दिल्ली एनसीआर से मनोहरलाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि श्रमिकों के प्रति कंपनी मालिकों की मनमानी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। साथ ही कह रहे है कि श्रमिकों के साथ कंपनी में अनेक तरह का अत्याचार व मनमाने ढंग से काम करवाया जाता है,जैसे समय से वेतन नहीं देना,श्रमिक प्रमाण पात्र बनाकर नहीं देना,साप्ताहिक अवकाश नहीं देना,8 घंटे से अधिक काम करवाना आदि। बता रहे है कि सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि अगर कोई शिकायत लेकर श्रमिक कंपनी के पास जाता है तो उन्हें डरा धमका कर काम से निकाल देने की धमकियाँ दी जाती है जिससे श्रमिक काफी परेशान हो जाते है और काम करने पर मजबूर हो जाते हैं
