विश्व हृदय दिवस पर 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक सदर अस्पताल से लेकर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मनाया जाएगा निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श सप्ताह - प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मनाया जाता है विश्व ह्रदय दिवस - स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच के साथ लोगों को दी जाएगी हृदय रोग से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी मुंगेर, 28 सितंबर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर 29 सितंबर से 05 अक्टूबर तक जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल से लेकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर निःशुल्क चिकित्सकीय जांच एवं परामर्श सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन को ले राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन को चिट्ठी जारी की है। इस कार्यक्रम का आयोजन पीएचसी, सीएचसी, एपीएचसी, एचएससी के साथ - साथ से अनुमंडल व रेफरल अस्पतालों में भी किया जाएगा। जिसमें चिकित्सकों द्वारा लोगों का निःशुल्क चिकित्स्कीय जांच के साथ-साथ हृदय रोग के कारण, लक्षण एवं इससे बचाव की जानकारी विस्तार पूर्वक दी जाएगी। ताकि लोग ह्रदय रोग के लक्षणों को पहचान कर इससे बचाव को ले जागरूक हो सके। - आशा कार्यकर्ता घर- घर जाकर हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को सरकारी अस्पतालों में हो रही निःशुल्क चिकित्सकीय जाँच की जानकारी देते हुए जाँच कराने के लिए करेगी प्रेरित : मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि विश्व ह्रदय दिवस पर 29 सितंबर से 05 अक्टूबर तक सदर अस्पताल से लेकर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तक जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सप्ताह के दौरान आशा कार्यकर्ता घर- घर जाकर हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को सरकारी अस्पतालों में हो रही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जानकारी देते हुए उन्हें जांच कराने के लिए प्रेरित भी करेगी। इस कार्यक्रम को हर हाल में सुनिश्चित कराने को लेकर जिले के सभी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ताकि हर हाल में निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यक्रम का शुभारंभ सुनिश्चित होने के साथ अभियान सफल हो सके। - किसी भी आयु वर्ग के लोगों को हो सकता हृदय रोग : मुंगेर के गैर- संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. के. रंजन ने बताया कि हृदय रोग किसी भी आयु वर्ग के लोगों को हो सकता है। बच्चे, बूढ़े, युवा सभी लोग इस बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। इसलिए प्रत्येक आयु वर्ग के लोगों को इससे बचाव से संबंधित उपायों का पालन करना बेहद आवश्यक है। इसके साथ ही चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार सही उपचार कराना भी जरूरी है। - ह्रदय रोग का लक्षण दिखते ही कराएं सही इलाज : गैर-संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. के. रंजन ने बताया कि हृदय रोग का लक्षण दिखते ही इलाज कराना बेहद जरूरी है। दरअसल सही समय पर इलाज कराने से ही इससे स्थाई निजात मिल सकती है अन्यथा यह बीमारी आपके जिंदगी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए जैसे ही ह्रदय रोग का लक्षण दिखे तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद सही इलाज कराना चाहिए । इसके साथ ही पूरी इलाज होने तक हमेशा चिकित्सकीय परामर्श का हरसंभव पालन करना चाहिए। इससे ना सिर्फ आपको इस बीमारी से राहत मिलेगी बल्कि जिंदगी भी सुरक्षित हो सकेगी। हृदय रोग के कारण :- - तम्बाकू एवं शराब का अत्यधिक प्रयोग । - पूर्व में हृदय रोग का पारिवारिक इतिहास। - उच्च रक्तचाप । - मोटापा । - रक्त में उच्च कोलेस्ट्रॉल की मात्रा । - शारीरिक निष्क्रियता । - मधुमेह । - असंतुलित आहार एवं जीवन शैली का होना । हृदय रोग के लक्षण : - सीने में तीव्र दर्द, दबाव या शारीरिक श्रम के बाद अपच का आभास। - कंधे या हाथ में दर्द या दबाव । - जबड़ो में अकारण दर्द । - परिश्रम/सीढ़ी चढ़ने में साँस फूलना या बेहोश होना । - पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द । - अकारण जी घबराना या पसीना आना । - धड़कन तेज महसूस होना या चक्कर आना । - शरीर के किसी अंग या हिस्से में कमजोरी का होना। हृदय रोग से बचाव के उपाय - संतुलित आहार लें। - नियमित व्यायाम करें। - मदिरा या तम्बाकू युक्त पदार्थों का ना करें। - वजन एवं रक्तचाप की नियमित जाँच कराएं एवं उसपर नियंत्रण रखें ।
