चेनारी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों को जांच किया गया बहुत सारे लोग थे जिसमें 123 लोग पॉजिटिव मिले। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
कोविड -19 के महामारी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा पूरे राज्य में एक हजार चिकित्सकों की बहाली वॉक इंटरव्यू के तहत किए जाने की निर्धारित तिथि 10 मई को इस जिले में बहाली के लिए 8 अभ्यर्थी पहुंचे। जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय परिसर में आयोजित वॉक इंटरव्यू में सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह , डीपीएम श्याम कुमार निर्मल सहित अन्य सदस्य उपस्थित हुए। इस बाबत डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने बताया कि इस जिला में कुल 11 चिकित्सकों की बहाली की जानी है। जिसके विरूद्ध आठ आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि आवेदनों की जांच के बाद एक - दिनों में चिकित्सकों को चयन पत्र निर्गत कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के बहाल हो जाने से इस जिला में कोविड जैसे महामारी में सरकारी स्वास्थ्य सेवा लोगों को मुहैया कराने में आसानी होगी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सदर अस्पताल के बजाय टाउन हॉल में मंगलवार से कोविड का टीका आम दिनों की भांति दिया जाएगा। इस बाबत सदर अस्पताल प्रबन्धक धीरज कुमार ने बताया कि सोमवार को पटना सी एम की बैठक के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्वास्थ्य मंत्री ने ऐसा निर्देश दिया। उन्होंने सदर अस्पताल में टीका करण को लेकर आने वाली भीड़ से अस्पताल में इलाजरत अन्य मरीजों के संक्रमित होने की चिंता जताई है। इस लिए उन्होंने सदर अस्पताल से कहीं दूर हटकर 18 वर्ष से ऊपर आयु के लोगों तथा पहले से दूसरे डोज की टीका ले रहे है वैसेलोंगो के टीकाकरण की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। अस्पताल प्रबन्धक ने बताया कि सरकार के निर्देशों के आलोक में मंगलवार से बगल के टाउन हॉल में टीकाकरण दिया जाएगा। टीकाकरण शुरू किए जाने को लेकर सोमवार को नगर परिषद के माध्यम से टीकाकरण स्थल , टाउन हॉल आदि की युद्ध स्तर पर साफ सफाई किया जा रहा है। ताकि मंगलवार से निर्धारित समय से लोगों को कोविड से बचाव का टीका दिया जा सके।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
लॉकडाउन के दौरान नगर क्षेत्र में भीषण जाम लग गया। जाम में कई वाहन के साथ एम्बुलेंस भी फंस गए। जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन में वाहन के संचालन को प्रबंधित नहीं करने के कारण यह स्थित देखी जा रही है। बिना कारण और अनुमति के ही बस से लेकर छोटे छोटे सवारी यात्री वाहन, बाइक आदि सडक पर दिन भर फर्राटा भरते रहते हैं। सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान सडक पर वाहन संचालन के लिए विशेष नियम जारी किया है। इसके तहत वाहन के परिचालन पर कड़ा प्रतिबन्ध लगाया गया है। प्रतिबन्ध के अनुपालन की जिम्मेवारी जिला प्रशासन और पुलिस को दी गयी है। नगर क्षेत्र के बुधौली बाज़ार क्षेत्र में 11 बजे के पूर्व सडक पर भीषण जाम लग गया। यहाँ आवश्यक सामानों की खरीदारी करने वाले को भी आने जाने में कठिनाई हो रही थी। सडक पर सभी प्रकार के वाहन आगे जाने की आपाधापी कर रहे थे। जाम में एम्बुलेंस के फंसे रहने का भी लोगो को तनिक भी परवाह नहीं दिख रही थी। जाम का सबसे ज्यादा कहर पत्थर लोड हाईवा से हो रहा था। जाम की यह स्थित लगभग एक घंटा तक लगी रही। हलाकि इस बीच पुलिस या प्रशासन के कोई भी अधिकारी इस जाम पर ध्यान नहीं दिया। बाद में स्वयं ही जाम खुला। बायपास से लखीसराय और जमुई की ओर जाने वाली इस सडक पर बुधौली बाज़ार के बीच सडक पर तीखा ढलान है। जिसके कारण यहाँ जाम की स्थित में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
सोमवार के दिन क्षेत्रीय राजद विधायक विजय सम्राट ने प्राथमिक स्वास्थ्य अरियरी और चेवाड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल की विधि व्यवस्था का जायजा लिया । जांच में दोनों स्वास्थ केंद्रों में बुनियादी सुबिधा संतोषजनक पाया गया । चेवाड़ा के पीएचडी प्रभारी डॉ कैलाश शर्मा के द्वारा बताया गया कि इस स्वास्थ केंद्र में भवन की कमी है।उन्होंने विधायक से भवन बनाने के साथ साथ यात्री शेड बनाने की मांग किया। विधायक ने उन्हें अस्वासन दिया कि उच्च अधिकारियों से बात कर भवन निर्माण कराने की बात रखूँगा । उन्होंने अस्पताल के सभी चिकित्सकों को सही तरीके से इलाज करने को कहा । साथ ही साधारण मरीज को रेफर करने के बजाय अस्पताल में ही समुचित इलाज करे। ताकि मामूली रोग के कारण मरीज और उसका परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान न हो सके।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बीती देर शाम कोरोना से संक्रमित लगभग 37 वर्षीय स्कूल संचालक रतन सर की मौत इलाज के दौरान जिला मुख्यालय स्थित एक निजी नर्सिंग होम एसआरएल में हो गई। वे चेवाड़ा बाजार के रहनेवाले थे। तीन दिन पहले पोजीटिव होने के बाद उन्हें सांस में तकलीफ की शिकायत पर शेखपुरा के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड दिया। सूत्रों ने बताया कि वे चेवाड़ा बाजार के एक योग्य शिक्षक के रूप में जाने जाते थे।उनके आकस्मिक निधन के बाद पूरे चेवाड़ा में मातम पसर गया। दर्जनों लोगों ने उनके असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
जिला मुख्यालय के जखराज स्थान स्थित कोविड केयर सेंटर पर दो और कोरोना संक्रमितो की जान चली गयी। यहाँ कोरोना से दम तोड़ने वाले की संख्या 16 हो गयी है। कोविड केयर सेंटर पर 16 और कोरोना जबकि सेंटर में इलाजरत चेवाडा प्रखंड अंतर्गत लालगंज गांव के संक्रमित 35 वर्ष वाल्मीकि पासवान को पावापुरी मेडिकल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।संक्रमितो की हालत गम्भीर बनी हुई है। इन्हें ओक्सिजन के सहारे इलाज किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि दोनों की जान ओक्सिजन लेवल कम होने से हुई बताई गयी। नगर क्षेत्र जमालपुर के 55 बर्षीय दिलीप यादव, पिता मुशो यादव को रविवार को ही यहाँ भर्ती कराया गया था। जबकि दो दिन पूर्व से इलाजरत सदर प्रखंड के फरीदपुर गाव के 35 बर्षीय नन्द किशोर पासवान की मृत्यु भी ओक्सिजन स्तर गिरने के बाद हो गया। सेंटर पर तैनात डाक्टर ने ओक्सिजन के साथ साथ अन्य दवा और प्रयास से इन दोनों को जान बचाने का भरपूर प्रयास किया। बताया गया कि एक समय ओक्सिजन लेवल बढ़ने के बाद डाक्टरों को संतोष हुआ। लेकिन थोड़ी देर बाद पुनः ओक्सिजन लेवल नीचे आने के बाद उसे पावापुरी रात में ही रेफर कर दिया गया।लेकिन वहां पहुंचने के रास्ते में ही वह दम तोड़ दिया। फ़िलहाल डाक्टर सेंटर पर भर्ती 16 संक्रमितो पर गहन नजर रखे हुए है। उन्हें कोरोना प्रोटोकोल के अनुसार सभी प्रकार के स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है। एक की मृत्यु आधी रात को दुसरे की सवेरे में हो गयी। दोनों शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया गया। अंतिम संस्कार के पिए परिजनों को पीपीइ किट आदि भी दिए गए।
आज मैंने चेनारी प्रखंड के समुदायिक स्वास्थ केंद्र चेनारी में गए थे मैंने वहां देखा कि जितने भी कोरोनावायरस वैक्सीन लगवाने के लिए लो जा रहे थे तो उन लोगों में कोई सोशलडिस्टेंस और नहीं सेन्टराइजर का प्रयोग हो रहा था ऐसे में कोरोना वायरस मरीज का संख्या बढेगा कि घटेगा इस खबर को विस्तार से सुनने के लिए इस ऑडियो को क्लिक
चेनारी प्रखंड मे मल्हीपुर पंचायत में रामगढ़ गांव में आगनबाडी में बच्चों को रोशन और सरकारी व्यवस्था नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने इतिहास इकाई
रविवार को सदर अस्पताल में जदयू नेता राहुल कुमार ने कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है। वे सभी लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन जरूर से जरूर लगवाएं। जदयू नेता राहुल कुमार ने महामारी से निपटने के लिए बिहार में भी 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों का भी टीकाकरण शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया। उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं से भी महामारी से निपटने में रचनात्मक सहयोग देने की अपील की न कि विपक्ष हर दिन ओछी राजनीति कर माहौल बिगाड़ने का काम करे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में कोरोना जिस तरह हर वर्ग और आयु के लोगों को प्रभावित कर रहा है। उससे बचने के लिए जब तक किसी तरह का दवाई नहीं आ जाती है। तब तक एकमात्र उपाय वैक्सीन लगवाना ही है। उन्होंने यह भी कहा कि लोग वैक्सीन लेने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क का इस्तेमाल जारी रखें। साथ ही हाथ धोते रहने पर भी जोर दिया।इस आपदा की घड़ी में जहां तक हो हर कोई एक दूसरे का मदद करें, हौसला अफजाई करते रहें और किसी भी तरह के अफवाह से बचें।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
