बरबीघा प्रखंड कृषि कार्यालय में चोरों ने लॉक डाउन का फायदा उठाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर के द्वारा प्रखंड कृषि कार्यालय के छत के रास्ते प्रवेश कर दरवाजे का कुंडी तोड़कर कंप्यूटर की चोरी कर ली गई। चोरी की घटना की जानकारी सोमवार को लगी। जानकारी में बताया गया कि कृषि विभाग के कार्यालय को क्रॉप कटिंग मामले में सोमवार को खोला गया था । दस दिनों से कार्यालय बंद था। सोमवार को खोलने के दौरान कंप्यूटर चोरी का मामला सामने आया। प्रखंड कार्यालय प्रभारी महेश मल्लिक, डाटा ऑपरेटर रणधीर कुमार के द्वारा अधिकारियों को सूचना दी गई । घटना के सम्बन्ध में अज्ञात के विरूद्ध एक प्राथमिकी बरबीघा थाना में दर्ज कराई गई है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।