दिल्ली से रोहित ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा है कंपनियों में काम। इस कारण लोगों को वापस अपने शहर जाना पड़ रहा है

हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप ,साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं कि बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र जहां जूता चप्पल बनाया जाता है ,वहाँ हरियाणा सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन से भी कम वेतन दिया जाता था। लेकिन अब तो उससे भी कम वेतन कर दिया गया है।पहले छह हज़ार रूपए से साढ़े आठ हज़ार रूपए तक वेतन दे रहे थे। पहले श्रमिकों को आने जाने का किराया भी देती थी या ऑटो,बस का इंतज़ाम करती थी।अब यह व्यवस्था भी समाप्त कर दिया गया है। दस हज़ार रुपए से 12 हज़ार रूपए का वेतन फिक्स कर दिया गया है।आठ हज़ार रुपए से दस हज़ार रुपए तक का ,इससे अधिक नहीं ,वो भी रविवार को भी काम करना होता है एवं रविवार को भी काम करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में मज़दूर काम करने को मजबूर हैं । कई बार तो ठेकेदार कंपनी से पैसा लेकर भाग जाते है ,ऐसे में श्रमिकों को तो कभी वेतन ही नहीं मिलता।

दिल्ली से रोहित कुमार ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि चाय की दूकान पर काम करने वाले एक मजदुर की हत्या हो गयी है। हत्यारा अभी भी फरार है

सभी जन सुविधा केंद्रों को मिले है फ्री ई श्रम कार्ड बनाने के आदेश।

Transcript Unavailable.

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप ,साझा मंच के माध्यम से एस. एन. कश्यप से बात कर रहें हैं।एस. एन. कश्यप का कहना है कि फुटवियर कम्पनियां में ठेकेदारी प्रथा बढ़ रही है। कंपनी में जब काम होता है तो मज़दूरों से दिन रात काम करवाया जाता है। यहां तक की रविवार को भी शिफ्ट लगती है। जब काम कम होता है तो मज़दूरों को निकाल दिया जाता है। कंपनी में मज़दूर को कम कर दिया गया है और ठेकेदारों को काम दे दिया जाता है।इस से मज़दूरों को परेशानी होती है।

दिल्ली से शंकर पाल ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि कासन गाँव में आज मंडी लगी है और कई कर्मचारी आज खरीदारी करने में लगे हुए है। उन्होंने बताया कि लोगों की आमदनी कम है और घर जाने के समय पैसे रोक देते है

दिल्ली एनसीआर के कालकाजी के क्षेत्र से रामकुमार की बात संवादाता रोहित से हो रही है। रामकुमार बताते है कि वो एक ड्राइवर का काम करते है तथा कोरोना की वजह से काम की स्थिति बहुत ही बेकार है। साथ ही कह रहे है कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है। आगे बता रहे है कि उनके पास सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए तो शर्म कार्ड है,पर लेबर कार्ड नहीं है। बता रहे है कि उन्हें ई शर्म वार्ड के बारे जानकारी मोबाइल वाणी के साझा मंच के द्वारा मिली थी

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से मोहम्मद शाहनवाज़ ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने दिनांक 5 फरवरी 2022 को जनता की आवाज़ एनजीओ के सचिव मोहसिन अंसारी से साक्षात्कार ले कर ख़बर प्रसारित किया था। जिसमें बताया गया था कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा जोन ,श्री राम कॉलोनी ,वार्ड नंबर 64 ,पुराना थाना खजूरी के पास 60 फुटा रोड पर छोटी नाली थी जिसमें पानी भर जाता था इसकी वजह से ई ब्लॉक के आसपास की गलियों में पानी निकासी की समस्या हो रही थी।नाली का पानी गलियों में भरा रहता था। इस ख़बर को साझा मंच मोबाइल वाणी पर प्रसारित कर फेसबुक व लोकल व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से अधिकारियों से समस्या साझा किया था । जिसका असर यह हुआ कि जेसीबी द्वारा उस नाली को खुदवा कर बड़े नाले में तब्दील करवा दिया गया। सचिव मोहसिन अंसारी से बात करने पर उनका कहना है कि इंस्पेक्टर साहब की निगरानी में काम अच्छे से हो गया है और नाली का पानी अब नहीं भर रहा है साथ ही पानी का निकासी अच्छे से हो रही है। इस कार्य के लिए साझा मंच को बहुत बहुत धन्यवाद।

दिल्ली से ग्रामवाणी के श्रोता शंकर पाल ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि बिजली सुबह और शाम भर नदारद रहती है। इससे लोगों को खाना बनाने में परेशानी होती है