शुक्रवार के दिन स्थानीय थाना पुलिस ने छापामारी कर विदेशी शराब के फरार कारोबारी एवम पुलिस टीम के उपर हमला करने के मामले आरोपी पिंटू यादव को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार बदमाश नगर के नर्सरी मुहल्ला निवासी सुनील यादव का पुत्र है । पुलिस ने बताया कि पिछले तीन माह से यह फरार था। पुलिस ने बताया कि गत 7 फरवरी को नर्सरी मुहल्ला स्थित एक पुराने सरकारी भवन में छापामारी के दौरान इसी गिरोह के तस्करों द्वारा छुपाकर विदेशी शराब की एक खेप रखा था। छापामारी के दौरान भवन से दर्जन भर कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया था। छापामारी के दौरान गिरफ्तार किए गए तस्कर सरगना चांदी यादव को पुलिस गिरफ्तार कर ली थी। लेकिन मुहल्ले के लोगों ने पुलिस टीम पर हमलाकर उसे पुलिस गिरफ्त से छुड़ा लिया था। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में इसकी तलाश थी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।