प्रेस विज्ञप्ति। 1 सितंबर 2021 से 30 सितंबर 2021 तक पोषण माह के अंतर्गत अनेक प्रकार की कार्यक्रम किया गया जिसमें मुंगेर ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता कराया गया था इस प्रतियोगिता में स्कूल के सभी बच्चे और बच्चियां ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर पोषण माह को सफल बनाया पेंटिंग प्रतियोगिता में रेस्ट लेस एसपीडब्ल्यू इंडिया प्रोजेक्ट ट्रस्ट के द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को 6/10/2021को प्रथम ,द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से एमएस महदीपुर ,एमएस बिंदवाड़ा के प्रधानाध्यापकों द्वारा सम्मानित किया गया इसके तत्पश्चात सुमित कुमार ,निभा कुमारी द्वारा जेम्स जेंडर इक्विटी मोमेंट्स इन स्कूल और स्टीम साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग मैथमेटिक्स सेशन करिकुलम के माध्यम से विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी से बच्चों में स्किल्ड डेवलपमेंट हो और इस कार्यक्रम से प्रभावित होकर बच्चों ने आगे भी इस तरह के सेशन में भाग लेने के लिए तैयार हुए।

गुरुवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर माह के भांति समाधि प्रथम गर्भवती महिलाओं को गोद भराई की रस्म निभाई गई इसकी जानकारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुंगेर ग्रामीण सुष्मिता कुमारी ने दिए उन्होंने बताया कि यह विभागीय निर्देशानुसार हर माह के 7 तारीख को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर सेविका द्वारा प्रथम गर्भवती महिलाओं को फल, चूड़ी, बिंदी इत्यादि सामग्री देखकर गोद भराई की रस्म निभाई जाती है

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के मोली पंचायत से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटी की शिक्षा पर गुड़िया कुमारी से विशेष बातचीत किया गया । गुड़िया कुमारी ने बताया कि हमें अपनी बेटी को उच्च शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। जिससे अगर उसे नौकरी न मिले तो वह अपने और दूसरे बच्चे को पढ़कर अपना भरण पोषण कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि बेटी को इसलिए पूरी तरह पढ़नी चाहिए ताकि पढ़ लिखकर बड़ा अफसर बन सके आज के समाज में जो बेटा बेटी में फर्क माना जाता है बेटी पूरी तरह पड़ेगी तभी तो समाज में यह फर्क दूर होगा इसलिए बेटी को हर हमेशा पूरी तरह शिक्षा देनी चाहिए

बिहार राज्य के मुंगेर जिले से संवाददाता विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि शुक्रवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोरोना शिविर लगाकर 2692 लोगों की कोविड जाँच की गई। जिसमे एक भी संक्रमित नहीं पाए गए। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग सही समय पर टीकाकरण ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने बताया कि यह सभी टीका का असर है लोग टीका ले रहे हैं बीमारी दूर भाग रहे हैं

Transcript Unavailable.

धरहरा (संवाददाता):-त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के छठे चरण में धरहरा प्रखंड में होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार 5 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बुधवार को धरहरा जिला परिषद क्षेत्र संख्या 4 से निवर्तमान जिला परिषद सदस्या सह वर्तमान की भावी उम्मीदवार रीना देवी ने जिला परिषद पद हेतु अनुमंडल कार्यालय मुंगेर में नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जिला परिषद प्रत्याशी रीना देवी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अपने निवास स्थल ईटवा में अवस्थित शक्तिदायिनी माता का आशीर्वाद लेकर अनुमंडल कार्यालय मुंगेर के लिए प्रस्थान किया। जिला परिषद प्रत्याशी रीना देवी के नामांकन रैली में सैकड़ों की संख्या में उतरे जनसैलाब में एक अलग ही जोश और उत्साह देखने को मिला। समर्थक अनुमंडल कार्यालय परिसर के बाहर रीना देवी जिंदाबाद, विकास मंडल जिंदाबाद के नारे बहुत ही जोश के लगा रहे थे। नामांकन पर्चा दाखिल कर निकलने के बाद महिला समर्थकों ने प्रत्याशी रीना देवी को अबीर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी मुंगेर द्वारा जो गाइडलाइन जारी किया गया वह उचित नहीं है क्योंकि कल यानी 5 तारीख को राजीव रंजन का जब नामांकन हो रहा था तो किसी प्रकार का कोई गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया आरजेडी प्रत्याशी अरुण कुमार का नामांकन 7 तारीख को होने वाला है तो जिलाधिकारी द्वारा गाइडलाइन जारी कर दिया गया जो उचित नहीं है

9 अक्टूबर को जिलाभर में आयोजित होगा कोरोना टीकाकरण महाअभियान - जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में लिया गया निर्णय - बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ज़ूम कॉल के माध्यम से पदाधिकारियों के साथ की गई समीक्षा मुंगेर, 06 अक्टूबर । कोरोना टीकाकरण के प्रथम डोज सेचुरेशन के लक्ष्य प्राप्ति को ले जिला में एक बार फिर से 9 अक्टूबर को कोरोना टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके के लिए जिला भर में 500 से अधिक टीकाकरण साइट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही कोरोना टीकाकरण की सफलता के लिए आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी और आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका घर -घर जाकर बुजुर्ग, बीमार और लाचार व्यक्ति को कोरोना की पहली और दूसरी डोज़ देगी। जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नसीम रजि ने बताया कि जिलाधिकारी नवीन कुमार कि अध्यक्षता में मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में कोरोना टीकाकरण के प्रथम डोज सेचुरेशन के लक्ष्य प्राप्ति को ले जिला में एक बार फिर से 9 अक्टूबर को कोरोना टीकाकरण महाअभियान आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि जिला भर में अब तक कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लेने वालों की संख्या मात्र 15000 शेष है। इसे पूर्ण करने के बाद मुंगेर जिला राज्य भर में कोरोना वैक्सीन की फर्स्ट डोज पूरी करने वाले जिलों की सूची में प्रथम स्थान पर आ जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को 9 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कोरोना टीकाकरण महाअभियान की सफलता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ज़ूम कॉल के माध्यम से जिलास्तर, अनुमंडल स्तर और प्रखण्ड स्तर के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। मुंगेर के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार रौशन ने बताया कि गांधी-शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को आयोजित कोरोना टीकाकरण महाअभियान में 20 हजार लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाने के निर्धारित लक्ष्य से 6 हजार अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गयी थी। उस दिन कुल 26,471 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। उस दिन कोरोना टीकाकरण महाअभियान में मुंगेर जिला राज्य भर में पहले स्थान पर रहा था। - त्यौहारों के मौसम में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के।लिए सभी लोग करें कोरोना गाइडलाइन का पालन - अपने- अपने घरों से निकलने के बाद सभी लोग अपने मुंह और नाक को ढकने के लिए करें मास्क, रूमाल ,गमछा, दुपट्टा या साड़ी के पल्लू का इस्तेमाल क्योंकि नाक और मुंह के जरिये ही कोरोना के वायरस शरीर में कर सकते हैं प्रवेश । - अपने आसपास साफ- सफाई का रखें विशेष ख्याल और एक निश्चित अंतराल के बाद हाथों की साफ-सफाई के लिए करें हैंड सैनिटाइजर का उपयोग । - सभी लोग भीड़- भाड़ वाले स्थान पर जाने पर एक- दूसरे से बरतें कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी। - अपनी बारी आने पर सभी लोग निश्चित रूप से कराएं वैक्सीनेशन और इसके लिए दूसरों को भी करें प्रेरित। - कोरोना का कोई भी लक्षण महसूस होने पर तुरंत कराएं कोविड-19 की जाँच ।

बुधवार को जिले में 2789 लोगों की कोविड-19 की जांच कराई गई नहीं मिले एक भी संक्रमित इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताये कि यह सभी टीका का असर है लोग टीका लगा रहे हैं बीमारी दूर भाग रहे हैं बचे हुए लोग टीका अवश्य लगा ले ताकि इस महामारी से बचे रहें

मतदाता जागरूकता के लिए प्रस्ताव सभी विभागों को देने का निर्देश आगामी 30 अक्टूबर को मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मतदान शत प्रतिशत अधिक से अधिक बढ़ाने के लिए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी स्वीप के नोडल पदाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को एक बैठक आयोजित की गई इस बैठक में आए कौन हीरो राजन कुमार भी उपस्थित हुए सभी साझेदार सरकारी विभागों और संस्थाओं के मतदान जागरूकता अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया गया स्वीप समिति की बैठक में चुनाव आयोग के आइकॉन हीरो राजन कुमार, आईसीडीएस जिला प्रोग्राम पदाधिकारी वंदना पांडे, उप समाहर्ता वैजयंती , सहायक निर्देशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अतुल कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार चौधरी अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित हुए