आजादी के 75 में साल अमृत महोत्सव के अवसर पर 18 अप्रैल को स्वास्थ्य मेला का आयोजन राजकीय मध्य विद्यालय बालक के प्रांगण में हुआ संपन्न।

सीतामढ़ी-शिवहर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के तहत आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 22 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवम उत्सव के वातावरण में मतदान शुरू। जिलाधिकारी स्वयं नियंत्रण कक्ष से पल-पल* *की* *गतिविधियों की ले रहे है* *जानकारी। सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सघन वाहन जाँच चलाई जा रही है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मोतिहारी।पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम का ढाका थाना परिसर में हुआ आयोजन।मोतिहारी एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने दर्जनों लोगों के समस्या को सुनकर कराया समाधान।कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने शामिल होकर एसपी को बताया अपनी समस्या बताई।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

596 बोतल देशी शराब बरामद,कारोबारी जेल पुरनहिया--पुलिस ने  मिली सूचना के आधार पर दोस्तिया गांव से 300 एम एल का 596 बोतल देशी शराब बरामद किया है।साथ ही कारोबारी विजय महतो को भी गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार बिक्रेता को मंगलवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को संध्या गश्ती के दौरान अवैध शराब के साथ उक्त कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 05.03.2022 को सुप्पी प्रखंड अन्तर्गत जमला पुनर्वास वार्ड नं 0 - 7 में हुई आग लगी से प्रभावित परिवारों के बीच अंचल अधिकारी सुप्पी द्वारा आज दिनांक 06.03.22 को प्रति परिवार एक एक कोरोना कीट ( साडी सेट - 1 , छोटा दरी - 1 , मच्छर दानी - 1 , थाली,ग्लास, कटोरी - 1 सेट , ब्रस मंजन श्रृंगार सेट वगैरह). उपलब्ध कराया गया l स्थानीय स्तर पर वर्तमान मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य भी उपस्थित रहे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पल्स पोलियो अभियान में नोडल प्रभारी ने नवजात शिशुओं को दो बूंद पोलियो पिलाकर की शुरुआत, अभियान 03 मार्च तक चलेगा

इच्छुक व्यक्ति दिए गए नंबर पर कर सकते हैं संपर्क रूस एवं यूक्रेन युद्ध संकट के कारण पूर्वी चंपारण बिहार के छात्रो /अन्य निवासियों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना प्राप्त हो रही है। इस संबंध में इच्छुक व्यक्ति निम्न सहायता नंबर पर संपर्क कर सकते हैं •••••••• इस संबंध हेल्पलाइन नंबर पूर्वी चंपारण मोतिहारी हेल्पलाइन नंबर 06252 242418 राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र 0612 229 4204, टोल फ्री नंबर 0612 1070 ईमेल seoc-dmd-bihar@bihar.gov.in आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार पटना मोबाइल नंबर 70702 90170 बिहार भवन, नई दिल्ली 7217788114 ईमेल rescm-bi@nic.in विदेश मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली टोल फ्री नंबर 1800118797 1123012113, 1123014104 1123017905, 1123088124 email situationroom@mea.gov.in

Transcript Unavailable.

प्रखंड में मजदूरों को काम देने के लिए मनरेगा से गांव में ही रोजगार दिया जा रहा है। रोजगार पाकर मजदूरों को खुशी के ठिकाना नही है। मजदूर बताते है कि घर मे ही रोजगार मिलने से वे दूसरे प्रदेशों में नही जा रहे है। साथ ही प्रतिदिन मजदूरी भी मिल रहा है। बताते चले कि चैलाहा के कई नहरों की उड़ाही की जा रही है। जिसका अस्तित्व खतरे में था। उसे खोद कर पुनर्जीवित किया जा रहा है। ताकि बाढ़ व बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति उतपन्न नही हो। पानी की निकासी हो सके।

बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया सागर से रविवार शाम को शराब बिक्री करते एक महिला को युवकों द्वारा पकड़ पुलिस को सौप दिया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार महिला का नाम ललिता देवी है। जो रविवार शाम को गांव में चुलाई शराब बिक्री कर रही थी। जिसे सिंघिया सागर के यूथ एसोसिएशन द्वारा पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि सिंघिया सागर में ग्रामीण युवकों ने एक कमिटी बनाकर शराब बनाने वाले के खिलाफ अभियान चलाया है।