मुंगेर, 30 सितंबर मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम के तहत गुरुवार को मंडल कारा मुंगेर में सजा काट रहे कैदियों, जेल के स्टाफ और उनके परिवारवालों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिला वेक्टर बोर्न डिजीज कंसल्टेंट पंकज कुमार के नेतृत्व में सात लोगों की टीम गठित गई थी। टीम में जिला वेक्टर बोर्न डिजीज कंसल्टेंट पंकज कुमार के अलावा पीसीआई से एमडीए एसएमसी राकेश , केयर इंडिया से ब्लॉक कॉर्डिनेटर वीएल अमरेश कुमार और नटराज कुमार, सीफार से जयप्रकाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर नवीन कुमार, फील्ड वर्कर विनोद कुमार शामिल थे।
