शेखपुरा सदर प्रखंड के पचना से ढाई माह पूर्व हुए बौद्ध कालीन प्राचीन मूर्ति बुधवार को बरामद कर ली गई । यह प्राचीन मूर्ति गांव के बधार में फेंकी पाई गई। इस संबंध में पुलिस में बताया कि पटना पहाड़ पर खुदाई के दौरान 3 फीट ऊंची बौद्ध कालीन एक यक्षिणी की मूर्ति बरामद हुई थी। जिसे ग्रामीणों ने पूरे सम्मान के साथ गांव के सरस्वती मंदिर में उसे स्थापित किया था ।लेकिन वहां से अज्ञात चोरों ने डेढ़ माह पूर्व उसे चुरा लिया था। बधार में मूर्ति मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई ।इस बीच पुलिस द्वारा उस कीमती मूर्ति को सदर थाना में लाया गया है। लंबे समय से इस कीमती मूर्ति के बरामद नहीं होने से पर ग्रामीणों में निराशा देखा जा रहा था। ग्रामीणों ने आशंका जताई थी किस मूर्ति पर अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह की नजर पड़ गई है।

बुधवार को बरबीघा शहर में उमड़ी भीड़ को देखकर कोरोना को हराना मुश्किल बना हुआ है।11बजे दिन तक प्रत्येक दिन इस तरह का दृश्य शहर में बना रहता है । सोशल डिस्टेंस का अनुपालन और मास्क लगाकर बाहर निकलने के निर्देशों की लोग खुले आम धज्जियां उड़ा रहे हैं।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बुधवार को प्रखंड के ऐफनी पंचायत के पूर्व सरपंच एवम वयोवृद्ध समाजसेविका द्रोपदी देवी का निधन हृदय गति रुक जाने से हो गई। वे लगभग 75 वर्ष आयु की थीं। कुछ माह से वे बीमार चल रही थी। स्व देवी धन कौल गांव के किसान प्रभु यादव की धर्मपत्नी थी। उनके निधन पर राजद नेता मुनेश्वर प्रसाद मुन्ना सहित कई पंचायत प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चेनारी प्रखंड के प्रखंड पदाधिकारी ने दिए जानकारी माइक द्वारा अलग-अलग पंचायतों मैं वैक्सीन लगाने का 18 से 45 वर्ष के बीच में सभी लोग को निर्देश दिया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत में नायक पुर गांव में डीलर राशन नहीं दे रहे हैं बोल रहे हैं जिनका अंगूठा लगा हुआ है उन्हीं को देंगे जिनका अंगूठा नहीं लगा हुआ है उसको राशन नहीं देंगे यह सरकार का आदेश है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सरकार द्वारा कोरोना के खिलाफ छिड़ी लडाई पर विजय पाने के लिए लॉकडाउन लगाया है। यहाँ जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के नियमो का अनुपालन करवाया जा रहा है। ताकि कोरोना के श्रृंखला को तोडा जा सके लेकिन इस काम में लोगो की लापरवाही आगे आ रही है। बाज़ार क्षेत्र में लोगो की यह लापरवाही मंहगा पड़ रहा है। जिनके परिजन कोरोना से कराह रहे है और जान गवा रहे हैं उनकी हालत सुनकर किसी का भी दिल दहल सकता है। सवेरे 07 बजे से 11 बजे तक बाज़ार खुलने के समय में भीडभाड लगाना लोग अपना मौलिक अधिकार सनझ रहे है। बाज़ार में आवश्यक सामानों की खरीदारी के समय बाजारों में उमड़ी भीड़ देखकर यह सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य को लेकर कितने लापरवाह है। बिना मास्क और आवश्यक दूरी का पालन किये बिना खरीदारी में जुटे हैं। बाज़ार में 11 बजे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगो ने बताया कि सात बजे के स्थान पर यहाँ 05 बजे ही बाज़ार खुल जाते हैं। बड़ी संख्या में दुकानदार उसी समय से सभी नियमो को ताक पर रखकर दुकानदारी शुरू कर देते हैं। कहने को तो लॉकडाउन के दौरान केवल आवश्यक वस्तु की दुकान खोली जानी है। लेकिन सभी प्रकार की दुकानों में सामान उपलब्ध है। दुकान का शटर नीचे कर दुकान के बगल में बैठे रहते हैं। ग्राहक की मांग पर दुकान से सामान निकालकर दे देते है। फिर अगले ग्राहक के इंतजार में बैठ जाते हैं। किसी भी व्यक्ति को किसी भी समान की कमी नहीं होने देते। लेकिन आमलोगों के साथ साथ दुकानदारो की यह मनमानी लॉकडाउन के उद्देश्यों को विफल करने वाला साबित हो रहा है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

मंगलवार को चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत बेलछी गांव की संक्रमित 65 वर्षीय महिला मालती देवी कोविड -19 को मात देकर प्रसन्नचित होकर जखराज स्थान स्थित कोविड केयर सेंटर से घर के लिए वापस लौटी। बेलछी गांव निवासी कुशेश्वर प्रसाद की पत्नी मालती देवी को पोजीटिव होने के बाद सांस लेने में तकलीफ होने पर इस कोविड सेंटर में गत 8 मई को भर्ती कराया गया था।सेंटर के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों और केयर टेकरों के द्वारा उचित देखभाल व इलाज के बाद महिला को एक पुनर्जन्म होने जैसा महसूस हुआ । घर वापस लौटने के दौरान महिला और उनके परिवार वाले काफी खुश नजर आ रहे थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मंगलवार को शेखपुरा जिला के डीएम इनायत खान के पिता एचएम खान का निधन हो गया। वे लगभग 64 बर्ष आयु के थे। पटना के पारस अस्पताल में मंगलवार को उसने अंतिम साँस ली। उनके निधन का समाचार आते ही डीएम आवास से लेकर पूरे सरकारी महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी। इसके पहले वे कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्थानीय डाक्टर की देखरेख में कोरोना को मात दे दी थी। बाद में साँस की तकलीफ के बाद यहाँ से चार दिन पूर्व डाक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया था। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि स्वर्गीय खान बिहार में ही केनरा बैंक के क्षेत्रीय पदाधिकारी के रूप में सेवानिवृत हुए थे। वे मूल रूप में उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले थे। सेवानिवृति के बाद वे यहाँ डीएम के साथ ही सरकारी आवास में रहते थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद डीएम के सरकारी आवास में ही होम आइसोलेट होकर कोरोना को हराया था। अधिकारियो से मिली जानकारी में बताया गया है कि उनके अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर आगरा ले जाने की तैयारी की जा रही है।

मंगलवार को सदर प्रखंड के हथियावा गांव निवासी और समाजसेवी चितरंजन कुमार ने कोरोना महामारी के विकराल रूप को देखते हुए यहां एंबुलेंस की उत्पन्न कमी को देखते हुए सदर अस्पताल को एक एंबुलेंस दिया गया। एंबुलेंस की चाभी उन्होंने सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह को सुपुर्द किया गया। चितरंजन कुमार झारखंड के रांची में बड़े व्यवसाई हैं। उनके द्वारा लगातार सामाजिक काम किए जाते हैं। खासतौर पर निर्धन समाज की बेटियों को बड़ी संख्या में उनके द्वारा लगातार शादी के लिए राशि उपलब्ध भी कराई जाती है। इस मौके पर चितरंजन कुमार ने कहा कि कोविड-19 महामारी के समय में एंबुलेंस की आवश्यकता सभी लोगों को होती है। आम लोगों के सहायता को लेकर एंबुलेंस सदर अस्पताल को उपलब्ध कराया गया है। जिससे लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस मौके पर डीपीएम श्याम कुमार निर्मल , सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ महेंद्र कुमार , समजसेवी गोपाल सिंह , जिला परिषद उपाध्यक्ष बुधन भाई भी उपस्थित थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सोमवार को सदर प्रखंड अंतर्गत जयमंगला गांव की संक्रमित 65 वर्षीय महिला शैला देवी कोविड -19 को मात देकर प्रसन्नचित होकर जखराज स्थान स्थित कोविड केयर सेंटर से घर के लिए वापस लौटी। जय मंगला गांव निवासी राम शंकर सिंह की पत्नी शैला देवी को पोजीटिव होने के बाद सांस लेने में तकलीफ होने पर इस कोविड सेंटर में गत 3 मई को भर्ती कराया गया था।सेंटर के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों और केयर टेकरों के द्वारा उचित देखभाल व इलाज के बाद महिला को एक पुनर्जन्म होने जैसा महसूस हुआ । घर वापस लौटने के दौरान महिला और उनके परिवार वाले काफी खुश नजर आ रहे थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।