संग्रामपुर संवाददाता संग्रामपुर प्रखंड के झिकली पंचायत के चंदनिया गांव के राष्ट्रीय पुस्तकालय में दलित सेना के जिला अध्यक्ष रविंद्र पासवान के अध्यक्षता में पूर्व सांसद पूर्व दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहली पुण्यतिथि मनाया गया इस मौके पर दलित सेना के कार्यकर्ता के द्वारा उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया वही दलित सेना के जिला अध्यक्ष के द्वारा माध्यमिक उच्च विद्यालय चंदनिया के प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर श्री पासवान ने बताया कि रामचंद्र पासवान दलित शोषित एवं अन्य समाज के आवाज को हर हमेशा व उठाते रहते थे हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें इस मौके पर दलित सेना के प्रखंड अध्यक्ष रामदास दलित सेना के प्रखंड महामंत्री बृजनंदन शाह अरविंद दास ललन दास सोनू कुमार शिवनंदन कुमार सुधीर मांझी इत्यादि दर्जनों दलित सेना के कार्यकर्ता मौजूद थे