लाईव टुडे न्यूज टी वी चैनल के नई दिल्ली हेड एवम वरिष्ठ पत्रकार व शेखपुरा जिला अन्तर्गत सदर प्रखंड के आगविल - चाडे गांव निवासी शंकर सुमन उर्फ बम शंकर का आकस्मिक निधन कोरोना से हो गया। वे कई दिनों से संक्रमित होने के बाद नई दिल्ली स्थित अस्पताल में इलाजरत थे। वे लगभग 45 वर्ष आयु के थे। स्व सुमन आगविल - चाडे गांव निवासी व सेवानिवृत्त शिक्षक उचित सिंह के पुत्र थे। शंकर सुमन की पत्नी पेशे से चिकित्सक है। जो कि नई दिल्ली में ही प्रैक्टिस किया करती है। शंकर सुमन का प्रायः गांव आना जाना लगा रहता था। मृदुभाषी और मितभाषी स्वभाव के सुमन गत छह वर्ष पूर्व शेखपुरा विधान सभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लडे थे। राजनीति और क्षेत्र के विकास में काफी चाव रखनेवाले युवा थे। उनके असामयिक निधन की खबर पूरे जिले में आग की तरह फ़ैल गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और पत्रकारों , बुद्धिजीवियों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला महासचिव नवीन कुमार सहित अन्य ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

बिहार राज्य के शेखपुरा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रणजीत कुमार ने शुभम से साक्षात्कार लिया।जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि लॉक डाउन के कारण कई तरह की समस्यायें सामने आ रही है। बहुत कम समय के लिए बाजार खुला रहता है। जिसके कारण जरूरत का सामान जुटाने के लिए काफी दिक्क्तें हो रही हैं

बिहार में कैमूर जिला में नए सिपाही 199 को मेडिकल के बाद एसपी ने लिया योगदान

चेनारी प्रखंड में आँटो चालक नही कर रहे सोशलडिस्टेंस का पालन उनसे बातचीत मैं किया उन्होंने बताये कि सुबह से शाम तक हम लोग ऑटो चलाते हैं तो शाम को सुबह को खाने के लिए होता है अगर ऑटो नहीं चलाएंगे तो खाने के लिए कौन देगा। सरकार ने तो लॉकडाउन लगा दिया लेकिन यह सोचा कि जो दिन मेहनत करके आते हैं तो कैसे खाएंगे, कहां से लाएंगे, इसलिए हम लोगों ने मनमानी कर रहे हैं कि अगर सरकार हम लोगों को खाने के लिए देगी तो हम लोग ऑटो नहीं चलाएंगे इस खबर को विस्तार से सुनने के लिए इस ऑडियो क्लिक करें।

चेनारी दक्षिण क्षेत्र में सुबह से शाम तक बिजली नहीं होने से लोगों में मचा हड़कंप उनका कहना है कि आज दिन भर बिजली नहीं आया है जिसके करण छोटे-छोटे बच्चों नहीं सो पाया दिन भर रो रहे थे इस खबर को विस्तार से सुनने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.

शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड अंतर्गत वरुणा पंचायत के अफरडीह गाँव निवासी आनंदी राम के मकान पर बीते 29/04/2021 को शाम लगभग 4 बजे आँधी तूफान में 70 वर्ष पुराना घर के बगल में इमली का पेड़ मकान पर गिर जाने से मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया इस अनहोनी घटना से पीड़ित को काफी नुकसान हुआ है उन्होंने जानकारी में बताया कि मजदूरी करके किसी तरह जीवन यापन करने के लिए मकान बनाया था पीड़ित अंचल अधिकारी से जांच करके उचित मुआवजा की मांग की है ।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के शेखपुरा जिले के चेनारी प्रखंड के मल्लीपुर पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता महताब आलम ने जानकारी दी कि कोरोना की बढ़ती प्रकोप ने खाने खाने को मजबूर कर दिया है आज नाबीना यानी अंधा ने मोबाइल वाणी के साथ अपनी जिन्दगी से जुड़ी तमाम जानकारियां देते हुए कहा कि लॉक डाउन में हो रही समस्या आम अवाम के साथ अब अंधों पर भी बहुत फर्क पड़ने लगा है।

रोहतास जिले के सरकारी अस्पतालों में उसी मरीज का इलाज होगा, जिसका ऑक्सीजन लेवल 85-90 से उपर हो। वर्ना उसे भर्ती हीं नहीं किया जाएगा। यह कहना है डेहरी अनुमंलीय अस्पताल के प्रभारी डॉ संजीव जी का। वे कहते हैं कि 90 से कम ऑक्सीजन लेवल वाले मरीजों को भर्ती नहीं करने का आदेश उपर से है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कल शाम मल्हीपुर रोड पर स्थित सभी जो दुकानों खुले थे उन को प्रशासन ने बंद करवाई और जीतने भी लोग रोड पर इधर - उधर धूम रहे थे उन सभी लोगों प्रशासन ने अपने अपने घर में रहने का सलाह दी। इस खबर को विस्तार से सुनने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें