शुक्रवार को एनसीसी ऑफिस अभय नाथ कुमार ने अपना रक्त दान किए और कहे कि रक्त दान महा कल्याण लोगों को रक्तदान करनी चाहिए ताकि मेरा रक्तदान किया हुआ किसी की जिंदगी को संवार सकते हैं उन्हें नई जिंदगी दे सकते हैं इसलिए रक्तदान अवश्य करना चाहिए इस अवसर पर उपस्थित डॉक्टर फैजुद्दीन, डॉक्टर संजय एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटी की शिक्षा पर पवन देवी से साक्षात्कार किया गया। पवन देवी ने बताया कि वह अपने बच्चों को पहले प्राइवेट स्कूल में पढ़ा पा रही थी क्योंकि बीच में वैश्विक महामारी कोरोना काल के कारण उनका रोजी रोजगार छिन गई और आज भी उनका रोजी रोजगार उस प्रकार से नहीं चल रहा है जिस कारण से वह अपने बच्चों को अब वह प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ा पा रही थी अब वह अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में दाखिला करवा दी है । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी स्कूल में दाखिला करवाने का फायदा यह मिला की राशन जैसी सामग्री मिल जाती है।
Lalu Prasad Yadav Tejashwi Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल जिला राष्ट्रीय जनता मुंगेर के सम्मानीत जिला अध्यक्ष डॉ देवक़ीनन्दन सिंह (बिंद) राजद के वरिष्ठ नेता राज्यपरिसद सदस्य नरेश सिंह यादव,जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद महासचिव रंजीत गुप्ता,तारापुर प्रखंड अध्यक्ष रफीजमा उर्फ भोलू,खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष योगेश्वर गोस्वामी,टेटिया बम्बर के प्रखंड अध्यक्ष भूदेव दास,छात्र राजद के जिला अध्यक्ष इशू यादव आदि ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एवँ बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवँ प्रदेश अध्यक्ष जगदा नंद सिंह से आदर पूर्वक माँग करते हैं कि आगामी 30 अक्टूबर को होने जा रहे तारापुर विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (अपने दल) के ओर से पूर्वांचल के जनप्रिय नेता राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री आदरणीय जयप्रकाश नारायण यादव जी के सहमति से हीं प्रतियासी बनाया जाय।गत विधानसभा चुनाव में राजद नेत्री दिव्या प्रकाश बहुत कम मतों के अंतर से जदयू प्रत्याशी से हारी थी।उस वक्त सबों को पता है कि आदरणीय जयप्रकाश नारायण यादव जी गम्भीर रूप से अस्वस्थ थे।आज जबकि चुनाव हारने के बाद भी दिव्या प्रकाश लगातर तारापुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाये हुए हैं तथा चुनाव लड़ने के लिए पूर्ण तैयारी में है तो एकदम पार्टी नेतृत्व का यूँ मुकर जाना आदरणीय जयप्रकाश नारायण यादव जी के 40 वर्षों के राजद सुप्रीमो एवँ पार्टी व क्षेत्र के प्रति उनके सच्चे समर्पित भाव से कार्य करते रहने के उनके निष्ठा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करना ज्ञात पड़ता है। अतः पार्टी नेतृत्व से आग्रह करते हैं कि पुनः दिव्या प्रकाश जी को हीं पार्टी प्रत्याशी बनाने पर पुनर्विचार करें। उनको पार्टी प्रतियासी बनाये जाने से यह न सिर्फ सीट राजद के खाते में जाएगा बल्कि इस सिटको जितने से कोई रोक नहीं सकता है।इतना हीं नहीं मुंगेर सहित पूरे मुंगेर बाँका जमुई भागलपुर क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं का हौसला भी बढ़ेगा। अगर प्रतियासी चयन में जयप्रकाश बाबू की अनदेखी की गई तो कार्यकर्ताओं का मनोबल को ठेंस पहुँचेगा साथ हीं दल एवँ पार्टी संगठन इस इलाके में कमजोर होगा। नेता नेता दुए ने शीर्ष नेतृत्व से निवेदन कर कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को गिरवी रखकर हमेशा मुंगेर जिला को राजनीतिक प्रयोगशाला नहीं बनने दें।आदरणीय जयप्रकाश नारायण यादव जी लगातार 40 वर्षों से इस इलाके के लिए पार्टी एवँ पार्टी नेतृत्व के प्रति ईमानदारी पुर्वक कार्य करते आएं हैं।उनको माईनस करके चलना पार्टी नेतृत्व के लिए एक भूल के समान होगा। शुभकामनाओं सहित डॉ देवक़ीननदन सिंह (बिंद) अध्यक्ष जिला राष्ट्रीय जनता दल,
कोरोना और जिंदगी कैसे हैं आंगनवाड़ी केंद्र कार्यक्रम के तहत शेरपुर निवासी पुतली देवी से विशेष बातचीत
