हरिमोहन सिंह खो-खो खेल को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए सम्मानित हुए राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देने के लिए मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर हरिमोहन सिंह को केआईआईआईटी यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर में आयोजित 40 वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2021-22 के दौरान उड़ीसा खो-खो एसोसिएशन के महासचिव प्रद्युमन मिश्रा ने खो-खो जर्सी देकर सम्मानित किया , साथ ही इस खेल में और भी आगे बढ़ने को लेकर आशीर्वाद दिया । ज्ञात हो कि हरिमोहन सिंह खो-खो खेल के देश में सबसे युवा सेक्रेट्री के तौर पर सेवा दे रहे हैं , एवं खेल व बालक एवं बालिका खिलाड़ी को बढ़ावा दे रहे हैं । इनके नेतृत्व में मुंगेर जिला के एक खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय खो-खो टेस्ट मैच सीरीज में, दर्जनों से अधिक बालक एवं खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में प्रदेश का नेतृव कर चुके हैं साथ ही सबसे बड़ी उपलब्धि ये है कि मुंगेर के चार बालक एवं बालिका खो-खो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने राज्य की कप्तानी भी कर चुके हैं । हरिमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में खो-खो खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देने के लिए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है , उनके साथ व मार्गदर्शन से पूरे प्रदेश के प्रतिभाशाली होनहार खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया जा रहा है । भारतीय खो -खो महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव एम.एस. त्यागी ने भी हरिमोहन सिंह की हौसला अफजाई की एवं भविष्य में और भी बेहतर करने को लेकर शुभकामनाएं दी । ज्ञात हो कि खो-खो खेल को बढ़ावा देने के लिए अब देश में खेलों इंडिया , प्रो खो-खो प्रीमियर लीग , अनलिमिटेड खो-खो टूर्नामेंट आदि के माध्यम से बढ़ावा दिया जा रहा है । हरिमोहन सिंह को सम्मानित होने पर खो-खो खेल प्रेमियों , मुंगेर जिला के खिलाड़ियों , प्रशासनिक अधिकारियों , जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के सदस्यों , समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।_