हरिमोहन सिंह खो-खो खेल को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए सम्मानित हुए राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देने के लिए मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर हरिमोहन सिंह को केआईआईआईटी यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर में आयोजित 40 वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2021-22 के दौरान उड़ीसा खो-खो एसोसिएशन के महासचिव प्रद्युमन मिश्रा ने खो-खो जर्सी देकर सम्मानित किया , साथ ही इस खेल में और भी आगे बढ़ने को लेकर आशीर्वाद दिया । ज्ञात हो कि हरिमोहन सिंह खो-खो खेल के देश में सबसे युवा सेक्रेट्री के तौर पर सेवा दे रहे हैं , एवं खेल व बालक एवं बालिका खिलाड़ी को बढ़ावा दे रहे हैं । इनके नेतृत्व में मुंगेर जिला के एक खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय खो-खो टेस्ट मैच सीरीज में, दर्जनों से अधिक बालक एवं खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में प्रदेश का नेतृव कर चुके हैं साथ ही सबसे बड़ी उपलब्धि ये है कि मुंगेर के चार बालक एवं बालिका खो-खो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने राज्य की कप्तानी भी कर चुके हैं । हरिमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में खो-खो खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देने के लिए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है , उनके साथ व मार्गदर्शन से पूरे प्रदेश के प्रतिभाशाली होनहार खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया जा रहा है । भारतीय खो -खो महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव एम.एस. त्यागी ने भी हरिमोहन सिंह की हौसला अफजाई की एवं भविष्य में और भी बेहतर करने को लेकर शुभकामनाएं दी । ज्ञात हो कि खो-खो खेल को बढ़ावा देने के लिए अब देश में खेलों इंडिया , प्रो खो-खो प्रीमियर लीग , अनलिमिटेड खो-खो टूर्नामेंट आदि के माध्यम से बढ़ावा दिया जा रहा है । हरिमोहन सिंह को सम्मानित होने पर खो-खो खेल प्रेमियों , मुंगेर जिला के खिलाड़ियों , प्रशासनिक अधिकारियों , जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के सदस्यों , समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।_
*बायोमीट्रिक घोटाले के आरोपी मजूमदार पर अब तक कार्रवाई नहीं होना आश्चर्यजनक - एनसीपी* (डिप्टी भंडार पी मजूमदार के खिलाफ एनसीपी ने निकाला आक्रोश मार्च) बायोमीट्रिक एटेंडेंस घोटाला के आरोपी एवं वैगन घोटालेबाजों के संरक्षक उपमुख्य सामग्री प्रबंधक प्रवीर मजूमदार पर अब तक कार्रवाई नहीं होना आश्चर्यजनक है और अगर एक सप्ताह के अंदर उस पर विधिसम्मत एवं विभागीय कार्रवाई नहीं हुई तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को अनशन-सत्याग्रह करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उपर्युक्त बातें एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जुबली कुंआ से रेलवे कारखाना के मुख्य द्वार तक आक्रोश मार्च निकालते हुए कहा। आक्रोश मार्च में एनसीपी कार्यकर्ता "बायोमीट्रिक घोटाले के आरोपी प्रवीर मजूमदार को बर्खास्त करो", "मजूमदार के आवास पर रेलकर्मियों की तैनाती कैसे हुआ जवाब दो", "रेलवे राजस्व की क्षतिपूर्ति मजूमदार के निजी सम्पत्ति से वसूल करो", "वैगन घोटालेबाजों के संरक्षक डिप्टी भंडार प्रवीर मजूमदार को गिरफतार करो", "इखाने डांस-दारु चोलवे ना - चोलवे ना" आदि नारे लगा रहे थे। आक्रोश मार्च करते इ रेल कारखाना मुख्य द्वार पर पहुंचकर उपस्थित रेलकर्मियों एवं एनसीपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एनसीपी श्रमिक नेता संजय केशरी ने कहा कि डिप्टी सीएमएम प्रवीर मजूमदार ने बायोमीट्रिक एटेंडेंस घोटाला करके, अपने आवास पर रेलकर्मियों की अवैध तैनाती करके, वैगन घोटालेबाजों को संरक्षण देकर और सामग्री भंडार में जबरदस्त लूट मचाकर ना सिर्फ रेलवे को करोड़ों रुपए के राजस्व का चूना लगाया है और रेलवे के वर्क कल्चर को गंभीर क्षति पहुंचाई है बल्कि कारखाना के अस्तित्व के साथ खिलवाड़ करने का भी अक्षम्य अपराध किया है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। श्री केशरी ने मजूमदार के द्वारा बिहारियों के प्रति "बिहारी भुच" जैसे अपमानजनक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा करके वह प्रांतीय उत्तेजना फैलाने का संज्ञेय अपराध कर रहे हैं। आक्रोश मार्च में प्रताप सिंह विक्टर, प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा, वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह, महिला नेत्री संयुक्ता कुमारी, किरण देवी, बेबी देवी, शंकर यादव, सुधीर यादव, मनोज साह, चन्दन गुप्ता, ललन बिंद, आजाद शर्मा, दयानंद यादव, संजीव कुमार वर्मा, अजय सिन्हा, बबलु गुप्ता, संजीव साह, पप्पू मंडल, ओमप्रकाश पाठक एवं राहुल कुमार सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।
राष्ट्रीय स्तर पर खो खो खेल को बढ़ावा देने के लिए मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेटरी हरिमोहन सिंह को केआईआईटी यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर में आयोजित 40 में जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2021-22 के दौरान उड़ीसा खो-खो एसोसिएशन के महासचिव प्रद्युम्न मिश्रा ने खो-खो जर्सी देकर सम्मानित किया
भारत माता के वीर सपूत महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 114 जयंती के अवसर पर मंगलवार को मुंगेर के भगत सिंह चौक पर राजद कार्यकर्ताओं ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
सरस्वती शिशु मंदिर लाल दरवाजा के प्रांगण में सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा ओबीसी मोर्चा थे। इस प्रतियोगिता में 200 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। चित्रकला का विषय था ग्रीन इंडिया डिजिटल इंडिया, सेव गर्ल सेव इंडिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री चंदन शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने अच्छी-अच्छी चित्र बनाएं।
मुफस्सिल थाना अंतर्गत नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत की गैरापहाड़ निवासी सतीश सिंह को मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष ने गुप्त सूचना के आधार पर आठ देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किए हैं मुफस्सिल थाना कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सतीश सिंह के आवास पर छापामारी किया गया जहां रंगे हाथों 8 देसी कट्टा के साथ सतीश सिंह को गिरफ्तार किया गया
रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर द्वारा माननीय प्रधानमंत्री के जीवित प्रसारण वातावरणीय परिवर्तन सहिष्णु सफल प्रजाति एवं कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी विषय पर किसान गोष्ठी आयोजित की गई इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह उद्घाटन करता मुंगेर विधायक प्रणव कुमार थे
मुंगेर जिले के वासुदेव पुर आईटीसी के निवासी आलोक राज ने बताया कि राष्ट्रीय पेंशन योजना क्या है इसके विषय में हमें जानकारी नहीं है
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत भारत बंद के समर्थक में एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी तथा किसान संगठन ऑल इंडिया किधर मजदूर संगठन अन्य संस्था द्वारा मुंगेर स्टेशन परिसर में जुलूस निकालकर पूरबसराय मोड़ तक घुमाया गया एवं नारेबाजी की गई तीनों काले कृषि कानून वापस लो, पूंजी पतियों की दलाली करने वाली केंद्र सरकार मुर्दाबाद अन्य नारेबाजी किया जा रहा था वही जुलूस जिला एसयूसीआई पार्टी के कृष्णदेव सा कर रहे थे जुलूस में शामिल पंकज प्रीतम, रविंद्र मंडल, लल्लन यादव अन्य सैकड़ों नौजवान उपस्थित थे
