बीती देर शाम कोरोना से संक्रमित लगभग 37 वर्षीय स्कूल संचालक रतन सर की मौत इलाज के दौरान जिला मुख्यालय स्थित एक निजी नर्सिंग होम एसआरएल में हो गई। वे चेवाड़ा बाजार के रहनेवाले थे। तीन दिन पहले पोजीटिव होने के बाद उन्हें सांस में तकलीफ की शिकायत पर शेखपुरा के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड दिया। सूत्रों ने बताया कि वे चेवाड़ा बाजार के एक योग्य शिक्षक के रूप में जाने जाते थे।उनके आकस्मिक निधन के बाद पूरे चेवाड़ा में मातम पसर गया। दर्जनों लोगों ने उनके असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।