बिहार राज्य के मुंगेर जिला के चण्डीकास्थान निषाद टोला निवासी पुतुल देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहती है कि उनका लेबर कार्ड बहुत पहले बन चूका है परन्तु लेबर कार्ड का पैसा नहीं मिलता है

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से एक श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहती है कि उनका लेबर कार्ड नहीं बना है वह वह कई बार इसके लिए आवेदन की हैं परन्तु कोई सुनवाई नहीं होती है ऐसे में कैसे क्या होगा भूखे मर जायेंगे क्या आठ दस बच्चे है लेबर कार्ड बनता ही नहीं है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के चंडिका स्थान से पुतुल देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहती है कि उनके परिवार में सात लोग है उनको राशन कार्ड नहीं मिल रहा है तस्तवेज जमा करने पर कहा जाता है जाता है नहीं मिलेगा राशन कार्ड

Transcript Unavailable.

पंचायत चुनाव को लेकर के मुखिया प्रत्याशी से मिले खगड़िया जिला के गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के कोठारी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अभिमन्यु कुमार पासवान से मिलकर वहां के बारे में जानकारी लिए और उनसे विकास के मुद्दे पर बातचीत किए

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

धरहरा(संवाददाता) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के छठे चरण मे धरहरा प्रखंड मे होने वाले चुनाव को लेकर गुरुवार को तीसरे दिन विभिन्न पदो के लिए 169 महिला एवं पुरुष वर्ग के उम्मीदवारो ने अपना -अपना नामांकन का पर्चा भरा । प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि धरहरा प्रखंड मे विभिन्न पदो पर होने बाले चुनाव को लेकर 91 महिला एवं 78 पुरुष उम्मीदवारो ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया । मुखिया पद के लिए 11 महिला एवं 02 पुरुष प्रत्याशी ने अपना नामांकन का पर्चा भरा जिसमे धरहरा दक्षिण पंचायत से चक्रपाणि कुमार सिंह , औडा़बगीचा पंचायत से लीलामणि देवी ,पुनम देवी माताडीह पंचायत से मुखिया प्रत्याशी पुनम देवी ,बेवी देवी ईटवा पंचायत से निर्वतमान मुखिया नजरी देवी ,सविता देवी ,बंगलवा पंचायत से ग्रीन लेडिज के नाम से मशहुर जया देवी ,उर्मीला देवी , शिवकुण्ड पंचायत से सोनी कुमारी ,सुमन भारती ,संजो देवी ,अमारी पंचायत से कनकलाल सिंह सहित 11 महिला प्रत्याशी एवं 02 पुरुष उम्मीदवारो ने अपना -अपना नामांकन का पर्चा भरा। वही सरपंच पद हेतु धरहरा दक्षिण पंचायत से नरेन्द्र सिंह , उदय भानु सिंह,ईटवा पंचायत से निरंजन कुमार ताँती ,राजकुमार चौधरी ,धरहरा महरना से सुनिता देवी , सारोबाग पंचायत से सहेन्द्र पासवान ,हेमजापुर पंचायत से बटोरन महतो ,बाहाचौकी पंचायत से रुकमणि देवी ,बंगलवा पंचायत से उषा देवी सहित 03 महिला 07 पुरुष उम्मीदवार ने नामांकन कराया ,पंचायत समिति पद से शिवकुण्ड पंचायत से रीना देवी ,चिन्ता देवी, औडा़बगीचा पंचायत से नीलम देवी सहित 06 महिला एवं दो पुरुष उम्मीदवार ने नामांकन कराया। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए धरहरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतं से 53 महिला एवं 51 पुरुष प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया वही पंच पद हेतु 18 महिला एवं 16 पुरूष कुल उम्मीदवार 34 लोगो ने नामांकन कराया । नामांकन मे प्रतिनियुक्त सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह सीओ पुजा कुमारी ,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी,प्रखंड कृर्षि पदाधिकारी अजय ठाकुर ,प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजा राम शर्मा ,मनोज कुमार , सहायक दुर्गेश कुमार ,कृष्ण कुमार ,कृष्ण आसरे ,पंचायत सचिव इन्द्रदेव प्रसाद गुप्ता ,विधानंद यादव सहित अन्य कर्मी नामांकन प्रक्रिया मे अपने फर्ज का पालन करते दिखे ।

धरहरा (संवाददाता):- गुरुवार की शाम जमीनी विवाद में हुई मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।जख्मी एक युवक का उपचार पी एच सी धरहरा में कराया जा रहा है तो वहीं दूसरे युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक धरहरा गांव निवासी दीपक सिंह का पुत्र रमन राज एवं उदय भानु सिंह का पुत्र गोपाल कुमार सिंह है।जख्मी युवकों ने बताया कि वह गोविन्दपुर जसीडीह अपने खेत पर जा रहा था कि तभी पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से उनपर हमला कर दिया, जिसमें उन दोनों की जान तो बच गई, किन्तु वे लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।वहीं पीड़ित ने लड़ैयांटाड़ थाना में तीन नामजद सहित चार अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण : - तेज बुखार, बदन,सर एवं जोड़ो में दर्द तथा आंख के पीछे दर्द - त्वचा पर लाल धब्बे/चकते का निशान - नाक, मसूड़ों से उलटी के साथ रक्त श्राव होना बचने के उपाय : - दिन में भी मच्छरदानी और मच्छर भगाने वाली क्रीम का करें इस्तेमाल । - अपने आसपास रखें साफ-सुथरा एवम जमा पानी में करें कीट नाशक दवाओं का छिड़काव । - गमला, फूलदानी का पानी हर दूसरे दिन बदलें, जमे हुए पानी पर मिट्टी का तेल डालें।