अरियरी प्रखंड अंतर्गत दाऊदपुर इटावा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी एच एम भिखो रविदास की मौत कोरोना से हो गई। वे प्रखंड के वरुणा गाव के निवासी थे। वे लगभग 46 वर्ष आयु के थे। स्वर्गीय भीखो रविदास के तवियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें कोविड सेंटर शेखपुरा ले जाया गया। यहाँ पहले उनका कोरोना टेस्ट किया गया। टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद यहाँ भर्ती लेने के पूर्व स्थित नाजुक देखते हुए पावापुरी रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी गयी। कोविड केयर सेंटर पर पहुचने के बाद उसने रोटी खायी, रेफर की व्यवस्था करने के पूर्व ओक्सिजन और दवा भी दी गयी। लेकिन इसी बीच उनके प्राण पखेरू उड़ गए। मालूम हो कि इस जिले में कोविड के संक्रमण से आधा दर्जन से अधिक शिक्षक और शिक्षा कर्मी की मौत हो चुकी है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बीती रात्रि शेखपुरा - सिकंदरा पथ पर भिखनी के समीप एक बाईक दुर्घटना में बाईक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। करंडे थाना पुलिस ने मृतकों की लाश जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दी। इस बाबत चेवाड़ा थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इस थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी सागर रविदास के पुत्र सनोज दास की शादी में शामिल होने के लिए तीनों युवक एक ही बाईक पर सवार होकर जमुई जिले के बल्लोपुर गांव जा रहे थे। तीनों युवक सनोज दास के रिश्तेदार थे।उधर करंडे थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बाईक सवार युवक ने सड़क किनारे एक पेड़ में जबर्दस्त ठोकर मार दिया। उस दौरान तीनों बाईक से नीचे सड़क पर आ गिरे। तभी घटना स्थल होकर तेज गति में गुजर रहे ट्रक में उन्हें रौंदते निकल गया। घटना में दो युवक लखीसराय जिला अन्तर्गत हलसी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी अरुण रविदास के पुत्र विजय रविदास और इसी थाना क्षेत्र के तियाय गांव निवासी सुनील रविदास के पुत्र गोलू कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं घटना में घायल युवक टुन्नी रविदास , पिता शंकर रविदास , तियाय की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो है। इस घटना के बाद मृतकों के घरों में मातम छा गया है। बाद में पुलिस ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम बाद उनके परिजनों को सौंप दी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शेखपुरा शहर के दल्लू चौक निवासी एवम पटना विश्व विद्यालय के प्राध्यापक प्रो डॉ रतन कुमार का आकस्मिक निधन बीती रात्रि पटना स्थित एक निजी नर्सिंग होम में हो गया। वे भूगोल विभाग, बी.एन. कॉलेज( पटना विश्व विद्यालय ) के पूर्व विभागाध्यक्ष पीजी भूगोल विभाग के प्राध्यापक थे। पिछले एक पखवाड़े से वे बीमार थे। डॉ कुमार शहर के खांड पर निवासी स्व सुंदर महतो के पुत्र थे। वे लगभग 54 वर्ष आयु के थे।उनके आकस्मिक निधन पर जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों , संगठनों , छात्र नेताओं , बुद्धिजीवियों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चेनारी पुलिस ने पेवंदी गांव में हुई मारपीट के मुख्य आरोपित सोनू राय उर्फ बाघ राम को बुधवार की रात्रि में गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने दी।

बिहार सरकार ने आज बिहार में नए नियम किया लागू शादी विवाह में 20 लोग से अधिक ना जा पाएंगे और 6:00 बजे से 10:00 बजे तक किराना दुकान और फल सब्जी का दुकान खुलेगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

लॉकडाउन के नियमो के उल्लंघन के मामले मिडिया द्वारा लगातार उजागर किया जा रहा है। इसपर बुधवार को प्रशासन संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गयी। नगर परिषद क्षेत्र के बिचली गली माहुरी टोला के प्रचलित सरयु किराना दुकान को सील कर दिया गया। पूरे लॉकडाउन के दौरान अब यह दुकान नहीं खुलेगी। जबकि और भी दुकानदारो को कड़ी चेतावनी दी गयी है ।चेतावनी पर भी नही सुधरने पर दुकान सील करने की कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है। जिला प्रशासन, नगर परिषद के साथ मिलकर पहले भी नगर क्षेत्र की कई दुकानों को सील किया है। जिसमे कपड़ा और आभूषण के दुकान शामिल हैं। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि मुख्य सडक पर स्थित दुकान निर्धारित समय 11 बजे बंद कर दिया जाता है। लेकिन बिचली गली में संचालित दुकान देर शाम तक खुले रहते है। यहाँ लोग आधा शटर नीचे करके भी दुकान चलते देखे जा रहे थे। मिडिया में आ रही इन रिपोर्टो पर प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। दुकानदारो के अलावा आमलोगों को भी कोरोना को दूर भगाने को लेकर लॉकडाउन के नियमो के अनुपालन की अपील की है। लोगो को अधिक से अधिक इस समय घर में रहेने की नसीहत दी जा रही है। घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग जरुर करने को कहा जा रहा है। साथ ही दुरी के नियमो के पालन की भी अपील की जा रही है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