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के वार्ड नंबर 5 शेरपुर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से पुतली देवी से विशेष बातचीत किया गया। जिसमे पुतली देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों को कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ है और न ही राशन भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र की सहाईका बच्चों का नाम लिखकर ले जाती है। लेकिन कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन से लेकर अभी तक एक भी लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के कुपोषण से बचने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र कोई भी पोषण आहार नहीं दिया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
इंडिया प्राइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ हीरो राजन कुमार का नाम भाजपा विधायक श्रेषी सिंह मुंगेर विधायक प्रणव कुमार ने सम्मानित किया अंतरराष्ट्रीय कलाकार हीरो राजन कुमार को देश भर में 14 सितंबर को हिन्दी दिवस काफी जोश के साथ मनाया गया। इस बार हिंदी दिवस पर बफ्टा (बिहार फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट (रजि.) मुंगेर बिहार द्वारा एक अनोखे प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। इस ट्रस्ट के फाउंडर हीरो राजन कुमार की अध्यक्षता में एक यूनिक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां सुबह सुबह गंगा स्नान के बाद गंगा के पानी में रह कर ही एक कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जहां कई कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया। हीरो राजन कुमार ने अपनी स्वरचित कविता को लगातार दो घंटे तक बोलकर रिकॉर्ड बना लिया है जहां ढेर सारे श्रोतागण भी मौजूद थे ,वहां गंगा नदी को स्वच्छ रखने के प्रण के साथ इस तरह के अनोखे कार्यक्रम का आयोजन हुआ साथ ही नदी को साफ रखने की अपील भी की गई थी आपको बता दें कि इस मौके पर हीरो राजन कुमार ने पानी पर लिखी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित अपनी कविता का पाठ भी किया। यहां हाज़िर हुए सभी कवियों ने गंगा नदी में यह संकल्प लिया कि वे तमाम उम्र हिंदी में ही कविताएं लिखेंगे और अपनी भाषा मे किसी विदेशी भाषा का असर नही आने देंगे। मुंगेर में शहर मसीहा नहीं और नमस्ते बिहार जैसी फिल्में बना चुके हीरो राजन कुमार ने बताया कि हिन्दी दिवस पर इस तरह के अनोखे कॉन्सेप्ट वाले इवेंट के लिए माहौल तैयार करना अपने आप में एक चुनौती थी, लेकिन इसके सफल आयोजन के बाद मैं इसके लिए गर्व महसूस कर रहा हूं। हिन्दी भाषा के सम्मान को और बढ़ाने के लिए हम सब यहां एकत्रित हुए। वर्तमान परिवेश में हिंदी भाषा की स्थिति काफी बेहतर हुई है। हिंदी भाषा आज अच्छे रोजगार का साधन भी बन सकती है। बहुत से ऐसे उदाहरण दिए जा सकते हैं जिन लोगों ने हिंदी के जरिए अपना करियर बनाया और अच्छे मुकाम पर पहुंचे हैं। हिन्दी को पर्व के रूप में नहीं बल्कि कार्य के रूप में मनाना शुरू करें। आज से ही सही हिन्दी में मोबाइल पर लिखना सीखें। हिंदी हैं हम वतन है हिन्दुस्तां हमारा। सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा...। आपको बता दें कि बफ्टा के द्वारा कई तरह के काम किए गए और अब भी किए जा रहे हैं। जब से यह ट्रस्ट रजिस्टर्ड हुआ है, इस ट्रस्ट ने सरकारी, गैर सरकारी, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पे काम किया और कलाकारों की ट्रेनिंग पर फोकस किया। हाल ही में मेकअप के ऊपर एक उपयोगी 2 दिवसिय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमे कई लोगों ने फ़िल्म व टीवी के क्षेत्र में मेकअप करने की बारीकियां सीखीं।हीरो राजन कुमार वर्तमान में मुंगेर जिले के आइकॉन हैं और मतदाता जागरूकता अभियान में लगे हैं
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के वार्ड नंबर 5 शेरपुर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कलावती देवी से विशेष बातचीत किया गया। जिसमे कलावती देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों को कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ है और न ही राशन भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र की सहाईका बच्चों का नाम लिखकर ले जाती है। लेकिन कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन से लेकर अभी तक एक भी लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के कुपोषण से बचने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र कोई भी पोषण आहार नहीं दिया गया है।
