- ज्यादा मरीजों को नहीं पड़ती अस्पताल की जरूरत - बिना अतिआवश्यक वजह के न निकले घर से बाहर - मॉस्क व सेनिटाइजर का जरूर करें उपयोग पूर्णियाँ : 21 जुलाई कोरोना संक्रमण का प्रसार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. इसे रोकने के लिए लोगों में संक्रमण के प्रति ज्यादा जागरूक रहने की जरूरत है. लोग होम क्वारंटाइन में रहकर ही खुद ही इस संक्रमण से बचाव कर सकते हैं. बिना आवश्यक कार्य के बाहर न निकलें और लोगों से नियमित दूरी बना कर रखने से ही इससे निजात पाया जा सकता है. वैसे लोग जिसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसा देखा जा रहा है कि बिना कोरोना लक्षण वाले लोग भी अपना जांच कराने अस्पतालों में उपस्थित हो रहे हैं. इससे लोगों में संक्रमण का खतरा और भी बढ़ रहा है. ऐसे में लोगों को घर में ही रहकर आवश्यक सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि वे अपने और अपने परिवार के लोगों को संक्रमित होने से बचा सकें. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद