अखिल विद्यार्थी परिषद के उत्साही कार्यकर्ता हर्ष कुमार ने एक थेलसीमीया पीड़ित 3 वर्षीय बालक को के लिए रक्तदान किया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी में बताया गया कि शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के प्रेमचंद्र बीघा गांव के दिव्यांग राज थेलसीमीया से पीड़ित है। उसे प्रति सप्ताह रक्त की आवश्यकता पड़ती है। इस बात की जानकारी पर अखिल विद्यार्थी परिषद के सदस्य और समाजसेवी हर्ष कुमार का दिल पसीज गया। हर्ष कुमार नगर क्षेत्र के इदाय मोहल्ले के रहने वाले हैं। उन्होंने सदर अस्पताल आकर इस नन्हे बालक के लिए रक्तदान किया। लोगों ने हर्ष कुमार के इस कार्य की प्रशंसा की है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
