मुंगेर जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 2574 लोगों का कोविड-19 लाया गया नहीं पाए गए एक भी संक्रमित इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि यह सभी टीका का असर है लोग टीका ले रहे हैं कोरोना से सी महामारी दूर भाग रहे हैं इसलिए लोग टीका अवश्य ले ताकि इस महामारी से दूर रहे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
तारापुर दियारा पंचायत के मनियारचक टोटहा निवासी सामाजिक कार्य करती अर्चना कुमारी ने बताई की बेटी को शिक्षा इसलिए देनी चाहिए कि ताकि पढ़ लिख कर बेटी एक कुल नहीं 7 कुल का नाम रोशन करें बेटी पड़ेगी तभी तो अपने आप को आत्मनिर्भर बनेगी बीटी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बनी थी अगर नहीं पड़ती तो यह स्थान कैसे प्राप्त करती है बेटी हमारे समाज की शक्ति है बेटी पड़ेगी देश आगे बढ़े
मय पीर पहाड़ मैदान में हो रहे फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल की विजेता फुलका की टीम मुंगेर के मय पीर पहाड़ मैदान में हो रहे फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल में सोमवार को स्पोर्टिंग क्लब फुलका की टीम ने एनसी बरदह की टीम को 4-2 से पराजित कर दिया। दोनों ही टीम ने मैच में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मैच का दोनों हाफ गोल रहित रहा। फैसला अंतत: टाईब्रेकर से हुआ। मैच के बेस्ट- 22 का पुरस्कार फुलका टीम के गोलकीपर आलोक कुमार को मिला। मैच के संबंध में जानकारी देते हुए खेल उद्घोषक महमूद आलम ने बताया कि, मैच के दौरान मैदान पर मुख्य अतिथि अजय कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि सदानंद चौधरी, मो शोएब, रामबरण मंडल, फकीरा यादव एवं फरमूद आलम सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे। उन्होंने बताया कि, मैच के रेफरी मो रजी अहमद, राहुल कुमार, मो सलाम एवं अजय कुमार थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, चौथा क्वार्टर फाइनल मय पीर पहाड़ फुटबॉल क्लब एवं केएफसी चुरंबा के बीच कल खेला जाएगा।
नौवागढ़ी क्षेत्र के तारापुर पंचायत के मनियारचक सिल्हा निवासी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बेटी को शिक्षा इसलिए देना चाहिए ताकि बेटी पर लिखकर ऊंचे शिखर पर चलें बड़े-बड़े पदाधिकारी बने बेटी पड़ेगी तभी तो अच्छे समाज अच्छे राष्ट्र का निर्माण होगा इसलिए बेटी को पढ़ाना बहुत जरूरी है
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के शेरपुर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटी की शिक्षा पर बेबी देवी से साक्षात्कार किया गया। बेबी देवी ने बताया कि हमें अपनी बेटी को उच्च शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। जिससे अगर उसे नौकरी न मिले तो वह अपने और दूसरे बच्चे को पढ़कर अपना भरण पोषण कर सकती है। साथ ही हर सरकारी योजना का लाभ उठा सके।
बजरंगबली नगर निवासी मनुष्य ने बताया कि बेटी की शिक्षा इसलिए जरूरी है बेटी पड़ेगी तभी देश बढ़ेगी बेटी हमारे समाज की धरोहर है बेटी को इसलिए पर आना चाहिए ताकि बेटी को समाज में उचित सम्मान मिले
नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के गढ़ी निवासी सीमा भारती ने बताई की बेटी की शिक्षा इसलिए जरूरी है कि बेटी समाज में बेटे से कम नहीं है बेटा अगर एक कुल चलाते हैं तो बेटी दो कुल को चलाते हैं इसलिए बेटी को शिक्षित होना बहुत जरूरी है
मुंगेर, 27 सितंबर । जिला में अब विशेष सत्र आयोजित कर मानसिक रोगियों का कोरोना टीकाकरण कराया जाएगा । इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के अपर निदेशक (प्रतिरक्षण) सह राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिन्हा ने सभी जिलों के सिविल सर्जन और जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को पत्र लिखकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। इस संबंध में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा भी पत्र जारी किया गया था। मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर सचिव (प्रतिरक्षण) सह राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा जारी पत्र के आलोक में जिला के सभी 18 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वर्ग के मानसिक रोग से ग्रसित व्यक्तियों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कोरोना टीकाकरण कराया जाना है। इसके लिए जिलान्तर्गत मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों से समन्वय स्थापित कर उसी स्थान पर विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित कर मानसिक रोगियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के शेरपुर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटी की शिक्षा पर काबू देवी से साक्षात्कार किया गया। काबू देवी ने बताया कि हमें अपनी बेटी को उच्च शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। जिससे अगर उसे नौकरी न मिले तो वह अपने और दूसरे बच्चे को पढ़कर अपना भरण पोषण कर सकती है साथ ही हर सरकारी योजना का लाभ उठा सके।
डीलरों द्वारा वितरित चावल खाने लायक नहीं, लाभुकों ने भाजपा नेताओं से की शिकायत प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के अंतर्गत राशन कार्ड लाभुकों को थैला बांटने गई भाजपा पदाधिकारियों की टीम को उस समय गहरा झटका लगा जब मौके पर हीं लाभुकों ने बहुत हीं बदतर किस्म का चावल दिखाते हुए आक्रोश प्रकट किया कि यह तो जानवरों के खाने योग्य भी नही है । इस जन शिकायत को सुन टीम के साथ चल रही वार्ड पार्षद सह भा ज पा की प्रदेश मंत्री सुश्री बेबी चंकी ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मण्डल,जिला प्रवक्ता सह खाद्य आपूर्ति अनुमंडल श्रवण समिति के सदस्य शैलेन्द्र चौधरी ,जिला मीडिया प्रभारी फणीभूषण सिंह तथा भाजपा मुंगेर नगर के मंत्री आशुतोष पासवान ने जिला पदाधिकारी से मिल कर उन्हें योजनांतर्गत बांटे जा रहे चावल के नमूनों को दिखाया एवम कहा कि कमोबेश सभी राशन डीलर इसी प्रकार का चांवल बांट रहे हैं । इधर राशन डीलर का कहना था कि उन्हें बिहार सरकार खाद्य निगम द्वारा यही घाटियां चावल उपलब्ध कराया जा रहा है इसमे उनका कोई दोष नही है, डीलर का यह भी आरोप था कि उन्हें अनाज के तौल में भी कमी कर के दी जाती है । जिलाधिकारी भी चावल की क़्वालिटी देख भौचक रह गए और उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया । भाजपा नेता संजीव मण्डल ने जिलाधिकारी से शिष्टमंडल वार्ता के बाद कहा कि जिलाधिकारी ने जिलाप्रबन्धक राज्य खाद्य निगम को स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है एवम इस प्रकार के चावल के वितरण को तुरंत रोका जाएगा । श्री मण्डल ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष के निदेशानुसार भाजपा पदाधिकारियों की टीम प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बांटे जा रहे अन्न की गुणवत्ता पर नज़र बनाए रखेगी एवम थैला वितरण का कार्य भी जारी रहेगा ।
