बिहार राज्य के जिला मुंगेर के पंचायत शेपुर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से आंगनवाड़ी सेविका किरण कुमारी आर्या से विशेष बातचीत कि गई। किरण दीदी ने बताया कि बेटियों की शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। अगर हम अपनी बेटी को शिक्षा देते हैं तो वह आगे चलकर अच्छी नौकरी प्राप्त करती है और अगर नौकरी न मिले तो वह शिक्षा के माध्यम से गाँव के हर बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर रोजगार का साधन प्राप्त कर सकती है। इसलिए हर माता पिता को अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए
