लाईव टुडे न्यूज टी वी चैनल के नई दिल्ली हेड एवम वरिष्ठ पत्रकार व शेखपुरा जिला अन्तर्गत सदर प्रखंड के आगविल - चाडे गांव निवासी शंकर सुमन उर्फ बम शंकर का आकस्मिक निधन कोरोना से हो गया। वे कई दिनों से संक्रमित होने के बाद नई दिल्ली स्थित अस्पताल में इलाजरत थे। वे लगभग 45 वर्ष आयु के थे। स्व सुमन आगविल - चाडे गांव निवासी व सेवानिवृत्त शिक्षक उचित सिंह के पुत्र थे। शंकर सुमन की पत्नी पेशे से चिकित्सक है। जो कि नई दिल्ली में ही प्रैक्टिस किया करती है। शंकर सुमन का प्रायः गांव आना जाना लगा रहता था। मृदुभाषी और मितभाषी स्वभाव के सुमन गत छह वर्ष पूर्व शेखपुरा विधान सभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लडे थे। राजनीति और क्षेत्र के विकास में काफी चाव रखनेवाले युवा थे। उनके असामयिक निधन की खबर पूरे जिले में आग की तरह फ़ैल गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और पत्रकारों , बुद्धिजीवियों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला महासचिव नवीन कुमार सहित अन्य ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।