• दोबारा आ सकते हैं संक्रमण के चपेट में • घर में रहें , सुरक्षित रहें • साफ़ सफाई और खान पान का रखें ध्यान पटना/ 21 जुलाई- कोरोनावायरस का संक्रमण हर तरफ तेजी से अपने पांव पसार रहा है. जिला के नए -नए इलाकों में लोगों के इससे संक्रमित होने की ख़बरें आ रही हैं. कोरोना के संक्रमण को मात देकर बहुत लोग स्वस्थ हो चुके हैं. लेकिन अभी की भयावह स्थिति में स्वस्थ हो चुके मरीजों को भी सावधान रहने की जरुरत है और यह बात साबित भी हो चुकी है कि किसी भी व्यक्ति को कोरोना का संक्रमण दोबारा अपने चपेट में ले सकता है. संक्रमण की बढ़ती रफ़्तार को देखते हुए इस समय और ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है. कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और अपनी सेवाएं देने में असमर्थ हैं. ऐसे में सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि सावधानी रखें, सुरक्षित रहें और इस कठिन परिस्थिति में स्वस्थ रहें और संक्रमित होकर स्वास्थ्य सेवाओं पर और दबाव न डालें. ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें विस्तृत रिपोर्ट। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
