दिल्ली एनसीआर से मनोहरलाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्र में हजारो कपांनियाँ है जहा पर श्रमिकों से मनमाने ढंग से काम करवाया जाता है साथ ही श्रमिकों के प्रति कंपनी द्वारा अच्छा व्यह्व्हार भी नहीं किया। बता रहे है कि कंपनियों में श्रमिकों को अचानक काम से निकाल दिया जाता है सिर्फ यह कहकर की कंपनी में काम की कमी है जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं होता है यहाँ तक कि श्रमिकों से उनके अवकाश के दिन भी जबरन काम कराया जाता है,श्रमिकों द्वारा अवकाश के दिन में काम नहीं करने के लिए मन करने पर उन्हें डराया धमकाया जाता है यह कहकर की उन्हेकाम से निकाल दिया जाएगा। इन सब समस्याओं से श्रमिक काफी तंग आ चुके है तथा उन्हें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं
