बिहार राज्य के मुंगेर जिले से संवाददाता विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि शुक्रवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोरोना शिविर लगाकर 2270 लोगों की कोविड जाँच की गई। जिसमे एक भी संक्रमित नहीं पाए गए। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग सही समय पर टीकाकरण ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने बताया कि यह सभी टीका का असर है लोग टीका ले रहे हैं बीमारी दूर भाग रहे हैं
मुंगेर के मोहली पंचायत के वार्ड 5 से बिपिन कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से बाल्मीकि महतो से हुई। बाल्मीकि महतो बताते है कि इन्होने वृद्धा पेंशन के लिए वार्ड कमिश्नर से बात की लेकिन वृद्धा पेंशन नहीं बनाए। इन्होने वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन नहीं किया है। मुखिया ,वार्ड में भी बात किया गया पर कोई कार्य नहीं हुआ
कोविड वैक्सीनेशन एवं जांच अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों , पदाधिकारियों सहित अन्य लोग होंगे पुरस्कृत - जश्न- ए- टीका पोर्टल पर डाटा बेस तैयार कर सभी लोगों को किया जाएगा पुरस्कृत - इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने पत्र जारी कर सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन को दिया निर्देश मुंगेर, 04 अक्टूबर| कोविड-19 वायरस के संक्रमण को पूरी तरह जड़ से मिटाने के लिए 16 जनवरी 2021 से मुंगेर सहित राज्य के सभी जिलों में लगातार कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जा रहा है। इससे पूर्व से ही कोरोना संक्रमित मरीज का पता लगाने के लिये सघन कोरोना जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए hकोरोना गाइड लाइन का पालन करने, कोरोना जांच और कोरोना वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य सरकार एवम अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस पूरे महाअभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के साथ- साथ केयर इंडिया, आईसीडीएस के अधिकारी और सेविका-सहायिका, जीविका दीदी सहित कई अन्य प्रशासनिक विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों के अलावा अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि लगातार अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ डटे हुए हैं। इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी भी अभियान को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग कर रहे हैं ताकि हर हाल में सामाजिक स्तर पर सकारात्मक बदलाव और अभियान का उद्देश्य सफल हो सके। इस अभियान को और भी तेज गति देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 21 जून से छह माह में छह करोड़ लोगों के टीकाकरण के लिए अभियान की शुरुआत की गई है। इस दौरान कोरोना टीकाकरण और कोरोना जांच अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ- साथ अन्य लोगों को चिह्नित कर पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश दिए हैं। - जश्न- ए- टीका पोर्टल पर डाटा बेस अपलोड कर किया जाएगा पुरस्कृत : सिविल सर्जन डाॅ, हरेन्द्र आलोक ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मुश्किल भरे दौर में भी बेहतर कार्य करने वाले तमाम पदाधिकारियों एवं कर्मियों सहित अन्य लोगों को पुरस्कृत करने के लिए जश्न- ए- टीका पोर्टल का मुख्यमंत्री द्वारा शुरुआत की गई है। जिस पर कोविड- 19 वैक्सीनेशन एवं टेस्टिंग कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को चिह्नित कर उनके कार्यों की पूरी जानकारी अपलोड की जाएगी जिसके आधार पर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा । - जिले के सभी चिकित्सा पदाधिकारी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश : जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार रौशन ने बताया, कोविड के मुश्किल भरे दौर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तमाम पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ- साथ अन्य लोगों को भी पुरस्कृत करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। हर हाल में निर्देश का पालन सुनिश्चित करने को लेकर जिले के सभी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं जिसमें कहा गया है कि कोविड के मुश्किल भरे दौर में वैक्सीनेशन एवं जाँच अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को चिह्नित कर उनका डेटाबेस तैयार कराना सुनिश्चित करना है। ताकि उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सरकार के निर्देशानुसार पुरस्कृत किया जा सके। - त्योयौहारों के मौसम में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के।