मुंगेर से विपिन कुमार की रिपोर्ट

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के पंचायत शेपुर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से आंगनवाड़ी सेविका किरण कुमारी आर्या से  विशेष बातचीत कि गई। किरण दीदी ने बताया कि बेटियों की शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। अगर हम अपनी बेटी को शिक्षा देते हैं तो वह आगे चलकर अच्छी नौकरी प्राप्त करती है और अगर नौकरी न मिले तो वह शिक्षा के माध्यम से गाँव के हर बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर रोजगार का साधन प्राप्त कर सकती है। इसलिए हर माता पिता को अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए 

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से शेरपुर के निवासी मंटू कुमार पाण्डे से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कोविड-19 सेंटर राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेरपुर में 50 लोगों का डोज पूरा हो चुका है किसी प्रकार से कोई दिक्कत नहीं हुई है।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के वार्ड नंबर 5 शेरपुर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से संजू देवी से विशेष बातचीत किया गया। जिसमे संजू देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों को कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ है और न ही राशन भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र की सहाईका बच्चों का नाम लिखकर ले जाती है। लेकिन कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन से लेकर अभी तक एक भी लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के कुपोषण से बचने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र कोई भी पोषण आहार नहीं दिया गया है।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के वार्ड नंबर 5 शेरपुर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से रानी देवी से विशेष बातचीत किया गया। जिसमे रानी देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों को कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ है और न ही राशन भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र की सहाईका बच्चों का नाम लिखकर ले जाती है। लेकिन कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन से लेकर अभी तक एक भी लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के कुपोषण से बचने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र कोई भी पोषण आहार नहीं दिया गया है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के मोली पंचायत से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटी की शिक्षा पर प्रेमा देवी से विशेष बातचीत किया गया । प्रेमा देवी ने बताया कि हमें अपनी बेटी को उच्च शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। जिससे अगर उसे नौकरी न मिले तो वह अपने और दूसरे बच्चे को पढ़कर अपना भरण पोषण कर सकती है।

आज शुक्रवार दिनांक 01 10 2021 को मुंगेर जिला के बबुआ गंगा घाट पर नमामि गंगे का विशाल आयोजन भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी के अगुवाई में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जमुई विधायक श्रीमती श्रेयसी सिंह जी और साथ में प्रदेश मंत्री श्रीमती पूनम शर्मा जी साथ में प्रदेश मंत्री श्रीमती बेबी चंकी जी महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा श्रीमती सुमेधा आर्य जी जिला महामंत्री श्रीमति अंजू भारद्वाज मुंगेर क्षेत्रीय प्रभारी श्रीमती कंचन गुप्ता जी मुंगेर मुंगेर विधायक बड़े भाई माननीय प्रणब यादव जी जिला के जिला अध्यक्ष श्रीमान राजेश जैन जी जिला प्रवक्ता आदरणीय शैलेंद्र चौधरी जी और सभी जिला के पदाधिकारी गण उपस्थित रहें धरहरा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष माननीय राजेश सिंह राजू जी किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बड़े भाई शंभू सिंह जी महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्षा श्रीमती ज्योति देवी जी प्रखंड महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती रंजू देवी प्रखंड मंत्री सोनाली सिंह जी और भाजपा धरहरा प्रखंड के कार्यकर्ता भी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी हर हर गंगे गंगा माय की जय का कई बार जयघोष किया गया

प्रवासी मजदूर भाई फुलेश्वर महतो से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के पहले हम टाटा दिल्ली लखनऊ विजय में एक ठेकेदार के अंदर काम करते थे लेकिन जब से वैश्विक महामारी करो ना काल के कारण लॉकडाउन लगी तब से लेकर आज तक मैं अपने घर पर रहकर काम की तलाश में भटक रहा हूं विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल बानी मुंगेर की आवाज का टोल फ्री नंबर 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें धन्यवाद

टीएमबीयू में बहुजन स्टूडेंट यूनियन ने दिया एक दिवसीय धरना .. छात्रों ने विभिन्न बुनियादी मांगों को लेकर बहुजन स्टूडेंट यूनियन ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने एक दिवसीय धरना दिया इस मौके पर सोनम राव और प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा व लोकतंत्र का केंद्र होता है लेकिन तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय शिक्षा व लोकतंत्र की कब्रगाह में तब्दील हो गया है छात्रावासों से लेकर स्नातकोत्तर विभागों और कॉलेजों में क्लास रूम पर जल से लेकर शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं मौजूद नहीं है जिससे छात्र छात्राओं को काफी परेशानी होती है मांगों से संबंधित सभी ज्ञापन प्रोडक्ट को सौंपा धरना में काफी संख्या में छात्र मौजूद थे देव रंजन कुमार सिंह भागलपुर मोबाइल बानी

शुक्रवार को मुंगेर जिले में 2551 लोगों की कोविड-19 जांचकराया गया जिसमें एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि घबराने की कोई बात नहीं यह व्यक्ति जल्द स्वस्थ हो जाएंगे कोरोना हमसे दूर भाग चुकी है