Transcript Unavailable.

घोड़ासहन : स्थानीय जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल कॉलेज के खेल मैदान में राजद की बैठक, कई दलों के कार्यकर्ताओ ने ली राजद की सदस्यता

बंजरिया प्रखंड के सिसवापूर्वी पंचायत भवन पर मंगलवार को करीब दो लोगो के बीच अपर समाहर्ता शशिशेखर चौधरी व मेघा कश्यप द्वारा कम्बल वितरण किया गया। इस अवसर पर नव निर्वाचित प्रमुख जफीर आजाद चमन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कम्बल गरीब,असहाय व विधवा लोगो के बीच संस्था द्वारा वितरित किया गया है। कम्बल के साथ साबुन,सेनेटरी पेड,तेल,ब्रस रेजर,सहित अन्य उपयोगी समान दिया गया। वितरण का आयोजन रेडक्रॉस,चैंबर ऑफ कॉमर्स व लायन्स क्लब द्वारा किया गया था। इस अवसर पर रूपक कुमार,विनोद श्रीवास्तव, सुधीर अग्रवाल,विशाल कुमार अग्रवाल,डॉ विवेक गौरव,राकेश कुमार रामू,सीओ मणि कुमार वर्मा,प्रमुख जफीर आजाद चमन,मुखियापति फैजुर्रह्मान,राजस्व कर्मचारी सुरन्द्रे पांडेय,पवन कुमार, अंचल नाजिर आनन्द कुमाए,कार्यपालक सहायक शमशाद,उपमुखिया राजेन्द्र पंडित सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

बंजरिया प्रखंड के कुकुरजरी में मंगलवार को मौर्य क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन फीता काट कर प्रखंड प्रमुख जफीर आजाद चमन ने किया। साथ ही प्रमुख ने बल्ले से क्रिकेट भी खेला। उच्च विद्यालय कुमुरजरी के मैदान में उद्घाटन मैच सिसवा व छपवा के बीच खेला गया। जिसमे छपवा की टीम 5 विकेट से सिसवा को हरा दिया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग ले रही है। फाइनल मैच 2 फरवरी को खेला जाएगा। मौके पर बीजेपी नेता अवध पटेल, शब्बीर आलम,युवा कॉंग्रेस के बिट्टू यादव,सिसवापूर्वी के मुखियापति फैजुर्रह्मान सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

बंजरिया प्रखंड नाजिर कार्यालय में सोमवार को गाड़ी मालिको ने पैसे के लिए जम कर हंगामा किया। जिसके बाद मालिको का एक समूह डीएम से मिल शिकायत करने के लिए चले गए। बताते चले कि विधानसभा चुनाव 20 मे प्रखंड कार्यालय द्वारा गाड़ियों का उपयोग किया गया। परन्तु उनका भुगतान नही मिलने से नाराज गाड़ी मालिको परेशान है। गाड़ी मालिको का कहना था कि अक्टूबर 20 में विधान सभा चुनाव हुआ। परन्तु 16 माह बीत जाने के बाद गाड़ियों का भुगतान नही हुआ है। जिससे गाड़ी मालिको को काफी परेशानी हो रही है। हम लगातार 16 माह से भुगतान के लिए दौड़ रहे है। हमारा कोई सुनने वाला नही । केवल तारीख दी जाती है। अब हम लोग सरकारी कार्यो में इस्तेमाल के लिए गाड़ी नही देंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारिका रविदास ने बताया कि हमारे यहां से 18 लाख रुपया भेजा गया है। केवल 7 लाख रुपया बकाया है जो नाजिर के द्वारा रिसीव नही किया गया है। मौके पर सोनू कुमार,मंटू यादव, पंकज सिंह,पंकज कुमार,लखिन्द्र यादव,दीपक श्रीवास्तव, गोलू कुमार,सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बंजरिया के सिंघिया गुमटी के पास मंगलवार को कुहासे के कारण कई गाड़िया आपस मे टकड़ा गई। चालक के ततपरता से कोई बड़ी दुर्घटना नही घटी। बताते चले कि पिछले तीन चार दिनों से लगातार पड़ रहे कुहासे के कारण आम जन जीवन अस्त ब्यस्त हो गया है। जबकि सड़को पर भीजिबिलिटी काफी कम हो गया है। ज्यादात्तर मालवाहक गाड़िया जो रात को चलती थी। रात को कुहासा के कारण सड़क नही दिख पाने के कारण चालक खड़ी कर दे रहे है।

बंजरिया प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों नीलगाय के साथ सुअरों का आतंक बढ़ गया है। जिनसे आलू,मक्का व गेहूं का फसल बचाना मुश्किल हो गया है। पँचरुखा पूर्वी पंचायत में जंगली सुअर का आतंक है। वही बंजरिया व चैलाहा में पालतू सुअर गेहूं के फसल को बर्बाद कर रहे है। जंगली सुअर इंसानों पर हमले भी कर रहे है। जिसे भगाने में किसान डर रहे है। सुअर फसलों को जड़ से खोद कर उखाड़ दे रहे है। जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। किसान अनवर हुसैन ने जिला प्रशासन व कृषि बिभाग से सुअरों व नीलगायों से निजात दिलाने का आग्रह किया है।

बंजरिया प्रखंड के सेमरा भोला टोला का एक युवक दो सप्ताह पूर्व पटना से घर के लिए चला परंतु अब तक घर नही पहुंच पाया है। जिसके कारण घर के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी देते हुए स्थानीय जितेश कुमार यादव ने बताया कि मुकेश कुमार जिसकी उम्र 24 वर्ष लगभग है। दो सप्ताह पूर्व सेमरा भोला टोला के लिए पटना से चला परन्तु वह घर नही पहुंच पाया। ना ही उसका कोई फोन आया है। लड़का सेमरा भोला टोला के बृज किशोर साह का पुत्र है,जो थोड़ा मानसिक रूप से सुस्त है। परिजन लगातार खोज तलाश में जुटे हुए है।