लिए सभी लोग करें कोरोना गाइड लाइन का पालन - अपने- अपने घरों से निकलने के बाद सभी लोग अपने मुंह और नाक को ढंकने के लिए करें मास्क, रूमाल ,गमछा, दुपट्टा या साड़ी के पल्लू का इस्तेमाल क्योंकि नाक और मुंह के जरिये ही कोरोना के वायरस शरीर में कर सकते हैं प्रवेश| - अपने आसपास साफ- सफाई का रखें विशेष ख्याल और एक निश्चित अंतराल के बाद हाथों कि साफ-सफाई के लिए करें हैंड सैनिटाइजर का उपयोग । - सभी लोग भीड़- भाड़ वाले स्थान पर जाने पर एक- दूसरे से बरतें कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी। - अपनी बारी आने पर सभी लोग निश्चित रूप से कराएं वैक्सीनेशन और इसके लिए दूसरों को भी करें प्रेरित। - कोरोना का कोई भी लक्षण महसूस होने पर तुरंत कराएं कोविड-19 की जाँच ।
बिहार राज्य के मुंगेर जिले से संवाददाता विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि शुक्रवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोरोना शिविर लगाकर 2445 लोगों की कोविड जाँच की गई। जिसमे एक भी संक्रमित नहीं पाए गए। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग सही समय पर टीकाकरण ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने बताया कि यह सभी टीका का असर है लोग टीका ले रहे हैं बीमारी दूर भाग रहे हैं
विश्वास जीविका महिला संकुल संघ नवागढ़ी में जीविको पार्जन योजना के तहत के चयनित दीदी पशुपालन कार्यकुशलता के लिए तीन दिवसीय ट्रेनिंग का आज अंतिम दिन था तीन दीदी को ग्रेडिंग के आधार पर C L F अध्यक्ष महोदय कंचन देवी द्वारा सम्मानित किया गया प्रशिक्षक A C राकेश पोद्दार और सहयोगी SJY MRP पंकज कुमार ,अन्नू कुमार ,शशिकांत कुमार, आदित्य राज ,रविकांत राज , अजहरुद्दीन थे अंजू शर्मा ,सचिव फुल माला देवी, कोषाध्यक्ष सोनी देवी, रूबी शर्मा उपस्थित थे
रविवार को जमालपुर में सानू रीती डांस एकेडमी सब फिल्म एवं रिकॉर्डिंग स्टूडियो का उद्घाटन जिला आइकॉन हीरो राजन कुमार द्वारा किया गया मुख्य अतिथि का स्वागत में सानूरीती फिल्म स्टूडियो के मैनेजर शशि भूषण ने कहे की श्रीकुमार से क्षेत्र के कलाकारों को सीख लेते हुए इनके तरह अभिनय में कीर्तिमान स्थापित करनी चाहिए एकेडमी के निर्देशक रवीश कुमार मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किए वहीं मंच संचालन प्रशांत अधिकारी ने किया इस मौके पर श्री कुमार ने कहा कि जमालपुर में यह अकादमी खुलने से शहरी क्षेत्र के अलावे आस-पास के गांव में सुपर प्रतिभा को एक प्लेटफार्म मिलेगा इस अवसर पर एनसीसी के अभय नाथ, फिल्म निर्माता समाजसेवी राजेश कुमार, कैमरामैन अभिषेक, ऑपरेटर अभिजीत, सूफी गायक जॉन साहब, पूजा, प्रेरणा, करिश्मा, मुस्कान के साथ अन्य कलाकार मुख्य रूप से उपस्थित थे
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के वार्ड नंबर 5 शेरपुर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनम देवी से विशेष बातचीत किया गया। जिसमे सोनम देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों को कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ है और न ही राशन भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र की सहाईका बच्चों का नाम लिखकर ले जाती है। लेकिन कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन से लेकर अभी तक एक भी लाभ प्राप्त नहीं हुआ है।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना और जिंदगी कैसे हैं आंगनवाड़ी केंद्र कार्यक्रम के तहत शेरपुर के बड़ी दुर्गा स्थान वार्ड नंबर पांच की निवासी आशा देवी से साक्षात्कार लिया है।जिसमें आशा देवी ने बताया कि तीन साल में केवल दो बार ही आंगनबाड़ी से राशन दिया गया है और बच्चे का आधारकार्ड भी जमा कर लिया गया है। बच्चे को केवल दाल और चावल दिया गया था उन्होंने इसकी शिकायत भी की परन्तु आंगनबाड़ी की सहायिका द्वारा कोई सुनवाई नहीं होती है
विश्व ह्रदय दिवस को लेकर सदर अस्पताल से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तक आयोजित हो रहा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर - 29 सितंबर से 05 अक्टूबर तक चलेगा शिविर -स्वास्थ्य शिविरों में लोगों की निःशुल्क की जा रही है ह्रदय जांच , -निःशुल्क ईसीजी, बीपी जांच के साथ -साथ दी जा रही है रोग के कारण, लक्षण और बचाव की जानकारी मुंगेर, 02 अक्टूबर । विश्व ह्रदय दिवस पर सदर अस्पताल से लेकर जिलाभर के सभी अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ -साथ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 29 सितंबर से 05 अक्टूबर तक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में आने वाले सभी लोगों की निःशुल्क ह्रदय जांच इलेक्ट्रो कार्डियोग्राफ (ईसीजी) करने के साथ- साथ डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही डॉक्टरों के द्वारा लोगों को ह्रदय रोग के कारण, लक्षण और इससे बचाव के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है। मुंगेर के गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. के.रंजन ने बताया कि ह्रदय रोग किसी भी आयु वर्ग के लोगों को हो सकता है। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सहित सभी आयु वर्ग के लोग ह्रदय रोग से पीड़ित हो सकते हैं। इसलिए प्रत्येक आयु वर्ग के लोगों को ह्रदय रोग से बचाव के उपायों के पालन करने के अलावा विशेषज्ञ डॉक्टर के परामर्श के अनुसार उचित समय पर सही इलाज भी कराना आवश्यक है। इसके साथ ही ह्रदय संबंधी बीमारी से बचने के लिए लोगों को संतुलित भोजन के साथ-साथ सही तरीके से रहन-सहन पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष "यूज हर्ट टू बीट कार्डियोवैस्क्युलर डिजीज" की थीम पर विश्व ह्रदय दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान सप्ताह भर शिविर में आने वाले लोगों को ह्रदय रोग से बचाव के बारे में आवश्यक जानकारियां दी जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता घर -घर जाकर ह्रदय रोग से पीड़ित लोगों को जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में हो रहे ह्रदय जांच सहित अन्य जांच की जानकारी देते हुए जांच कराने के लिए उन्हें प्रेरित कर रही हैं। सदर अस्पताल में आयोजित निःशुल्क जांच सह परामर्श शिविर में सदर अस्पताल स्थित एनसीडी ऑफिस इंचार्ज राखी मुखर्जी के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक परामर्श दाता नितिन कुमार, राहुल कुमार, एनसीडी क्लीनिक इंचार्ज सबा नाज़ और प्रतिमा कुमारी मौजूद थी। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इटहरी, नोवागढ़ी मुंगेर की सीएचओ अर्चना कुमारी ने बताया कि यहां भी निःशुल्क ह्रदय जांच सह परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है। यहां आने वाले लोगों का निःशुल्क ईसीजी जांच के अलावा डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की भी जांच की जा रही है। इसके साथ ही आने वाले सभी लोगों को ह्रदय रोग के कारण, लक्षण और बचाव की विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि ह्रदय रोग का लक्षण देखते ही विशेषज्ञ डॉक्टर से चिकिसकीय सलाह लेने के बाद सही इलाज कराना अति आवश्यक है। सही समय पर सही इलाज होने के बाद ही इस बीमारी से निजात मिल सकती है अन्यथा यह बीमारी लोगों की जिंदगी को भी प्रभावित कर सकती है। उन्होंने बताया कि बच्चे भी जन्मजात ह्रदय में सुराग की बीमारी से पीड़ित हो जा रहा रहे हैं। इन बच्चों का राज्य सरकार के प्रयास से बिहार से बाहर अहमदाबाद भेज कर उनके ह्रदय का सफल ऑपरेशन कराया जा रहा है। राज्य सरकार के इस प्रयास से कई बच्चे जो जन्मजात ह्रदय में सुराग से पीड़ित थे उन्हें नई जिंदगी मिल रही है।
आज दिनांक 2 अक्टूबर 2021 दिन शनिवार को जनता दल यूनाइटेड मुंगेर के जिला कार्यकारिणी की बैठक दशभुजी दुर्गा स्थान मंगल बाजार में अवस्थित उर्वशी राज पैलेस में आयोजित की गई। जिसमें जिला कार्यकारिणी सदस्यगण, पदाधिकारीगण, प्रखंड अध्यक्षगण, प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षगण एवं पार्टी के प्रमुख साथीगण उपस्थित हुए। एक दिवसीय बैठक की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष संतोष साहनी ने की वही बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी जितेंद्र नाथ एवं प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी डॉ कुमार पुष्पेंद्र उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती के साथ ही प्रदेश के निर्देशानुसार इस बैठक में पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी विभिन्न प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी कमेटी, विभिन्न प्रखंड अध्यक्ष के प्रखंड कार्यकारिणी कमेटी एवं पंचायत के पंचायत कार्यकारिणी कमेटी को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी जितेंद्र नाथ ने कहा नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए जो काम किया है, उससे महिलाओं में काफी विकास हुआ है। कोई भी पार्टी महिलाओं के उत्थान के लिए जितना सपनों में भी नहीं सोचा होगा, उतना बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने पूरा करके दिखा दिया। वहीं उन्होंने तारापुर विधानसभा के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का मूल मंत्र भी पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि हर साथी को अपने हिसाब से वोटरों को जदयू के समर्थन में वोट देने के लिए प्रोत्साहित करना है। नीतीश कुमार का इतने लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहना उनके काबिलियत को दर्शाता है। कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा सभी साथी अपनी स्वेच्छा से एक पंचायत का चयन करें और उस पंचायत के प्रत्येक गांव से दस मजबूत साथी का चयन कर जिला कार्यालय को सौंपे। प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी डॉ कुमार पुस्पंजय ने कहा मुंगेर जिला टीम मुंगेर में काफी काबिलियत और कार्यक्षमता है, जिसका सदुपयोग करने की आवश्यकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञान चंद पटेल ने कहा अगर कोई कार्यकर्ता काम कम और महत्वाकांक्षा अधिक रखता है तो वह पार्टी के लिए काफी घातक है। जो पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करेगा उसे निश्चित रूप से मेहताना मिलेगा। काम करते जाइए फल का इंतजार मत कीजिए। तारापुर विधानसभा सीट को जीतना पार्टी के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। पार्टी हित की बात हमेशा इमानदारी से रखनी चाहिए । बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष सहनी ने कहा कि प्रदेश के निर्देशानुसार पार्टी ने जो कार्यक्रम तय की है, उसे किसी भी हालत में निर्धारित समय तक पूरा किया जाना है। सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षगण प्रखंड अध्यक्षगण को निर्देशित करते हुए कहा कि आप पार्टी के प्रमुख साथियों के सहयोग से यथाशीघ्र अपनी कमेटी बनाकर जिला कार्यालय में सौंपने का काम करें। साथ ही उन्होंने तारापुर विधानसभा सीट को किसी भी हालत में जीत लेने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया। जमालपुर विधानसभा प्रभारी सत्यनारायण सिंह एवं मिथिलेश मंडल मुंगेर विधानसभा प्रभारी संजीव कुमार सिंह एवं मनोज कुमार रघु व तारापुर विधानसभा प्रभारी नवीन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जियाउर रहमान मुख्य प्रवक्ता मनोरंजन मजूमदार ने भी पार्टी संगठन एवं तारापुर विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर महत्वपूर्ण सुझाव दिया। वही प्रखण्ड अध्यक्ष सदर के शालीग्राम सिंह, जमालपुर के दीपक सिंह, खड़गपुर के विकाश कुमार, धरहरा के मुंगेरी जी, तारापुर के कार्यकारी पुरषोत्तम संग्रामपुर के कमल नयन, बरियारपुर के कृष्णदेव मंडल ने अपने अपने संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी, वही बची कमिटी के कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने की बात कही गई। प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष में अतिपिछड़ा के सत्यजीत प्रकाश, सवर्ण के विश्वजीत सिंह, दलित के राजदेव प्रसाद, जल श्रमिक के वीरेंद्र निषाद, युवा के गुड्डू राइन, किसान के राजीव रंजन, ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के नितिन राज, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अनिल यादव, सेवादल प्रकोष्ठ के शमशाद मलिक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सरफुद्दीन राइन आदि ने अपने अपने प्रकोष्ठ के कार्यनीति के बारे में जानकारी दी। बैठक में युवा मुख्य प्रवक्ता शिवम कुमार, जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह, अनिल यादव, रजनी देवी, अलीशा तिवारी, विभा सिंह, विभा सहाय, एस बी रॉय, सैयद गुलाम सुहानी, बिट्टू , दिवाकर, श्रवण मंडल, सुजीत मंडल गोपाल कृष्ण मंडल, पूनम देवी, जूली खातून, शाइस्ता परवीन, सुमन कुमारी, सैयद हीना नाजनीन, विनीता सिंह पार्वती देवी, कुमकुम देवी, वीरेंद्र कुशवाहा, रेखा देवी, अमित कुमार, राकेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने अपनी अपनी बात रखा।