धरहरा (संवाददाता) :-शुक्रवार को जमालपुर-किउल रेलखंड स्थित धरहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक धरहरा गांव निवासी स्व० अंबिका सिंह का पुत्र आशुतोष सिंह है। वहीं लोगों के सहयोग से जख्मी का इलाज धरहरा सीएचसी में कराया जा रहा है।
धरहरा (संवाददाता):- बुनियाद केन्द्र धरहरा के प्रांगण मे अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित की गई । बुनियाद केन्द्र धरहरा के इंचार्ज दिव्या भारती एवं कैस प्रबंधक इन्द्रदेव गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व मे वृद्धजन ने केक काटकर अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया । नेत्र विशेषज्ञ अंजली कुमारी , मनोचिकित्सक निपु शरण ,फिजियोथेरेपी सैमुर रहमान , श्रवण एवं वाक इकाई पुष्पा भारती,स्वीटी मुखर्जी, अनीशा कुमारी,श्रृष्टि कुमारी ने बुनियाद केन्द्र मे पहुँचे वृद्धजन को फुलमाला पहनाकर स्वागत किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बुनियाद केन्द्र के कर्मीयो ने वृद्धजनो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप वृद्धजन को हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार बुनियाद केन्द्र की स्थापना की है ताकि आप को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना से लाभान्वित किया जा सके । कर्मीयो ने कहा कि जब भी आप लोगो को कोई भी समस्या हो तो बुनियाद केन्द्र आप की सेवा के लिए कृतसंकल्पित है । कार्यक्रम मे पारामेडिक शीला कुमारी,केयर-गीवर पुनम कुमारी , सुनीता कुमारी सहित दर्जनो वृद्ध महिला पुरुष मौजूद थे ।
धरहरा(संवाददाता):- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के छठे चरण मे धरहरा प्रखंड मे होने बाले चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय मे एन आर कटाने हेतु प्रत्याशी पहूँचे परंतु एन आर नही काटे जाने पर प्रत्याशी ने बीडीओ की कथनी और करनी पर सबाल खडे़ कर दिये । धरहरा प्रखंड के तेरह पंचायतो से प्रत्याशी पहुँचे प्रत्याशी ने साफ शब्दो मे कहा कि बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने एक अक्टुबर से एन आर काटने की बात अखबार के माध्यम से कही एवं आज जब हमलोग एन आर कटाने हेतु प्रखंड मुख्यालय पहुँचे तो एन आर काटने वाला प्रखंड मुख्यालय मे कोई नही था । बीडीओ मृत्युंजय कुमार की कथनी और करनी मे व्यापक पैमाने पर अंतर दिखाई पड़ता है। बीडीओ प्रखंड मुख्यालय लगभग 1 बजे पहुँचे जहाँ धरहरा बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने अपने सूचना बोर्ड पर लिखे हुए बातो को प्रत्याशी को देखने को कहा परंतु जो सूचना बोर्ड पर सूचना पत्र चिपकाया गया था जिसपर बीडीओ का कोई हस्ताक्षर नही था जिसमे लोगो के बीच संशय का माहौल व्याप्त था । इस बावत धरहरा बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक मे 04 अक्टुबर से एन आर रसीद काटा जाएगा । बीडीओ ने कहा कि एन आर काटे जाने की खबर गलती से 1 अक्टुबर से प्रारंभ करने की बात अखबार मे मेरे द्वारा प्रकाशित करवाया गया था जो अब 04 अक्टुबर से एन आर काटा जाएगा । उन्होने प्रत्याशीयो से चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक मे प्रखंड मुख्यालय धरहरा मे एन आर कटाने की बाते कही ।
मुंगेर, 30 सितंबर मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मंडल कारा मुंगेर में सजा काट रहे कैदियों, जेल के स्टाफ और उनके परिवारवालों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिला वेक्टर बोर्न डिजीज कंसल्टेंट पंकज कुमार के नेतृत्व में सात लोगों की टीम गठित गई थी। टीम में जिला वेक्टर बोर्न डिजीज कंसल्टेंट पंकज कुमार के अलावा पीसीआई से एमडीए एसएमसी राकेश , केयर इंडिया से ब्लॉक कॉर्डिनेटर वीएल अमरेश कुमार और नटराज कुमार, सीफार से जयप्रकाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर नवीन कुमार, फील्ड वर्कर विनोद कुमार शामिल थे।
