दिल्ली से शंकर पाल ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि दिल्ली में आज मौसम बहुत अच्छा रहा। साफ़ मौसम था।
संवाददाता मनोहर लाल कश्यप
हरियाणा के बहादुरगढ़ से मनोहर कश्यप ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि राजकीय सम्मान के साथ लता मंगेशकर को दी गयी अंतिम बिदाई। उनका जीवन विवादों से परे था और सभी को प्रिय थीं
Transcript Unavailable.
दिल्ली से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं की ओखला में कंपनियों के हालात सामान्य नहीं है कंपनियों में काम की बहुत ही कमी है लोगों को काम नहीं मिल पा रहा है। साथ ही कह रहे है कि मजदूर जब काम मांगने जाते हैं तो उन्हें कह दिया जाता है कि काम की कमी होने की वजह से कंपनी में भर्ती नहीं लिया जा रहा हैं
दिल्ली एनसीआर से मनोहरलाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्र में हजारो कपांनियाँ है जहा पर श्रमिकों से मनमाने ढंग से काम करवाया जाता है साथ ही श्रमिकों के प्रति कंपनी द्वारा अच्छा व्यह्व्हार भी नहीं किया। बता रहे है कि कंपनियों में श्रमिकों को अचानक काम से निकाल दिया जाता है सिर्फ यह कहकर की कंपनी में काम की कमी है जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं होता है यहाँ तक कि श्रमिकों से उनके अवकाश के दिन भी जबरन काम कराया जाता है,श्रमिकों द्वारा अवकाश के दिन में काम नहीं करने के लिए मन करने पर उन्हें डराया धमकाया जाता है यह कहकर की उन्हेकाम से निकाल दिया जाएगा। इन सब समस्याओं से श्रमिक काफी तंग आ चुके है तथा उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं
दिल्ली एनसीआर से मनोहरलाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि श्रमिकों के प्रति कंपनी मालिकों की मनमानी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। साथ ही कह रहे है कि श्रमिकों के साथ कंपनी में अनेक तरह का अत्याचार व मनमाने ढंग से काम करवाया जाता है,जैसे समय से वेतन नहीं देना,श्रमिक प्रमाण पात्र बनाकर नहीं देना,साप्ताहिक अवकाश नहीं देना,8 घंटे से अधिक काम करवाना आदि। बता रहे है कि सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि अगर कोई शिकायत लेकर श्रमिक कंपनी के पास जाता है तो उन्हें डरा धमका कर काम से निकाल देने की धमकियाँ दी जाती है जिससे श्रमिक काफी परेशान हो जाते है और काम करने पर मजबूर हो जाते हैं
दिल्ली से मनोहर कश्यप ने साझा मंच के माध्यम से बताया कि कंपनियों द्वारा मजदूरों पर मनमानी बढ़ती जा रही है। कभी काम करने का प्रमाण पत्र नहीं दिया जाता है तो कभी पैसे काट लिए जाते है। स्वास्थ्य सेवा भी नहीं है। पुरुषों का शौचालय भी एक ही है। इस प्रकार की बहुत सारी समस्याएं है।
वजन की हेराफेरी
दिल्ली से नंदकिशोर ने साझा मंच के माध्यम से अनुग्रह नामक मजदुर से बात की। उन्होंने बताया कि काम की समस्या है। काफी लोग कम पैसो में काम कराते है और दिक्क्त होती है। चोट लगने पर भी कुछ सुविधा नहीं है, सब कुछ खुद ही करना पड़ता है
