दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से मोहम्मद शाहनवाज़ ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने दिनांक 5 फरवरी 2022 को जनता की आवाज़ एनजीओ के सचिव मोहसिन अंसारी से साक्षात्कार ले कर ख़बर प्रसारित किया था। जिसमें बताया गया था कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम शाहदरा जोन ,श्री राम कॉलोनी ,वार्ड नंबर 64 ,पुराना थाना खजूरी के पास 60 फुटा रोड पर छोटी नाली थी जिसमें पानी भर जाता था इसकी वजह से ई ब्लॉक के आसपास की गलियों में पानी निकासी की समस्या हो रही थी।नाली का पानी गलियों में भरा रहता था। इस ख़बर को साझा मंच मोबाइल वाणी पर प्रसारित कर फेसबुक व लोकल व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से अधिकारियों से समस्या साझा किया था । जिसका असर यह हुआ कि जेसीबी द्वारा उस नाली को खुदवा कर बड़े नाले में तब्दील करवा दिया गया। सचिव मोहसिन अंसारी से बात करने पर उनका कहना है कि इंस्पेक्टर साहब की निगरानी में काम अच्छे से हो गया है और नाली का पानी अब नहीं भर रहा है साथ ही पानी का निकासी अच्छे से हो रही है। इस कार्य के लिए साझा मंच को बहुत बहुत धन्यवाद।