बंजरिया थाना में सोमवार को संजय चौधरी ने थानाध्यक्ष के पद पर योगदान दिया। इससे पहले वे चकिया थाना व नाका नम्बर एक मे दारोगा के पद पर पदस्थापित थे। बताते चले कि रविरंजन कुमार के निलंबित होने के बाद पड़ खाली था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के द्वारा संजय चौधरी को नियुक्त किया गया। इनके सामने क्षेत्र में शराबबन्दी पर रोक लगाना एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि क्षेत्र के झखिया,चैलाहा,खड़वा,सहित अन्य क्षेत्रों में शराब की बिक्री होती है। पूर्व थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार भी शराब बंदी पर अंकुश नही लगा पाने के कारण निलंबित हुए।
पीएचसी पकड़िया बंजरिया के आशा कार्यकर्ताओं ने छह माह से मानदेय नही मिलने के कारण कोबीड 19 का टीका नही लिया। जानकारी देते हुए आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि आशा कार्यकर्ता लगातार संक्रमण काल मे भी क्षेत्र में घूम कर टीकाकरण, कोबिड 19 जांच, गर्भवती महिलाओं व नवजात बच्चों का टीकाकरण सहित अन्य कार्यो में लगातार सहयोग किया है। परन्तु हमे मानदेय देने के समय बीसीएम ध्यान नही देती है। इसलिए उन लोगो ने पीएचसी के बाहर पेड़ के नीचे बैठ कर टीका नही लेने का फैसला किया। मौके पर सुनीता देवी,सरिता देवी,नूर फातमा, नुसरत आरा,शबनम आरा,शोभा देवी,रेहाना खातुन, मीरा देवी,खुशबू शाही,बबिता कुमारी, सहित अन्य मौजूद थी।
पीएचसी पकड़िया द्वारा सोमवार को कुल 332 फ्रंटलाइन वर्कर को कोबिड 19 टीका दिया गया। जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार झा ने बताया कि पीएचसी, प्रखंड कार्यालय,अंचल कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय व थाना परिसर में कोबिड 19 का टीका दिया गया। जिसमें कुल 332 स्वाथ्य कर्मी,आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका, प्रखंड कर्मी,अंचल कर्मी,पुलिस कर्मी सहित अन्य लोगो को टीका दिया गया। हालांकि आशा कार्यकर्ता,आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका काफी कम संख्या में आई। प्रभारी ने कहा कि हम लगातार अधिकारियों के सम्पर्क में है। ताकि मंगलवार को सभी लोग आकर टीका ले सके।
पीएचसी पकड़िया बंजरिया में एन्टीरैबिज इंजेक्शन नही होने से क्षेत्र के लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिसवा समीर व सौरभ को एन्टीरैबिज डोज नही मिलने से काफी परेशान दिखे। उन्होंने कहा कि प्रथम डोज पड़ गया है। परन्तु जब दूसरी डोज लेनेक लिए आये तो पीएचसी के कर्मी द्वारा बताया गया कि एन्टीरैबिज नही है। पूछने पर स्वास्थ्य प्रबन्धक आदित्य रंजन ने बताया कि इंडेन बना कर दिया गया है। जिले से मिलते ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।
अनुमंडल पदाधिकारी सीतामढी सदर के आदेशानुसार आज दिनॉक 29.12.2021 को सुप्पी प्रखंड़ के गम्हरिया ग्राम में सरकारी रास्ता से पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमण को हटाया गया ।
Transcript Unavailable.
प्रखंड कार्यालय बंजरिया के सभागार में 27 दिसम्बर से लेकर 29 दिसम्बर तक नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। जानकारी देते हुए बीडीओ सह आर ओ सुनील कुमार ने बताया कि मुखिया,उपमुखिया,सरपंच,उप सरपंच,वार्ड सदस्य व वार्ड पंच का शपथ ग्रहण होगा। जिसके लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। मुखिया,उपमुखिया,सरपंच,उप सरपंच, 27 दिसम्बर को फुलवार उत्तरी पँचायत का सुबह 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक,फुलवार दक्षिणी पँचायत का 12 बजे से डेढ़ बजे तक,रोहिनिया दो बजे से साढ़े तीन बजे तक व जनेरवा चार बजे से साढ़े पांच बजे तक । वही 28 दिसम्बर को 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक पँचरुखा पूर्वी,12 बजे से डेढ़ बजे तक पँचरुखा मध्य,दो बजे साढ़े तीन बजे तक पँचरुखा पश्चिमी व चार बजे से साढ़े पांच बजे तक अजगरी जबकि 29 दिसबंर को दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक चैलाहा, बारह बजे से डेढ़ बजे तक सिसवा पूर्वी व दो बजे से साढ़े तीन बजे तक सिसवा पश्चिमी व चार बजे से साढ़े पांच बजे तक सेमरा पँचायत का समय निर्धारित किया गया है।
हथिसार गांव में हुई लाखों की चोरी पुरनहिया--थाना क्षेत्र के हथिसार गांव मे गुरुवार की रात्रि मे अज्ञात चोर द्वारा दो घर से लाखों रूपये मूल्य की चोरी कर ली गई है।चोर गिरोह ने गृहस्वामी मनोज सिंह के घर के दक्षिण पश्चिम कोना मे सेंधकाटकर करीब तीन लाख रूपये मूल्य का आभूषण, लगभग तीस हजार मूल्य का कपडा एवं घर बनाने के लिए रखा सवा लाख कैश की चोरी कर ली गयी हैं।वहीं कार्तिक कुमार झा के घर से लगभग हजारों रूपये मूल्य की चोरी की गयी है।इस सम्बंध मे पीड़ित परिवार द्वारा थाना मे शिकायत दर्ज करायी गयी है।घटना की सूचना पर प्रभावी थानाध्यक्ष जयनाथ प्रसाद व पुअनि द्वारिका सहनी ने घटना की जांचपड़ताल की है।
सभी चंपारण वासियों से अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि छठ पर्व के शुभ अवसर पर आप सभी जिलावासी कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन अवश्य करें उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नदी तालाब जलाशय किनारे प्रदूषण ना फैलाएं पर्यावरण को शुद्ध रखें ग्रीन छठ मनाए ताकि इकोसिस्टम को बचाया जा सके
मोतिहारी : शिक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
