Lalu Prasad Yadav Tejashwi Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल जिला राष्ट्रीय जनता मुंगेर के सम्मानीत जिला अध्यक्ष डॉ देवक़ीनन्दन सिंह (बिंद) राजद के वरिष्ठ नेता राज्यपरिसद सदस्य नरेश सिंह यादव,जिला महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेंद्र कु हिमांशु उर्फ अरविंद महासचिव रंजीत गुप्ता,तारापुर प्रखंड अध्यक्ष रफीजमा उर्फ भोलू,खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष योगेश्वर गोस्वामी,टेटिया बम्बर के प्रखंड अध्यक्ष भूदेव दास,छात्र राजद के जिला अध्यक्ष इशू यादव आदि ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एवँ बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवँ प्रदेश अध्यक्ष जगदा नंद सिंह से आदर पूर्वक माँग करते हैं कि आगामी 30 अक्टूबर को होने जा रहे तारापुर विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (अपने दल) के ओर से पूर्वांचल के जनप्रिय नेता राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री आदरणीय जयप्रकाश नारायण यादव जी के सहमति से हीं प्रतियासी बनाया जाय।गत विधानसभा चुनाव में राजद नेत्री दिव्या प्रकाश बहुत कम मतों के अंतर से जदयू प्रत्याशी से हारी थी।उस वक्त सबों को पता है कि आदरणीय जयप्रकाश नारायण यादव जी गम्भीर रूप से अस्वस्थ थे।आज जबकि चुनाव हारने के बाद भी दिव्या प्रकाश लगातर तारापुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाये हुए हैं तथा चुनाव लड़ने के लिए पूर्ण तैयारी में है तो एकदम पार्टी नेतृत्व का यूँ मुकर जाना आदरणीय जयप्रकाश नारायण यादव जी के 40 वर्षों के राजद सुप्रीमो एवँ पार्टी व क्षेत्र के प्रति उनके सच्चे समर्पित भाव से कार्य करते रहने के उनके निष्ठा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करना ज्ञात पड़ता है। अतः पार्टी नेतृत्व से आग्रह करते हैं कि पुनः दिव्या प्रकाश जी को हीं पार्टी प्रत्याशी बनाने पर पुनर्विचार करें। उनको पार्टी प्रतियासी बनाये जाने से यह न सिर्फ सीट राजद के खाते में जाएगा बल्कि इस सिटको जितने से कोई रोक नहीं सकता है।इतना हीं नहीं मुंगेर सहित पूरे मुंगेर बाँका जमुई भागलपुर क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं का हौसला भी बढ़ेगा। अगर प्रतियासी चयन में जयप्रकाश बाबू की अनदेखी की गई तो कार्यकर्ताओं का मनोबल को ठेंस पहुँचेगा साथ हीं दल एवँ पार्टी संगठन इस इलाके में कमजोर होगा। नेता नेता दुए ने शीर्ष नेतृत्व से निवेदन कर कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को गिरवी रखकर हमेशा मुंगेर जिला को राजनीतिक प्रयोगशाला नहीं बनने दें।आदरणीय जयप्रकाश नारायण यादव जी लगातार 40 वर्षों से इस इलाके के लिए पार्टी एवँ पार्टी नेतृत्व के प्रति ईमानदारी पुर्वक कार्य करते आएं हैं।उनको माईनस करके चलना पार्टी नेतृत्व के लिए एक भूल के समान होगा। शुभकामनाओं सहित डॉ देवक़ीननदन सिंह (बिंद) अध्यक्ष जिला राष्ट्रीय जनता दल,