जिले में कोरोना को मात देकर स्वास्थ्य होनेवाले लोगो की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। यहाँ अब संक्रमित होने से ज्यादा लोग स्वास्थ्य हो रहे हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग के ताज़ा आंकड़ो के अनुसार एकदिन में 183 लोगो ने कोरोना को मात दे दी। इसमें से अधिकाश कोरोना संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में थे। जबकि दो के नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद कोविड केयर सेंटर से घर भेजा गया। जिसमे एक बरबीघा के 36 बर्षीय नीरज कुमार हैं, जबकि नगर क्षेत्र के पटेल चौक के 17 बर्षीय किशोर को भी घर भेजा गया। अभी तक जिले में ठीक होने वाले लोगो की कुलसंख्या 2676 पहुच गयी है। एक साथ इतने लोगो के स्वास्थ्य होने पर यहाँ स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ जिला प्रशासन में हर्ष देखा जा रहा है। इसे कोरोना के खिलाफ जारी जंग में जीत के रूप में देखा जा रहा है। इससे कोरोना से पीड़ित लोगो का हौसला भी बढेगा। साथ ही दूसरे लोग भी इससे सबक लेकर कोरोना नियमो कापालन करते हुए कोरोना पर बिजय पा सकेगे। हलाकि अधिकारी इसे लॉकडाउन का असर भी बता रहे हैं। बताया गया है कि कोरोना संक्रमित होने के दस दिन बाद इस बीमारी सेसम्बन्धित कोई लक्षण नहीं पाए जाने पर ऐसे लोगो को स्वत स्वस्थ्य घोषित करते हुए पोर्टल से संक्रमित की सूचि से नाम अलग कर देता है। जिले में कोरोना का दूसरा लहर बड़ी संख्या में लोगो को चपेट में लेकर भयाक्रांत किये हुए। परन्तु ऐसे आंकड़े से हौसलाअफजाई हो रही है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र में बरबीघा मुख्य मार्ग पर संघन मास्क चेकिंग अभियान को चलाया गया । इस बाबत इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी कल्याण आनंद बताया कि मास्क गैर जिम्मेदाराना तरीके से सड़क पर चल रहे बाइक सवार और ऑटो रिक्शा वाले पर संघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया है। मास्क न लगाने वालों को चेतावनी भी दी जा रही है साथ सड़क पर चल रहे आम राहगीरों को भी करोना सक्रमण के प्रति जागरूक कराया जा रहा है। क्षेत्र में करोना संक्रमण को देखते हुए हर हमेशा थाना के समीप सघन मास्क चेकिंग और रोको टोको जैसे आभियान चलाते हुए लोगों को जागरुक किया जा रहा है। बेवजह सड़कों पर घूमने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बुधवार की दोपहर में हुई मुसलाधार बारीश से जिला का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। नगर क्षेत्र के वीआईपी रोड के पास बने चेक पोस्ट के पास एक पेड़ गिर जाने से इस रास्ते पर आवागमन बाधित हो गया। हलाकि जिले के अन्य क्षेत्र से किसी भारी नुकसान का समाचार नहीं है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि दोपहर में अचानक तेज़ हवा के साथ बारीश शुरू हो गया। मुसलाधार बारीश से सभी ओर पानी ही पानी नजर आने लगा। इस दौरान तेज़ कड़कते बादल से लोगो का दिल भी दहल रहा था। लॉकडाउन के कारण उस समय तक लोग घरो में जा चुके थे। बाज़ार क्षेत्र में भी पूरा पानी फ़ैल गया। ग्रामीण क्षेत्रो में खेतो में खड़ी फसल को नुकसान उठाना पड़ा है। खेत में तैयार प्याज के फसल और सब्जी के फसलो को भरी नुकसान हुआ है। वहीं बगीचों में आम के फसल को भी नुकसान हुआ बताया गया है। बारीश के समय तेज़ हवा के कारण बड़ी संख्या में आम जमीन पर गिर गया है। अनेकों जगह सड़क किनारे कई पेड़ों के टूटकर और जड़ से उखड़ कर गिरने की खबर है। जिसके कारण सड़कों पर यातायात बाधित हुआ है। बड़े पैमाने पर गरीबों की झोपड़ियां और घर के छत में लगाए करकट तेज हवा के झोंके में उड़ गए। इस तेज आंधी और वर्षा से जिले में भारी नुक़सान होने की खबर मिली है। कई परिवार बेघर हो गए हैं। दौरान मौसम के बदले मिजाज से लोगो को गर्मी से राहत मिली है। मौसम काफी सुहावना हो गया है. लोग घरो में बिना पंखा के भी आनंद लेते देखे गए।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शेखपुरा स्थानीय जीएनएम स्कूल में नर्सिंग शिक्षा ग्रहण कर चुकी अंतिम वर्ष की इच्छुक छात्राओं को बुधवार से जिले में कोविड से बचाव कार्य की ड्यूटी में लगाया गया है। इस बाबत सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने बताया कि इन सभी छात्राओं को पिछले दिनों समारोह पूर्वक स्कूल से विदाई दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों के आलोक में अंतिम वर्ष की छात्राओं में 27 छात्राओं ने कोविड महामारी से बचाव कार्य में कार्य करने की इच्छा जताई है। उन्होंने बताया कि इन सभी छात्राओं को नियुक्ति पत्र देकर जरूरतमंद स्थानों पर को विड ड्यूटी में लगा दिया गया है। सीएस ने कहा कि इन जीएनएम को ड्यूटी में लगाए जाने के बाद सरकारी स्वास्थ्य सुविधा लोगों को उपलब्ध कराने में सहायता मिल पाएगा।मालूम हो कि राज्य सरकार द्वारा शहर के गिरीहिंडा मुहल्ले में तीन साल पूर्व राजकीय जी एन एम स्कूल स्थापित किया गया है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।