धरहरा (संवाददाता) :-शुक्रवार को जमालपुर-किउल रेलखंड स्थित धरहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक धरहरा गांव निवासी स्व० अंबिका सिंह का पुत्र आशुतोष सिंह है। वहीं लोगों के सहयोग से जख्मी का इलाज धरहरा सीएचसी में कराया जा रहा है।
