धरहरा(संवाददाता):- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के छठे चरण मे धरहरा प्रखंड मे होने बाले चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय मे एन आर कटाने हेतु प्रत्याशी पहूँचे परंतु एन आर नही काटे जाने पर प्रत्याशी ने बीडीओ की कथनी और करनी पर सबाल खडे़ कर दिये । धरहरा प्रखंड के तेरह पंचायतो से प्रत्याशी पहुँचे प्रत्याशी ने साफ शब्दो मे कहा कि बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने एक अक्टुबर से एन आर काटने की बात अखबार के माध्यम से कही एवं आज जब हमलोग एन आर कटाने हेतु प्रखंड मुख्यालय पहुँचे तो एन आर काटने वाला प्रखंड मुख्यालय मे कोई नही था । बीडीओ मृत्युंजय कुमार की कथनी और करनी मे व्यापक पैमाने पर अंतर दिखाई पड़ता है। बीडीओ प्रखंड मुख्यालय लगभग 1 बजे पहुँचे जहाँ धरहरा बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने अपने सूचना बोर्ड पर लिखे हुए बातो को प्रत्याशी को देखने को कहा परंतु जो सूचना बोर्ड पर सूचना पत्र चिपकाया गया था जिसपर बीडीओ का कोई हस्ताक्षर नही था जिसमे लोगो के बीच संशय का माहौल व्याप्त था । इस बावत धरहरा बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक मे 04 अक्टुबर से एन आर रसीद काटा जाएगा । बीडीओ ने कहा कि एन आर काटे जाने की खबर गलती से 1 अक्टुबर से प्रारंभ करने की बात अखबार मे मेरे द्वारा प्रकाशित करवाया गया था जो अब 04 अक्टुबर से एन आर काटा जाएगा । उन्होने प्रत्याशीयो से चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक मे प्रखंड मुख्यालय धरहरा मे एन आर कटाने की बाते कही ।