• स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने सफाई को लेकर भेजा पत्र • आइसोलेशन सेंटर के प्रभारी करेंगे सफाई कार्यों की निगरानी लखीसराय 22 जुलाई: कोविड-19 के मद्देनजर जिला में विभिन्न आइसोलेशन सेंटर में साफ सफाई के बहेतर व्यवस्था को लेकर सफाईकर्मियों को उचित मात्रा व संख्या में सफाई सामग्री मुहैया करायी जायेगी. इस संबंध में राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत ने जिलाधिकारी व सिविल सर्जन को पत्र के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिये हैं. पत्र में कहा गया है कि आइसोलेशन या क्वारेंटाइन सेंटर की साफ-सफाई आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से नियमित रूप से हो. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी रिपोर्ट। श्रोताओं 9278701369 पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद