धरहरा (संवाददाता):- गुरुवार की शाम जमीनी विवाद में हुई मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।जख्मी एक युवक का उपचार पी एच सी धरहरा में कराया जा रहा है तो वहीं दूसरे युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक धरहरा गांव निवासी दीपक सिंह का पुत्र रमन राज एवं उदय भानु सिंह का पुत्र गोपाल कुमार सिंह है।जख्मी युवकों ने बताया कि वह गोविन्दपुर जसीडीह अपने खेत पर जा रहा था कि तभी पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से उनपर हमला कर दिया, जिसमें उन दोनों की जान तो बच गई, किन्तु वे लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।वहीं पीड़ित ने लड़ैयांटाड़ थाना में तीन नामजद सहित चार अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
