दिल्ली के खजुरी खास से संवाददाता रफ़ी ने साझा मंच के माध्यम से फैक्टशाला में आए महिलाओं से बात किया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज़ से बचना आवश्यक है। लोगों की भावनाओं को आहात नहीं करना है। बिना सोचे समझे जानकारी को आगे नहीं बढ़ाना है
श्रमिक साथी बता रहें है कि काम की स्थिति बहुत खराब है ऐसे स्थिति में काम मिलना मुश्किल हो गया है।
बजट के विषय में नहीं है जानकारी,वोटिंग भी दूर।
ऑटो चालकों के लिए स्टैंड ना होना है बड़ी समय,पुलिस के डंडे का रहता है डर। सरकार बदलाव के लिए की गई वोटिंग।
हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से मनोहर साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बहादुरगढ़ शहर में आज आईपीएस दीपक कुमार ने दिल्ली रोहतक रोड पर ट्रैफिक का जाएजा लिया। साथ ही कह रहे है कि सड़क ट्रैफिक का जायजा इसलिए लिया गया क्यूंकि इन सड़कों पर अक्सर जाम की समस्या होती रहती थी। बता रहे है कि जायजा लेने के दौरान जिन लोगों ने अवैध रूप से हुवे दिखे उनका चालान भी किया गया
विकास के मुद्दे पर की गई वोटिंग।
दिल्ली से शंकर पाल ने सांझा मंच के माध्यम से बताया कि लोगों के खानपान में भारी बदलाव आया है। लोग अब तला भुना ज्यादा खाना पसंद करते है। स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा यदि सुबह उठकर खाली पेट में २ गिलास पानी पीया जाए
दिल्ली से शंकर पाल ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि आज उत्तरप्रदेश विधान सभा चुनाव के मतदान का पहला चरण समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत काफी अच्छा रहा और लोगों में उत्साह देखने को मिला। मजदूरों में भी छुट्टी लेकर वोट देने जाने की प्रवृति दिखी
दिल्ली से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि आज गोविंद पुरी के नवजीवन कैंप में इ श्रम कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया गया। लोगों की काफी भीड़ थी, लोग अपना श्रम कार्ड बना रहे थे। वहीं दूसरी तरफ वेबसाइट ना चलने की वजह से लोगों को काफी समस्या भी हुई
दिल्ली के शंकर पाल ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि लता मंगेशकर की मृत्यु बाईट दिनों हो गयी और इससे देश को एक अपूरणीय क्षति पहुंची है
