अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर 01 से 07 अक्टूबर तक सदर अस्पताल से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक वृद्धजनों की होगी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच - स्वास्थ्य संस्थानों में वृद्ध जनों के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ ही विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए आयोजित होगा जागरूकता शिविर - कार्यक्रम के सफल संचालन को ले राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को जारी की चिट्ठी मुंगेर, 29 सितंबर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर 01 से 07 अक्टूबर तक सदर अस्पताल से लेकर जिला के सभी अनुमंडल / रेफ़रल अस्पताल, सामुदायिक- प्राथमिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक वृद्ध जनों एवं वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ- साथ आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस कार्यक्रम के सफल संचालन को ले राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को चिट्ठी जारी की है। 1 अक्टूबर को मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस- मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया जाता है। वृद्धावस्था में शरीर के कमजोर होने के साथ ही कई प्रकार की बीमारियां जैसे मधुमेह, उच्य रक्तचाप, गठिया, पार्किंसन्स, मनोभ्रंश, अल्जाइमर, हृदय रोग, आंख- कान- नाक एवं गला के रोगों से ग्रसित होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर 01 से 07 अक्टूबर तक सदर अस्पताल से लेकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक वृद्धजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। 1से 7 अक्टूबर तक वृद्धजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर- जिला के गैर संचारी रोग पदाधिकारी (एनसीडीओ) डॉ. के. रंजन बताया कि सदर अस्पताल मुंगेर सहित तारापुर अनुमंडल अस्पताल के साथ - साथ जिला के सभी रेफ़रल अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 01 से 07 अक्टूबर के दौरान सभी वृद्ध एवम वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर का आयोजन एवं दवाओं का वितरण किया जाएगा। इसके लिए पत्र के माध्यम से अनुमंडल अस्पताल तारापुर और जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को ले आवश्यक निर्देश दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार से प्राप्त निर्देश के अनुसार "अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस" के अवसर पर 01 से 07 अक्टूबर तक वृद्धजनों के लिए आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर में उपचारित होने वाले वृद्ध मरीजों की जांच एवं वितरित होने वाली दवाओं से संबंधित आंकड़ों को शिविर आयोजन संबंधित फोटोग्राफ के साथ 10 अक्टूबर तक गैर संचारी प्रकोष्ठ, राज्य स्वास्थ्य समिति के ई.मेल nphcbihar@gmail.com पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना है।
वोट डालकर जिम्मेदार नागरिक बने आइकॉन हीरो राजन कुमार गांव गर्वी वोटर गर्वी हीरो राजन कुमार मतदान करना आपका संवैधानिक अधिकार है। वोट डालकर जिम्मेदार नागरिक बने और अपना प्रतिनिधि चुने जो आपका, आपके द्वारा, आपके लिए हो। अपनी मां के साथ वोट करने पहुंचे इलेक्शन के आइकॉन हीरो राजन कुमार ने गांव गर्वी वोटर गर्वी का संदेश देकर मतदताओं की हौसला अफजाई की। आइकॉन की मां सुनीता सिंह ने बेटे के साथ अपना मतदान किया और आइकॉन हीरो राजन कुमार के मतदाता जागरूकता अभियान की तारीफ़ करते हुए कहा सभी को मतदान करनी चाहिए
बुधवार को डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार का पार्थिव शरीर उनके अपने आवास लाल दरवाजा पर लाया गया जहां लोगों उन्हें एक झलक देखने के लिए उमर परे वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है परिजनों द्वारा बताया गया कि गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा
बुधवार को नौवागढ़ी क्षेत्र में दोपहर 12:00 बजे से बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ग्रामीण काफी परेशान रहे इसकी जानकारी ग्रामीण सीता देवी, मनोज कुमार शर्मा, संजय डॉक्टर दिए
बुधवार को प्रखंड के अपने पैतृक गांव में मतदान केंद्र पर जाकर अपनी मां के साथ आइकॉन राजन कुमार वोट डाले और मां से यह भी कहा कि मां तू लोगों अपील करो कि वह अपने मत का प्रयोग अवश्य करें साथ ही साथ राजन कुमार ने लोगों से अपील किया कि वोट अवश्य डालें अपने लिए अच्छे जनप्रतिनिधि को वोट डालकर चयन करें ताकि वह आपके दुख सुख में आकर खड़े हो सके
संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत मामले में यूडी केस दर्ज
मुंगेर से अबोध ठाकुर की रिपोर्ट
हसनगंज में पिछड़ों का संवैधानिक अधिकार तथा वर्तमान समय में जाति जनगणना का महत्व विषय पर हुई संगोष्ठी
हसनगंज में समीर कुमार के निवास स्थान पर मंगलवार को पिछड़े का संवैधानिक अधिकार तथा वर्तमान में जाति जनगणना का महत्व विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुए ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सार्जन यादव हरिओम ने किया, जबकि मुख्य अतिथि भागलपुर विश्वविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रोफेसर विलक्षण रविदास थे।
रविवार को टेटिया बंबर प्रखंड में होने वाले चुनाव को लेकर आइकॉन हीरो राजन कुमार मतदाताओं को जागरूक किए मतदाताओं के बीच संदेश पहुंचाएं हीरो राजन कुमार ग्रामीण मतदाताओं का हौसला बढ़ाएं मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर जिले के आइकॉन राजन कुमार ने ग्रामीण मतदाताओं से अपील की वोट की ताकत को समझे इसे बेकार मत कीजिए टेटिया बंबर प्रखंड में होने वाले चुनाव को लेकर जागरूकता अभियान किए
बिहार राज्य के मुंगेर जिले से संवाददाता विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि शुक्रवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोरोना शिविर लगाकर 2757 लोगों की कोविड जाँच की गई। जिसमे एक भी संक्रमित नहीं पाए गए। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग सही समय पर टीकाकरण ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने बताया कि यह सभी टीका का असर है लोग टीका ले रहे हैं बीमारी दूर भाग रहे हैं
