महंगाई की मार झेल रहे मध्यम एवं गरीब तबके के लोग वैश्विक महामारी कोरोना काल से जहां लोग परेशान हैं वही लॉक डाउन के कारण मार्च माह से ही लोगों में रोज कमाने खाने वाले लोगों का रोजमर्रा की जिंदगी तबाह हो चुकी है लॉकडाउन में खाद्य सामग्रियों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने से जहां मध्यम और निम्न तबके के लोग परेशान हैं तो वहीं मार्च से ही रोज कमाने खाने वाले गरीब तबके के लोगों पर सबसे अधिक महंगाई की मार पड़ रही है खासकर चावल दाल सरसों तेल आटा आलू की कीमतों में इस कदर बढ़ोतरी हुई है कि लोगों के सामने भूखों मरने की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है खासकर शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के लोग शहर जाकर भी सामानों की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं उन्हें कीमत की भी जानकारी नहीं मिल पा रही है बने रहे मोबाइल वाणी के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबर सुनते रहे 92787 01369 पर कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबरें सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या यह प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

• स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने सफाई को लेकर भेजा पत्र • आइसोलेशन सेंटर के प्रभारी करेंगे सफाई कार्यों की निगरानी लखीसराय 22 जुलाई: कोविड-19 के मद्देनजर जिला में विभिन्न आइसोलेशन सेंटर में साफ सफाई के बहेतर व्यवस्था को लेकर सफाईकर्मियों को उचित मात्रा व संख्या में सफाई सामग्री मुहैया करायी जायेगी. इस संबंध में राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत ने जिलाधिकारी व सिविल सर्जन को पत्र के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिये हैं. पत्र में कहा गया है कि आइसोलेशन या क्वारेंटाइन सेंटर की साफ-सफाई आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से नियमित रूप से हो. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी रिपोर्ट। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मुंगेर जिला के तारापुर प्रखंड छेत्र के शाहपुर गांव में जीविका के द्वारा किया गया पेड़ वितरण पुरी जानकारी के लिए ओडीयो पे किलीक करें

शारीरिक आचार्यों की ऑनलाइन बैठक दिनांक 21.07.2020 दिन मंगलवार को भारती शिक्षा समिति बिहार के तत्वावधान में शारीरिक आचार्यों की ऑनलाइन बैठक प्रदेश सचिव गोपेश कुमार घोष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भारती शिक्षा समिति के अन्तर्गत सात विभाग(भागलपुर, मुंगेर, गया, पटना, भोजपुर, रोहतास एवं नालंदा) के शारीरिक आचार्यों ने भाग लिया। प्रदेश सचिव गोपेश कुमार घोष ने कहा कि नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों में जो हिस्सा लेते हैं उनका स्वास्थ्य बेहतर होता है। आज के समय में शारीरिक शिक्षा से जुड़े अभ्यास पर जोर देने की जरूरत है। आज खेलकूद, योग, आसन,प्राणायाम एवं अन्य गतिविधियों द्वारा बालकों की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने की जरूरत है। शारीरिक शिक्षा से मानसिक शक्ति का विकास होता है, सौंदर्य में वृद्धि होती है तथा रोगों का निवारण होता है। उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षा के प्रति भैया/बहनों की रूचि जागृत करने के लिए वर्तमान समय में भैया/बहनों एवं शारीरिक आचार्यों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करनी चाहिए। विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के खेलकूद प्रमुख एवं भोजपुर विभाग के विभाग प्रमुख ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि शारीरिक शिक्षा द्वारा श्वसन, हृदय, प्रतिरक्षा और अन्य शारीरिक प्रणाली को बेहतर बनाता है। शारीरिक शिक्षा एक बच्चे की उचित वृद्धि में महत्वपूर्ण है। शारीरिक शिक्षा हेतु प्रांत द्वारा आसन,व्यायाम एवं वार्मअप का विडियो बनाकर प्रांत के सभी विभागों में दिया गया था जिससे भैया/बहन लाभान्वित भी हुए आगे भी इस प्रकार का विडियो बनाकर दिया जाएगा जिससे भैया/बहन सक्रिय रह सकेंगे। प्रांतीय खेलकूद प्रमुख फणिश्वर नाथ ने मंच संचालन करते हुए कहा कि भारती शिक्षा समिति बिहार के अन्तर्गत चलने वाले सात विभाग से 44 शारीरिक आचार्य बैठक में सम्मिलित हुए। आगे शीघ्र ही भैया/बहनों एवं शारीरिक आचार्यों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है जिसका नियमावली भी शीघ्र भेज दिया जाएगा साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले को प्रांत द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव गोपेश कुमार घोष, क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख ब्रह्मदेव प्रसाद, प्रांतीय खेलकूद प्रमुख फणिश्वर नाथ, सह प्रमुख राकेश पाण्डेय, शारीरिक प्रमुख चन्द्रशेखर कुमार, शशि भूषण मिश्र, जीवन राठौर, ममता कुमारी, गौतम पाठक, आभास कुमार एवं सात विभाग से 44 शारीरिक आचार्य बैठक में सम्मिलित हुए। मीडिया प्रभारी भागलपुर विभाग से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट ।

