*कृषि प्रधान देश को अडानी-अंबानी प्रधान देश बनने नहीं देंगे - एनसीपी* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के चुनिंदा उद्योगपतियों के हवाले देश के संसाधनों को सौंपने की रणनीति के तहत तीनों काले कृषि कानूनों को लाया है ताकि कृषि प्रधान देश को अडानी-अंबानी प्रधान देश बनाया जा सके। उपर्युक्त बातें संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत भारत बंद को सक्रिय समर्थन देते हुए एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा। श्री केशरी अपने समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरकर बंद की अपील करते हुए कहा कि किसानों के मसीहा शरद पवार कृषि को उद्योग का दर्जा दिलाने के लिए कृतसंकल्पित हैं लेकिन इसके उलट पीएम मोदी उद्योगपतियों को कृषि hअर्थव्यवस्था पर नाजायज तरीके से कब्जा दिलाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं जिसे एनसीपी कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। एनसीपी नेता संजय केशरी ने आगे कहा कि कृषि प्रधान मुंगेर संसदीय क्षेत्र से सांसद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को तीनों काले कृषि कानूनों का समर्थन करना महंगा पड़ेगा। श्री केशरी के साथ एनसीपी कार्यकर्ताओं ने दो नंबर गुमटी से जुलूस निकालकर दलहट्टा, मोगल बाजार, रायसर, नीलम सिनेमा एवं गुलजार पोखर आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर भारत बंद में लोगों के समर्थन की अपील की। इस अवसर पर महिला नेत्री संयुक्ता कुमारी, किरण देवी, वरीय नेता अजय प्रसाद सिंह, शंकर यादव, सुधीर यादव, मनोज साह, अजय सिन्हा, निरंजन गुप्ता, रतन सिन्हा, बबलु गुप्ता, मो० शाहनवाज़, मो० एहसान, पप्पू मंडल, ललन बिंद, संजीव कुमार एवं सत्यनारायण साह सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से राज ,मोबाइल वाणी के माध्यम से राष्ट्रीय पेंशन योजना के बारे में जानकारी चाहते है।वह कहते है कि अगर वह महीना में पांच सौ रुपया जमा करेंगे तो उससे क्या लाभ मिलेगा ?
सभी रैयत से आवश्यक कागजात प्राप्त करने की निर्देश एन0एच0 80 मुंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन पथ परियोजना के भू-अर्जन कार्य में गति लाने हेतु सभी रैयतों से आवश्यक कागजात प्राप्त करने हेतु तिथि वार/अंचल/मौजावार (सभी अंचलों का अलग-अलग) राजस्व शिविर का आयोजन करने का निदेश प्राप्त है। साथ ही परियोजना की प्रगति से संबंधित कार्यो की निगरानी माननीय उच्च न्यायालय, पटना द्वारा भी की जा रही है।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से सुरेश कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से राष्ट्रीय पेंशन योजना के बारे में जानकारी चाहते है। वह कहते है कि अगर वह महीना में पांच सौ रुपया जमा करेंगे तो उससे क्या लाभ मिलेगा
भारत बंद के समर्थन में एआईवाईएफ ने पड़हम में सड़क पर उतरा भारत बंद के समर्थन में पड़हम पंचायत के ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर एवं तख्तियां लेकर तीनों नए कृषि कानून के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा का भारत बंद का समर्थन करते हुए सड़क पर उतर कर केंद्र सरकार के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में किसानों ने जमकर नारेबाजी की । तख्तियां पर किसान विरोधी काला कानून वापस लो ,किसानों को समर्थन मूल्य तय करो, किसानों से खरीदे गए 30 रुपये प्रति किग्रा सरसों को तेल बनाकर 220 रुपये प्रति किग्रा बेचना बंद करो, इतनी बेईमानी नहीं चलेगी आदि लिखे हुए थे ।कार्यक्रम का नेतृत्व ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन मुंगेर के जिला सचिव लखन कुमार ने किया। श्री कुमार ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने किसानों के लिए कानून लाया है इससे किसान की स्थिति और गड़बड़ हो जाएगी। किसानों द्वारा कई महीनों से आंदोलन किया जा रहा हैं लेकिन केंद्र की बहरी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। देश में पहली बार तानाशाही सरकार बनी है ।विरोध प्रदर्शन में संगठन के कोषाध्यक्ष नसीमुद्दीन, प्रशांत कुमार, पवन कुमार ,दीपक यादव ,भुनेश्वर यादव ,प्रवीण कुमार ,सुग्रीव कुमार,संजीवन कुमार, भीम यादव, अंकित गौतम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता थे।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से सुरेश कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से राष्ट्रीय पेंशन योजना के बारे में जानकारी चाहते है।वह कहते है कि अगर वह महीना में पांच सौ रुपया जमा करेंगे तो उससे क्या लाभ मिलेगा ?
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के उमेश नगर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से ललिता देवी और पिंकी देवी से विशेष बातचीत किया गया। जिसमे ललिता देवी और पिंकी देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों को कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ है और न ही राशन भी दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र की और से गर्भवती महिलाओं को भी पोषण आहार नहीं दिया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र की सहाईका बच्चों का नाम लिखकर ले जाती है। लेकिन कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन से लेकर अभी तक एक भी लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के कुपोषण से बचने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र कोई भी पोषण आहार नहीं दिया गया है।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से राजीव कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से राष्ट्रीय पेंशन योजना के बारे में जानकारी चाहते है।वह कहते है कि अगर वह महीना में पांच सौ रुपया जमा करेंगे तो उससे क्या लाभ मिलेगा ?
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटियों की शिक्षा क्यों है जरुरी इस कार्यक्रम के तहत परामर्श समिति अध्यक्ष विभा कुमारी से साक्षात्कार किया। विभा कुमारी ने बताया कि आज के समय में पुराने ख्यालातों के लोगों के कारण आज भी भ्रूण हत्या हो। उन्होंने यह भी कहा कि इसे रोकने के लिए अपने घर की बेटियों को शिक्षित करना बहुत ही आवश्यक हो चूका है। क्योकि शहरी इलाकों में बेटियों को बड़े बड़े अफसरों बनने के लिए शिक्षा में मेहनत कराई जाती है। जिससे वह आई.पी.एस और ऐसी बहुत से बड़े अफसरों में चयनित होती हैं। इसलिए अपनी बेटियों को शिक्षित करना बहुत ही जरुरी हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बेटी अगर शिक्षित रहेगी तभी तो अपनी आत्मरक्षा कर सकेगी बेटी बेटे से किसी मायने में कम नहीं है
बिहार राज्य के मुंगेर ज़िला के नौवागढ़ी क्षेत्र से विजय कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से राकेश कुमार से हुई।राकेश राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत विस्तृत जानकारी लेना चाहते है ताकि वो इसका लाभ ले सके
