जिला मुख्यालय के जखराज स्थान स्थित कोविड केयर सेंटर पर दो और कोरोना संक्रमितो की जान चली गयी। यहाँ कोरोना से दम तोड़ने वाले की संख्या 16 हो गयी है। कोविड केयर सेंटर पर 16 और कोरोना जबकि सेंटर में इलाजरत चेवाडा प्रखंड अंतर्गत लालगंज गांव के संक्रमित 35 वर्ष वाल्मीकि पासवान को पावापुरी मेडिकल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।संक्रमितो की हालत गम्भीर बनी हुई है। इन्हें ओक्सिजन के सहारे इलाज किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि दोनों की जान ओक्सिजन लेवल कम होने से हुई बताई गयी। नगर क्षेत्र जमालपुर के 55 बर्षीय दिलीप यादव, पिता मुशो यादव को रविवार को ही यहाँ भर्ती कराया गया था। जबकि दो दिन पूर्व से इलाजरत सदर प्रखंड के फरीदपुर गाव के 35 बर्षीय नन्द किशोर पासवान की मृत्यु भी ओक्सिजन स्तर गिरने के बाद हो गया। सेंटर पर तैनात डाक्टर ने ओक्सिजन के साथ साथ अन्य दवा और प्रयास से इन दोनों को जान बचाने का भरपूर प्रयास किया। बताया गया कि एक समय ओक्सिजन लेवल बढ़ने के बाद डाक्टरों को संतोष हुआ। लेकिन थोड़ी देर बाद पुनः ओक्सिजन लेवल नीचे आने के बाद उसे पावापुरी रात में ही रेफर कर दिया गया।लेकिन वहां पहुंचने के रास्ते में ही वह दम तोड़ दिया। फ़िलहाल डाक्टर सेंटर पर भर्ती 16 संक्रमितो पर गहन नजर रखे हुए है। उन्हें कोरोना प्रोटोकोल के अनुसार सभी प्रकार के स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है। एक की मृत्यु आधी रात को दुसरे की सवेरे में हो गयी। दोनों शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया गया। अंतिम संस्कार के पिए परिजनों को पीपीइ किट आदि भी दिए गए।