कई लोगों से शोक संवेदना प्रकट की है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिले में टीकाकरण अभियान जोर शोर से जारी है। इस अभियान के तहत 18 बर्ष से ऊपर और 45 बर्ष से उपर के पुरुष और महिला को टीका दिया जा रहा है। 45 बर्ष से उपर के लोगो की टीका की दूसरी खुराक को लेकर सरकार द्वारा नियमो में फेरबदल के कारण असमंजस की स्थित देखी जा रही है। सरकार ने 45 बर्ष से उपर के लोगो के टीका की दूसरी डोज की सीमा 28 दिन से बढाकर 42 दिन कर दी है। पोर्टल पर इस प्रकार के फेरबदल के कारण 28 दिन बाद टीका के लिए आ रहे लोगो को वापस कर दिए जाने पर ऐसे लोगो में आक्रोश देखा जा रहा है। दूसरी डोज लेने वाले यह मानने को ही तैयार नहीं है कि यह पोर्टल के बदलाव का परिणाम है। टीका लेने वाले लोग इसे स्थानीय टीकाकर्मी की मनमानी मान रहे हैं। इस सम्बन्ध में अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 45 साल से उपर के लोगो को टीका केंद्र सरकार द्वारा दिया जा रहा है, जबकि 18 से उपर आयु वर्ग का टीकाकरण राज्य सरकार कर रहीं है। दोनों टीकाकरण नियमो के तहत किया जा रहा है। दोनों के लिए जिले में टीका के पर्याप्त भंडार मौजूद हैं। खपत के अनुसार टीका यहाँ पहुच रहा है। 18 साल से उपर के लोगो के लिए यहाँ 3500 डोज कल ही पंहुचा है। टीका की खुराक आने का सिलसिला खपत के अनुसार हो रहा है। जिले के सभी 07 प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सदर अस्पताल के स्थान पर टाउन हाल में 18 बर्ष से उपर के लोगो को टीका दिया गया। वहीँ 45 बर्ष से उपर के लोगो के लिए जिले में 27 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। घाटकुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र में टीकाकरण की धीमी गति देखी जा रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शेखपुरा शहर के जखराज स्थान स्थित कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज हेतु जिला प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए कोविड केयर सेंटर में बीती रात्रि इलाजरत एक संक्रमित युवक धर्मेंद्र चौहान की मौत हो गई। लगभग 25 वर्षीय संक्रमित युवक अरियरी प्रखंड मुख्यालय के गांव फर पर गांव निवासी डूमरसी चौहान का बताया गया है। सूत्रों ने बताया कि युवक पोजीटिव होने के बाद गत मंगलवार को उसे कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां बीती रात्रि ओक्सीजन का स्तर उसके शरीर में काफी निम्न हो जाने के बाबजूद उसे चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी बचाया नहीं जा सका। बाद में मृतक की लाश को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिला प्रशासन ने चोरी-छुपे आभूषण की दुकान खोलने पर कार्रवाई की है। नगर परिषद कार्यलय से सटे शर्राफ जवेल्र्स को पूरे लॉकडाउन अवधि के लिए सील कर दिया गया। इसके अलावे अन्य दुकानों को भी नियमो के पालन की चेतावनी दी गयी है। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सामानों की खरीद के लिए सवेर 07 बजे से 11 बजे तक दुकान खोले जाने के दौरान लोगो के बीच आवश्यक दूरी बनाये रखने में अधिकारियो को काफी पसीना बहाना पड़ रहा है। लोगो की भारी भीड़ देखकर अधिकारी और पुलिस हक्के-बक्के देखे जा रहे हैं। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि दुकान खुलने के निर्धारित समय के बीच ही अधिकारियो का एक दल अपर एसडीओ राजीव कुमार के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में लॉकडाउन के नियमो के अनुपालन कराने को निकला। उनके साथ पुलिस बल भी थी। लोगो को खरीदारी के लिए आपाधापी करते देख अधिकारियो ने उन्हें बहुत समझाने का प्रयास किया। कोरोना की श्रंखला को तोड़ने के लिए एक दूसरे के बीच आवश्यक दूरी बनाये रखने की अपील करते रहे। लोगो की बड़ी भीड़ देखकर अधिकारियो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नियमो के तहत अधिकारी लोगो को खरीदारी से रोक भी नहीं सकते और खरीदार एक दूसरे पर सवार होकर खरीदारी में लगे रहे। बाज़ार में खरीदारी कर रहे लोगो से अधिकारियो ने घर में रहने और मास्क का प्रयोग करने की अपील की। सामानों की खरीदारी में अधिक भीड़ नहीं लगाने की अपील की। बताया कि बाजारों में आवश्यक सामानों की कोई कमी नहीं है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
