धरहरा (संवाददाता):- बुनियाद केन्द्र धरहरा के प्रांगण मे अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित की गई । बुनियाद केन्द्र धरहरा के इंचार्ज दिव्या भारती एवं कैस प्रबंधक इन्द्रदेव गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व मे वृद्धजन ने केक काटकर अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया । नेत्र विशेषज्ञ अंजली कुमारी , मनोचिकित्सक निपु शरण ,फिजियोथेरेपी सैमुर रहमान , श्रवण एवं वाक इकाई पुष्पा भारती,स्वीटी मुखर्जी, अनीशा कुमारी,श्रृष्टि कुमारी ने बुनियाद केन्द्र मे पहुँचे वृद्धजन को फुलमाला पहनाकर स्वागत किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बुनियाद केन्द्र के कर्मीयो ने वृद्धजनो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप वृद्धजन को हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार बुनियाद केन्द्र की स्थापना की है ताकि आप को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना से लाभान्वित किया जा सके । कर्मीयो ने कहा कि जब भी आप लोगो को कोई भी समस्या हो तो बुनियाद केन्द्र आप की सेवा के लिए कृतसंकल्पित है । कार्यक्रम मे पारामेडिक शीला कुमारी,केयर-गीवर पुनम कुमारी , सुनीता कुमारी सहित दर्जनो वृद्ध महिला पुरुष मौजूद थे ।