• दोबारा आ सकते हैं संक्रमण के चपेट में • घर में रहें , सुरक्षित रहें • साफ़ सफाई और खान पान का रखें ध्यान पटना/ 21 जुलाई- कोरोनावायरस का संक्रमण हर तरफ तेजी से अपने पांव पसार रहा है. जिला के नए -नए इलाकों में लोगों के इससे संक्रमित होने की ख़बरें आ रही हैं. कोरोना के संक्रमण को मात देकर बहुत लोग स्वस्थ हो चुके हैं. लेकिन अभी की भयावह स्थिति में स्वस्थ हो चुके मरीजों को भी सावधान रहने की जरुरत है और यह बात साबित भी हो चुकी है कि किसी भी व्यक्ति को कोरोना का संक्रमण दोबारा अपने चपेट में ले सकता है. संक्रमण की बढ़ती रफ़्तार को देखते हुए इस समय और ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है. कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और अपनी सेवाएं देने में असमर्थ हैं. ऐसे में सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि सावधानी रखें, सुरक्षित रहें और इस कठिन परिस्थिति में स्वस्थ रहें और संक्रमित होकर स्वास्थ्य सेवाओं पर और दबाव न डालें. ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

संग्रामपुर संवाददाता संग्रामपुर प्रखंड के झिकली पंचायत के चंदनिया गांव के राष्ट्रीय पुस्तकालय में दलित सेना के जिला अध्यक्ष रविंद्र पासवान के अध्यक्षता में पूर्व सांसद पूर्व दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहली पुण्यतिथि मनाया गया इस मौके पर दलित सेना के कार्यकर्ता के द्वारा उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया वही दलित सेना के जिला अध्यक्ष के द्वारा माध्यमिक उच्च विद्यालय चंदनिया के प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर श्री पासवान ने बताया कि रामचंद्र पासवान दलित शोषित एवं अन्य समाज के आवाज को हर हमेशा व उठाते रहते थे हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें इस मौके पर दलित सेना के प्रखंड अध्यक्ष रामदास दलित सेना के प्रखंड महामंत्री बृजनंदन शाह अरविंद दास ललन दास सोनू कुमार शिवनंदन कुमार सुधीर मांझी इत्यादि दर्जनों दलित सेना के कार्यकर्ता मौजूद थे

- ज्यादा मरीजों को नहीं पड़ती अस्पताल की जरूरत - बिना अतिआवश्यक वजह के न निकले घर से बाहर - मॉस्क व सेनिटाइजर का जरूर करें उपयोग पूर्णियाँ : 21 जुलाई कोरोना संक्रमण का प्रसार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. इसे रोकने के लिए लोगों में संक्रमण के प्रति ज्यादा जागरूक रहने की जरूरत है. लोग होम क्वारंटाइन में रहकर ही खुद ही इस संक्रमण से बचाव कर सकते हैं. बिना आवश्यक कार्य के बाहर न निकलें और लोगों से नियमित दूरी बना कर रखने से ही इससे निजात पाया जा सकता है. वैसे लोग जिसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसा देखा जा रहा है कि बिना कोरोना लक्षण वाले लोग भी अपना जांच कराने अस्पतालों में उपस्थित हो रहे हैं. इससे लोगों में संक्रमण का खतरा और भी बढ़ रहा है. ऐसे में लोगों को घर में ही रहकर आवश्यक सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि वे अपने और अपने परिवार के लोगों को संक्रमित होने से बचा सकें. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद